राजगीर में प्रकाश पर्व के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने कन्वेंशन हॉल में संबंधित पदाधिकारियों के साथ किया बैठक,पदाधिकारी हुए प्रतिनियुक्त
गुरुनानक देव जी के 554 वें प्रकाशपर्व उत्सव का आयोजन गुरुद्वारा श्री नानक शीतल कुंड राजगीर में 3 नवंबर से लेकर 5 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा,और इस वृहत आयोजन के अवसर पर सेवादारों के जत्था का आगमन प्रारम्भ हो रहा है। इनके आवासन की व्यवस्था सम्राट अशोक भवन में की गई है। महिला सेवादारों के आवासन की व्यवस्था दो होटलों में की गई है।31 अक्टूबर से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं,संगत का आगमन होगा।इनके आवासन के लिए विभिन्न होटलों में आयोजकों द्वारा व्यवस्था की गई है।
सभी आवासन स्थलों पर हेल्प डेस्क 24 घंटे कार्यरत रहेगा।इसमें तीन अलग-अलग पालियों में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं चिकित्सा पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गए हैं।पटना से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शटल बस सेवा की व्यवस्था परिवहन विभाग द्वारा की गई है। बड़े वाहनों के पार्किंग के लिए मेला सैरात मैदान तथा छोटे वाहनों के लिए गुरुद्वारा के सामने पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है।श्रद्धालुओं के आवासन स्थल से गुरुद्वारा तक आने-जाने के लिए लगभग 150 ई-रिक्शा की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था 24 घंटे तीन अलग-अलग पालियों में उपलब्ध रहेगी। सभी ई-रिक्शा चालकों को परिचय पत्र भी दिया जा रहा है। उनकी अलग से ब्रीफिंग भी की गई है।जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आरआईसीसी के मिनी ऑडिटोरियम में प्रकाश पर्व के आयोजन के लिए गठित सभी कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों तथा विभिन्न दायित्वों के लिए प्रतिनियुक्त किए गए सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक की।सभी पदाधिकारियों को उनके कर्तव्य के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। "क्या करें,क्या ना करें" के बारे में बताया गया।
सभी आवासन स्थल एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर पर्याप्त साइनेज का प्रदर्शन सुनिश्चित कराने को कहा गया। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को उनके कर्तव्य स्थल पर ही भोजन आदि की व्यवस्था के लिए कार्मिक कल्याण कोषांग गठित किया गया है।गुरुद्वारा एवं अन्य सभी निर्धारित आवासन स्थलों पर एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया। अनुमंडल अस्पताल राजगीर में आईसीयू को क्रियाशील किया जा रहा है,इसके साथ ही भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी को 24 घंटे तैयार स्थिति में रहने का निर्देश दिया गया है।
गुरुद्वारा के सामने जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष एवं मीडिया सेंटर बनाया जा रहा है।बैठक के उपरांत सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को अपने अपने प्रतिनियुक्ति स्थान पर जाकर दल के सभी सदस्यों को आपसी समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया। सभी नोडल पदाधिकारियों को वृहत कम्युनिकेशन प्लान की पुस्तिका उपलब्ध कराई गई है। जिसमें विभिन्न दायित्व के लिए जिम्मेवार पदाधिकारियों का मोबाइल नंबर संकलित है।बैठक के बाद जिलाधिकारी ने गुरुद्वारा परिसर तथा सम्राट अशोक भवन जाकर व्यवस्थाओं का स्थल निरीक्षण भी किया।इस अवसर पर नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, गुरुनानक निष्काम सेवा जत्था के प्रभारी,भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी के अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य,सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर सहित विभिन्न जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रतिनियुक्त अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
राजगीर में प्रकाश पर्व के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने कन्वेंशन हॉल में संबंधित पदाधिकारियों के साथ किया बैठक,पदाधिकारी हुए प्रतिनियुक्त
Reviewed by News Bihar Tak
on
October 29, 2022
Rating:
Reviewed by News Bihar Tak
on
October 29, 2022
Rating:





No comments: