बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन द्वारा रामघाट बाजार में मास्क जांच अभियान चलाया गया, मौके पर कई लोगों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी वसूला गया

January 16, 2022

बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन द्वारा रामघाट बाजार में मास्क जांच अभियान चलाया गया, मौके पर कई लोगों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी वसूला गया


नगरनौसा।।।

कोविड-19 की रोकथाम को लेकर प्रशासन ने रामघाट बाजार में सुरक्षा बलों के साथ मास्क जांच अभियान चलाया। बाजार के दुकानों में जाकर दुकानदार व ग्राहकों के मास्क की जांच की गई।मास्क नही लगाए हुए लोगों से पच्चास रुपये का जुर्माना वसूल कर जीविका निर्मित एक मास्क प्रदान किया गया।दुकान व सड़क पर मास्क जांच अभियान को देखकर लोगों में सजगता बढ़ी।जिसके बाद बाजार में रह रहे सभी लोगों में मास्क लगाना शुरू कर दिया। इसके अलावा पदाधिकारियों ने सोशल डिस्टेंस बनाने का भी सख्त दिशा निर्देश दिया।रामघाट बाजार से गुजरने वाले दोपहिया औऱ चार पहिया वाहन चालक व सवार को भी सरकारी दिशा निर्देश के पालन करने की बात कही गयी।इस दौरान जेई मनीष कुमार ने सभी दुकानदारों व ग्राहकों को मास्क लगाने व शारीरिक दूरी का पालन करने के प्रति जागरूक किया। आम लोगों से कहा गया कि आवश्यक कार्यो से ही घर से बाहर निकलें।दुकानदारों को गाइडलाइन का पालन करने पर दिया गया जोर रामघाट बाजार में मास्क जांच के दौरान कुछ दुकानों में कोविड नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था।पदाधिकारी ने संबंधित दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि कोविड गाइडलाइन का सख्ती के साथ पालन करें, अन्यथा दुकानों को सील कर दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।मौके पर प्रखंड जेई मनीष कुमार,प्रखंड स्वच्छत समन्वयक वीरेंद्र कुमार,लेखपाल जितेंद्र कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन द्वारा रामघाट बाजार में मास्क जांच अभियान चलाया गया, मौके पर कई लोगों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी वसूला गया बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन द्वारा रामघाट बाजार में मास्क जांच अभियान चलाया गया, मौके पर कई लोगों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी वसूला गया Reviewed by News Bihar Tak on January 16, 2022 Rating: 5

बाजार से बहन को लेकर लौट रहे युवक की हत्या,बदमाशों ने पेट मे मारी गोली,डीएसपी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी हुई है

January 16, 2022

बाजार से बहन को लेकर लौट रहे युवक की हत्या,बदमाशों ने पेट मे मारी गोली,डीएसपी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी हुई है


राजगीर।।

नगरनौसा थाना क्षेत्र के बलबापर गांव गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा।एकाएक हुई फायरिंग से गांव में अफरातफरी मच गयी।गोलीबारी से ग्रामीण सहम गए औैर अपने-अपने घरों में दुबक गये। गोलिवारी के दौरान एक युवक को गोली लगा जिसका इलाज के दौरान पटना के एक निजी क्लीनिक में मौत हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो 100 राउंड अधिक गोलियां चली।मृत युवक की पहचान मोनीयमपुर गांव निवासी कारु प्रसाद उर्फ़ कारु यादव के 25 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में किया गया।इधर घटना के कारण मृतक के पिता कारु प्रसाद उर्फ़ कारु यादव ने पूर्व से चला आ रहा विवाद बताया।मृतक नगरनौसा बाजार से अपनी बहन को लेकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था इसी दौरान बलबा गांव के बिनोद पंडित के घर के बगल में गोरैयास्थान के पास पूर्व के घात लगाए बदमाशों ने पेट में गोली मार दी।


जिससे युवक का इलाज के दौरान पटना के एक निजी किलनिक में मौत हो गया।इस मामले की मृतक दीपक कुमार के पिता कारु प्रसाद उर्फ़ कारु यादव ने गांव निवासी धर्मवीर यादव,सुजीत यादव उर्फ़ मक्कू यादव,संजय यादव उर्फ़ रामसैलून यादव,विकास यादव,टीटू यादव,पवन यादव,सुजीत यादव एवं पटना जिला खुशरूपुर थाना क्षेत्र के नूरदिनपुर गांव निवासी संजय यादव,नोखु यादव,बम्बू यादव पर अपने पुत्र दीपक कुमार को  गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज कराया है।अपने दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता कारु प्रसाद ने कहा कि मेरा पुत्र दीपक कुमार 15 जनबरी के शाम मोटरसाइकिल से अपनी बहन मुनि देवी को लेकर अपने घर मोनीयमपुर जा रहा था।समय लगभग 5 बजे बलबा गांव के विनोद पंडित के पास जैसे ही पहुँचा तो (पहले घात लगाकर हरवे हथियार एवं पिस्टल गोली से लैस आरोपी लोग मौजूद थे) मक्कू यादव मेरे पुत्र को गर्दन में गमछा लगाकर पकड़ लिया एवं धर्मवीर यादव अपने पास रखे पिस्टल से मेरे पुत्र के पेट मे गोली मार दिया।जो गोली पेट फाड़कर पीछे से निकल गया।सभी लोग मिलकर लगभग 50 राउंडर फायर किया।जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गया।मैं अपनी बच्ची को साथ लेकर जाने के लिए बलबा पर स्टैंड में गया तो रामसैलून यादव मुझे धक्का दिया।जिससे मैं गिर गया।मैं अपने गांव के काठ यादव के टेम्पू से अपने पुत्र को नगरनौसा थाना पर ले गए तो थाना से बोला गया कि पहले इलाज करवाइए।फिर अपने पुत्र को नगरनौसा अस्पताल ले गए।जहाँ चिकित्सक द्वारा पटना रेफर कर दिया गया। तो पटना के फ़ोर्ड अस्पताल पटना में भर्ती कराया जहाँ इलाज के दौरान मौत हो गया।

थानाध्यक्ष नारद मुनि सिंह ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर पूर्व से चले आ रहे विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है।पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही हैं।कारु प्रसाद द्वारा 10 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।मामला दर्ज कर मामले की जांच करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।घटना की जानकारी मिलते ही नगरनौसा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी।इधर रविवार के सुबह हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी बिना नगरनौसा पुलिस के  घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच किये।चंडी अंचल निरीक्षक कन्हैया सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच मृतक के परिजनों से मिल घटना की जनकारी लिए।मोनीयमपुर गांव में कुछ व्यक्ति द्वारा बड़े पैमाने पर अबैध शराब का करोबार किया जा रहा है।

सूचना के बाद भी नगरनौसा पुलिस द्वारा उचित कारवाई नहीं होने से इनलोगों का हौसला बुलंद हैं।नालंदा व पटना जिला के बॉर्डर इलाका होने के कारण इन लोगों द्वारा इसका फायदा उठाया जा रहा है।गोलीबारी के पीछे इसके कारण होने की भी चर्चा दबे जुबान ग्रामीण कर रहे हैं।

बाजार से बहन को लेकर लौट रहे युवक की हत्या,बदमाशों ने पेट मे मारी गोली,डीएसपी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी हुई है बाजार से बहन को लेकर लौट रहे युवक की हत्या,बदमाशों ने पेट मे मारी गोली,डीएसपी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी हुई है Reviewed by News Bihar Tak on January 16, 2022 Rating: 5

मुख्यमंत्री के स्वस्थ होने की कामना को लेकर बाबा मखदूम साहब के दरबार मे की गई चादरपोषी,मखदूम कुंड के सचिव सह जदयू के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आफताब आलम कहा:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार बहुत तेजी गति से विकास कर रहा है

January 14, 2022

मुख्यमंत्री के स्वस्थ होने की कामना को लेकर बाबा मखदूम साहब के दरबार मे की गई चादरपोषी,मखदूम कुंड के सचिव सह जदयू के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आफताब आलम कहा:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार बहुत तेजी गति से विकास कर रहा है


राजगीर।।

मुख्यमंत्री के कोरोना पॉजिटिव होने पर उनके स्वस्थ होने की कामना को लेकर पर्यटन स्थल राजगीर में शुक्रवार को बाबा मखदूम साहब के दरबार में बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन के मार्गदर्शन में पुरे परंपरागत तरीके से चादरपोषी की गई।और लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वस्थ होने की कामना की।


इस अवसर पर मखदूम कुंड के सचिव सह जदयू के वरिष्ठ नेता  मोहम्मद आफताब आलम ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के स्वस्थ होने की कामना को लेकर बाबा मखदूम साहब के दरबार मे चादरपोषी की गई।और दुआ मांगी गई है कि जल्द से जल्द उनका स्वास्थ्य ठीक हो।और कोरोना खत्म हो।उन्होने कहा कि इससे पूरा जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।लोग भय के साए में जीते हैं।यह जल्द से जल्द खत्म हो ताकी कि लोगो के जीवन में खुशियां व शांति आए।उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार बहुत तेजी गति से विकास कर रहा है,हर परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है, उनके कार्यकाल से बिहार के लोग काफी खुश हैं,इस अवसर पर इमाम जफर फिरदौसी, मोहम्मद अकील, मोहम्मद वकील, मोहम्मद सलाउद्दीन, मोहम्मद शहाबु, मोहम्मद कयूम, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद शमशेर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री के स्वस्थ होने की कामना को लेकर बाबा मखदूम साहब के दरबार मे की गई चादरपोषी,मखदूम कुंड के सचिव सह जदयू के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आफताब आलम कहा:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार बहुत तेजी गति से विकास कर रहा है मुख्यमंत्री के स्वस्थ होने की कामना को लेकर बाबा मखदूम साहब के दरबार मे की गई चादरपोषी,मखदूम कुंड के सचिव सह जदयू के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आफताब आलम कहा:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार बहुत तेजी गति से विकास कर रहा है Reviewed by News Bihar Tak on January 14, 2022 Rating: 5

नगरनौसा अंचल कार्यालय में अग्निपीड़ित महिला को सरकार द्वारा आपदा राहत के तहत दी जाने वाली मुआवजा की राशि सीओ द्वारा चेक के रूप में दी गई

January 14, 2022

नगरनौसा अंचल कार्यालय में अग्निपीड़ित महिला को सरकार द्वारा आपदा राहत के तहत दी जाने वाली मुआवजा की राशि सीओ द्वारा चेक के रूप में दी गई


नगरनौसा।।

नगरनौसा अंचल कार्यालय में अग्निपीड़ित महिला को सरकार द्वारा आपदा राहत के तहत दी जाने वाली मुआवजा की राशि सीओ द्वारा चेक के रूप में दी गई।सीओ अरुण कुमार ने सरकारी मुआवजा राशि के रूप में 9800 रुपये का चेक दिया। सीओ ने बताया कि मंगलवार की रात्रि रामपुर गांव निवासी नंदू दास के घर आग से जल गया था।रिपोर्ट आने के बाद सरकारी नियम के तहत आपदा प्रबंधन कोष से 9800 का मुआवजा दिया गया।आगे भी उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएंगी।मौके पर सीओ अरुण कुमार द्वारा पीड़िता को कम्बल भी दिया।मुआवजा की राशि मिलने के बाद अग्नि पीड़िता के चेहरे पर छाई उदासी व चिंता की लकीरें कुछ हद तक दूर होते देखी गई।मालूम हो कि 11 जनबरी दिन मंगलवार की रात्रि आग लगने से नंदू दास का घर जल गया था।इससे नंदू दास के समक्ष भोजन एवं आवास की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई थी।घर मे आग लगने के बाद नंदू दास के पत्नी संगीता देवी ने सीओ को आवेदन देकर सरकार द्वारा आपदा राहत के तहत दी जाने वाली मुआवजा की राशि की मांग किया था।

नगरनौसा अंचल कार्यालय में अग्निपीड़ित महिला को सरकार द्वारा आपदा राहत के तहत दी जाने वाली मुआवजा की राशि सीओ द्वारा चेक के रूप में दी गई नगरनौसा अंचल कार्यालय में अग्निपीड़ित महिला को सरकार द्वारा आपदा राहत के तहत दी जाने वाली मुआवजा की राशि सीओ द्वारा चेक के रूप में दी गई Reviewed by News Bihar Tak on January 14, 2022 Rating: 5

