नगरनौसा प्रखंड के मुखिया संघ की बैठक आयोजित किया गया,बैठक के दौरान प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव कराया गया,महेंद्र सिंह को सर्वसम्मति से प्रखंड मुखिया संघ का अध्यक्ष चुना गया
नगरनौसा प्रखंड के मुखिया संघ की बैठक आयोजित किया गया,बैठक के दौरान प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव कराया गया,महेंद्र सिंह को सर्वसम्मति से प्रखंड मुखिया संघ का अध्यक्ष चुना गया
नगरनौसा।।
नगरनौसा प्रखंड के खजुरा पंचायत के मुखिया महेंद्र सिंह के आवास पर प्रखंड के मुखिया संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव कराया गया। प्रखंड के खजुरा पंचायत के मुखिया महेंद्र सिंह को सर्वसम्मति से प्रखंड मुखिया संघ का अध्यक्ष चुन लिया गया।वहीं उपाध्यक्ष पद पर अरियावां पंचायत के मुखिया रूदल प्रसाद,सचिब पद पर कैला पंचायत के मुखिया शम्भू कुमार एवं कोषाध्यक्ष पद पर नगरनौसा पंचायत के मुखिया पूनम कुमारी चुनी गईं।चुनाव के लिए मुखिया संघ की हुई बैठक में प्रखंड के 9 मुखिया में से 7 नवनिर्वाचित मुखिया ने भाग लिया।
संघ के अध्यक्ष चुने जाने के बाद बैठक में शामिल मुखिया और अन्य लोगों ने माला पहनाकर उनको बधाई दी। इस दौरान प्रखंड संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने कहा कि अध्यक्ष बनने से हमारी जिम्मेवारी बढ़ गयी है।हम पंचायत प्रतिनिधियों के मान-सम्मान के रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहने का काम करेंगे।मुखिया के हक में उनकी लड़ाई अब शुरू होगी साथ ही जनता के अधिकार के लिए आवाज उठाने का कार्य करेंगे।प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में विकास कार्यों पर जोर रहेगा। प्रत्येक पंचायत में विकास कार्य पूरे किए जायेंगे और नागरिकों की हरसंभव मदद की जायेगी। स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधा पर मुख्य फोकस रहेगा।
No comments: