हमारी पाठशाला, फेज-4 के तहत बिहार वाटर डेवलपमेंट सोसाइटी पटना के द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित- दी गई विशेष जानकारी

September 19, 2025


राजगीर के सागर संगम मे सिलाव एवं राजगीर प्रखंड स्तरीय अभिसरण बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन परियोजना समन्वयक अलोईयस ओस्ता ने किया। इस दौरान टीम सुपरवाइजर साहिल राज भी मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में बीडब्लूडीएस पटना की ओर से देवराज कुमार ने भाग लिया और संस्था की कार्ययोजना एवं उद्देश्यों पर विस्तार से जानकारी साझा की।बैठक में आईसीडीएस, बैंक प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी संगठनों तथा अन्य हितधारकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, शिक्षा के विस्तार तथा सामुदायिक विकास को गति देने के लिए सभी संस्थाओं का साझा प्रयास अत्यंत आवश्यक है।

रोहित कुमार, परियोजना प्रबंधक, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी राजगीर ने कहा कि महिला एवं बाल अधिकारों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। सरकार की योजनाएँ तभी सफल होंगी जब हम इन्हें जमीनी स्तर पर सशक्त साझेदारी के साथ लागू करेंगे।सहायक प्रबंधक सौरभ कुमार, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, राजगीर ने अपने विचार रखते हुए कहा कि “बैंकिंग सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना हमारा दायित्व है। महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों (SHG) को आर्थिक सहयोग देकर हम समाज को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान देंगे।संजय कुमार, राजगीर डिस्कवरी ने कहा कि “सामुदायिक जागरूकता और शिक्षा ही बदलाव की कुंजी है। हम सब मिलकर बच्चों और युवाओं के भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं।

महिपाल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैक बिहारशरीफ ने कहा कि “ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को वित्तीय साक्षरता देना बेहद जरूरी है। बैंक हमेशा समाज के विकास में भागीदारी निभाने के लिए तत्पर है।मौके पर अनीता गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, राजगीर ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि “गाँवों में महिलाओं और बच्चों की शिक्षा तथा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समाज और संस्थाओं की संयुक्त भूमिका आवश्यक है।कार्यक्रम का संचालन जिला स्तरीय प्रशिक्षक पी आर आई रमेश कुमार पान ने किया।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों के सहयोग और योगदान की सराहना की गई।

हमारी पाठशाला, फेज-4 के तहत बिहार वाटर डेवलपमेंट सोसाइटी पटना के द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित- दी गई विशेष जानकारी हमारी पाठशाला, फेज-4  के तहत बिहार वाटर डेवलपमेंट सोसाइटी पटना के द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित- दी गई विशेष जानकारी Reviewed by News Bihar Tak on September 19, 2025 Rating: 5

राजगीर विधानसभा कैंडिडेट -2025 - चूने पसंदीदा उम्मीदवार

September 09, 2025


 

राजगीर विधानसभा कैंडिडेट -2025 - चूने पसंदीदा उम्मीदवार राजगीर विधानसभा कैंडिडेट -2025 - चूने पसंदीदा उम्मीदवार Reviewed by News Bihar Tak on September 09, 2025 Rating: 5

वेनुवन फिजिकल अकादमी के द्वारा आयोजित राजगीर के सरस्वती भवन में क्यूज प्रतियोगिता आयोजित किया गया-ज्ञान के साथ पर्यटन और खेल संस्कृति से जुड़ाव

September 05, 2025


राजगीर के सरस्वती भवन में शुक्रवार को बेनुवन फिजिकल अकादमी की ओर से क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल शिक्षा तक सीमित न होकर बच्चों को राजगीर की पर्यटन धरोहर, सांस्कृतिक महत्व और खेलकूद गतिविधियों के प्रति भी जागरूक करना था। प्रतियोगिता में राजगीर और उसके आसपास के विभिन्न सरकारी तथा प्राइवेट स्कूलों के दर्जनों बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।आयोजन की शुरुआत सरस्वती वंदना और स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद अलग-अलग राउंड में बच्चों से सवाल पूछे गए। सवालों का दायरा काफी व्यापक रखा गया था। इसमें शिक्षा, इतिहास, खेलकूद, विज्ञान, भूगोल, पर्यटन स्थलों की जानकारी तथा सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न शामिल थे। विशेष तौर पर राजगीर के ऐतिहासिक महत्व और यहां के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों से जुड़े सवालों ने प्रतियोगिता को और अधिक रोचक बना दिया।

कार्यक्रम के संयोजक पप्पू कुमार यादव ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों को ज्ञान के साथ-साथ अपने क्षेत्र और संस्कृति की पहचान कराना है। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी तकनीकी रूप से तो काफी आगे बढ़ रही है, लेकिन अपने आसपास के इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर से धीरे-धीरे कटती जा रही है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में न केवल प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है, बल्कि वे अपनी जड़ों और परंपराओं से भी जुड़ते हैं।प्रतियोगिता में बच्चों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ हिस्सा लिया। कई बच्चों ने कठिन सवालों का भी सटीक उत्तर देकर दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं। निर्णायक मंडली ने बताया कि बच्चों में सामान्य ज्ञान के साथ-साथ अपने क्षेत्र के पर्यटन स्थलों और खेलकूद की जानकारी को लेकर अच्छा उत्साह देखने को मिला।

सफल प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे बच्चों का मनोबल और भी बढ़ा। आयोजकों ने यह भी घोषणा की कि भविष्य में इस तरह की प्रतियोगिताओं को और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक बच्चे इससे लाभान्वित हो सकें।इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इनमें सुवेन्द्र राजवंशी, निरंजन मालाकार, डॉक्टर प्रवीण कुमार ,सुरज यादव और अशोक यादव सहित अन्य शिक्षक, अभिभावक और समाजसेवी शामिल थे। सभी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी हैं।राजगीर जैसे ऐतिहासिक और पर्यटन स्थली में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन एक अनोखा प्रयास माना जा रहा है। जहां एक ओर बच्चों ने ज्ञान अर्जित किया, वहीं दूसरी ओर उन्होंने अपने शहर की विशेषताओं को और गहराई से जानने का अवसर पाया। प्रतियोगिता के दौरान पूरे सरस्वती भवन में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।


वेनुवन फिजिकल अकादमी के द्वारा आयोजित राजगीर के सरस्वती भवन में क्यूज प्रतियोगिता आयोजित किया गया-ज्ञान