स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के मौके सोशल रिफॉर्म्स एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन के द्वारा विश्व धर्म संवाद का आयोजन किया,आचार्य लोकेशजी ने कहा:स्वामी विवेकानंद के बताये मार्ग पर चलने से देश की एकता अखंडता व सामाजिक समरसता मज़बूत होगी

January 13, 2022

स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के मौके सोशल रिफॉर्म्स एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन के द्वारा विश्व धर्म संवाद का आयोजन किया,आचार्य लोकेशजी ने कहा:स्वामी विवेकानंद के बताये मार्ग पर चलने से देश की एकता अखंडता व सामाजिक समरसता मज़बूत होगी 


दिल्ली।।

स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस को भारत सरकार ‘युवा दिवस’ के रूप मनाती है। इस दौरान देश-विदेश में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस वर्ष दिल्ली में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के अवसर पर ‘सोशल रिफॉर्म्स एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन’ ने ‘विश्व धर्म संवाद’ का आयोजन किया। विश्व धर्म संवाद में हिंदू, सिख, जैन, मुस्लिम, यहूदी और बहाई धर्म के धर्मगुरुओं ने हिस्सा लिया।जब भी देश-विदेश में धर्मों के बीच संकीर्णता, समाज में सांप्रदायिकता, ऊंच-नीच और नस्लीय भेदभाव की बात सामने आती है तब इसके समाधान के लिए सबकी जुबान पर स्वामी विवेकानंद का नाम आता है। ऐसा इसलिए क्योंकि 1893 में अमेरिका के शिकागो शहर में आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने सभी धर्मों को बराबर बताते हुए धार्मिक संकीर्णता को छोड़ते हुए आपसी संवाद पर जोर दिया था।सर्वप्रथम मुख्य अतिथि, स्वामी राघवानंद जी ने “द्वितीय विश्व धर्म संवाद” को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि धर्म दो अलग-अलग समुदाय के संस्कारों को एक साथ लाता है। आज समस्या यह है कि भगवान को सब मानते हैं, लेकिन भगवान की कही बातों को कोई नहीं मानता। वेद, कुरान, बाइबिल, तोरा को सब मानते हैं लेकिन उसकी सीख का पालन कोई नहीं करता।


इस अवसर पर विश्व शांतिदूत आचार्य डॉ लोकेशजी ने कहा स्वामी विवेकानंद जी ने अल्पायु में धर्म, दर्शन, जीवन, विश्व बंधुत्व जैसे विषयों पर महारत हासिल करने के साथ जो संदेश दिए वे आज भी मानवता के कल्याण की राह दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के बताये मार्ग पर चलने से देश की एकता अखंडता व सामाजिक सौहार्द मज़बूत होगा।इस अवसर पर साहिब ज्ञानी रणजीत सिंह जी ने कहा कि, “भारत में गुलदस्ते के फूलों की तरह अलग-अलग धर्मों के लोग एक साथ रहते हैं। हमें सभी धर्मों का आदर करना चाहिये। इंसान की समस्या का हल संवाद से होगा हथियार से नहीं।” वही अमेरिका के राष्ट्रपति जी का जिक्र करते हुए सिंह साहिब ज्ञानी रणजीत सिंह जी ने कहा की अमेरिका भी सिख धर्म के सेवा भाव को प्रमुख्ता देता है और सिख धर्म के लंगर सेवा को पूरी दुनिया में सराहा जाता है।इस अवसर पर रब्बी ईजेकील इसहाक मालेकर ने स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए कहा कि मंदिर में फूल चढ़ाने से पहले मन को महकाना जरूरी है। मंदिर में दीप जलाने के पहले घर में दीप जलाना सुनिश्चित होना चाहिए। किसी का दिल दुखाना सबसे बड़ा अधर्म है। हमें अपनी पहचान धर्म नहीं भारतीयता की सर्वोपरि रखनी होगी। इसके साथ ही हमें पर्यावरण की सुरक्षा का भी ध्यान रखना होगा।इस अवसर आर्य समाज के विनय आर्य ने कहा कि,धर्म कभी मिट नहीं सकता है। अधर्म खत्म होता है। दूसरे के सुख को सुख औऱ दूसरे के दुख को दुख समझेंगे तभी मानवता का कल्याण होगा।इस अवसर पर श्रीमती शिप्रा उपाध्याय जी ने कोरोना काल में विश्व धर्म संवाद के आयोजन की बधाई देते हुये कहा कि गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने शिक्षा में सुधार पर बल दिया।इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी सपना दीदी ने कहा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर विश्व धर्म संवाद का आयोजन संसार में निहित सभी धर्म,पंथ,संप्रदाय मानवमात्र को, इस प्रकृति को, शांति के मार्ग पर साथ लेकर , आत्मकल्याण की प्रेरणा देते हुए, इस धरती के रक्षण और संवर्धन के लिए, पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रोत्साहित करेगा। इस अवसर पर आर्चबिशप अनिल कुटो जी ने कहा पूरे विश्व में विभिन्न धर्म,पंथ सम्प्रदायों को मानने वाले सभी मनुष्य आध्यात्मिक चेतना के मार्ग पर चल कर ही, समूर्ण विश्व को शांति, आपसी सदभाव और प्रकृति प्रेम की ओर ले जा सकते हैं।हमारा मानना है कि संसार के सभी धर्मों एवं सम्प्रदायों के मूल में शांति, सेवा और प्रकृति संरक्षण की भावना निहित है I इस अवसर पर मौलाना सैयद हसन इमाम आबिदी ने कहा कि “धर्म अलग हो सकते हैं, जाति अलग हो सकती है पर इंसानियत का धर्म सबसे बड़ा है वो कभी अलग नहीं हो सकता है।इस अवसर पर अमेरिका से भाई साहब सतपाल सिंह जी एवं रीलिजन वर्ल्ड के संस्थापक श्री भव्य श्रीवास्तव ने भी स्वामी विवेकानंद जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन से संबंधित प्रेरक प्रसंग सुनाया।

मौके पर प्रदीप भैया जी महाराज ने कहा कि धर्म ही सत्य है और सब अपने-अपने हिस्से की लड़ाई लड़ रहे हैं। हमने विश्व को बुद्ध दिया और विश्व ने युद्ध दिया।श्री प्रदीप भैया जी महाराज ने आगे कहा संवाद की क्षमता ने हीं वैश्विक मानव जगत को गुफा से ग्लोबलाइजेशन तक पहुंचाया है।और आने वाले समय में संवाद से ही सब कुछ होगा , और इसमें विश्व धर्म संवाद की मुख्य भूमिका होगी। वंही कार्यक्रम के संयोजक प्रमोद कुमार ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुये कहा कि हम अगले वर्ष यानी 12 जनवरी 2023 को विशाल विश्व धर्म संवाद आयोजित करेंगे। पुरे कार्यकर्म को लाइव प्रसारण करने में विश्व धर्म संवाद के उपाध्यक्ष डॉ महेश चौधरी की अहम भूमिका रही , कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार कात्यायनी चतुर्वेदी ने किया।

स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के मौके सोशल रिफॉर्म्स एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन के द्वारा विश्व धर्म संवाद का आयोजन किया,आचार्य लोकेशजी ने कहा:स्वामी विवेकानंद के बताये मार्ग पर चलने से देश की एकता अखंडता व सामाजिक समरसता मज़बूत होगी स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के मौके सोशल रिफॉर्म्स एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन के द्वारा विश्व धर्म संवाद का आयोजन किया,आचार्य लोकेशजी ने कहा:स्वामी विवेकानंद के बताये मार्ग पर चलने से देश की एकता अखंडता व सामाजिक समरसता मज़बूत होगी Reviewed by News Bihar Tak on January 13, 2022 Rating: 5

हाई स्कूल नगरनौसा टीकाकरण केंद्र पर बायो मेडिकल वेस्ट का सही से निस्तारण नहीं किया जा रहा है,स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से लगातार लापरवाही की जा रही है

January 12, 2022

हाई स्कूल नगरनौसा टीकाकरण केंद्र पर बायो मेडिकल वेस्ट का सही से निस्तारण नहीं किया जा रहा है,स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से लगातार लापरवाही की जा रही है


नगरनौसा।।

हाई स्कूल नगरनौसा टीकाकरण केंद्र पर बायो मेडिकल वेस्ट का सही से निस्तारण नहीं किया जा रहा है।स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से लगातार लापरवाही की जा रही है। केंद्र पर वैक्सीनेशन के बाद प्रयोग की गई सिरिंज,कॉटन व अन्य निकलने वाले बायो मेडिकल वेस्ट का सही से निपटारा न करके उसे केंद्र में ही फेंक कर चले जा रहे हैं। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।मेडिकल वेस्ट को इस तरह फेंक देने से विद्यालय आये बच्चों को कोविड-19 संक्रमण फैलने का खतरा सता रहा है।


बतादें की प्रशासन की ओर से ज्यादा से ज्यादा 15 से 18 वर्ष के लोगों का वैक्सीनेशन के बाद यहां पर निकला मेडिकल वेस्ट को स्वास्थ्य कर्मी विद्यालय के परिसर में ही फेंक कर चले गए हैं।जिसका निस्तरण नहीं किया गया।जिससे बच्चों को कोविड-19 के संक्रमित होने का खतरा सता रहा है।विद्यार्थियों ने बताया कि मेडिकल वेस्ट का मैनेंजमेंट करने का अपना तरीका है। उसका पालन किया जाना चाहिए।बीडीओ प्रेम राज ने बताया कि मेडिलक वेस्ट को फेंकना गलत है।बायो मेडिकल वेस्ट को साफ़ कराया जाएगा।

हाई स्कूल नगरनौसा टीकाकरण केंद्र पर बायो मेडिकल वेस्ट का सही से निस्तारण नहीं किया जा रहा है,स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से लगातार लापरवाही की जा रही है हाई स्कूल नगरनौसा टीकाकरण केंद्र पर बायो मेडिकल वेस्ट का सही से निस्तारण नहीं किया जा रहा है,स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से लगातार लापरवाही की जा रही है Reviewed by News Bihar Tak on January 12, 2022 Rating: 5

प्रखंड जदयू कार्यालय मे प्रखंड जदयू युवाध्यक्ष सुभाष सिंह के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के रूप में मनाया गया,लोगों ने कहा:अगर हम सफलता चाहते हैं तो हमें स्वामी जी से प्रेरणा लेनी ही होगी

January 12, 2022

प्रखंड जदयू कार्यालय मे प्रखंड जदयू युवाध्यक्ष सुभाष सिंह के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के रूप में मनाया गया,लोगों ने कहा:अगर हम सफलता चाहते हैं तो हमें स्वामी जी से प्रेरणा लेनी ही होगी


नगरनौसा।।

नगरनौसा प्रखंड जदयू कार्यालय मे प्रखंड जदयू युवाध्यक्ष सुभाष सिंह के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के रूप में मनाया गया।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर केट काटा।मौके पर सुभाष सिंह ने कहा कि  स्वामी विवेकानंद सिर्फ एक स्वामी ही नहीं बल्कि एक क्रांतिकारी व्यक्तित्व के मालिक थे। शिक्षा के क्षेत्र में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने विश्व पटल पर धर्म मंच से दुनिया को जो संदेश दिया,आज तक दुनिया उसे सहेज के रखे हुए है।आज के युवा स्वामी जी की प्रेरणा से काफी दूर हैं।


हमें यह समझ लेना चाहिए कि अगर हम सफलता चाहते हैं तो हमें स्वामी जी से प्रेरणा लेनी ही होगी।मौके पर जदयू युवा प्रखंड अध्यक्ष द्वारा लोगों के बीच मास्क का भी वितरित किया गया।मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष सतीश चंद्र प्रसाद, कैला पंचायत के उप मुखिया जितेंद्र कुमार, बिंदु बाबू,टिंकू कुमार, उदय कुमार, सरपंच रविंद्र कुमार,सहित काफी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे लोगों के बीच मिठाई वितरण किया।

प्रखंड जदयू कार्यालय मे प्रखंड जदयू युवाध्यक्ष सुभाष सिंह के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के रूप में मनाया गया,लोगों ने कहा:अगर हम सफलता चाहते हैं तो हमें स्वामी जी से प्रेरणा लेनी ही होगी प्रखंड जदयू कार्यालय मे प्रखंड जदयू युवाध्यक्ष सुभाष सिंह के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के रूप में मनाया गया,लोगों ने कहा:अगर हम सफलता चाहते हैं तो हमें स्वामी जी से प्रेरणा लेनी ही होगी Reviewed by News Bihar Tak on January 12, 2022 Rating: 5

Subscribe Us

Powered by Blogger.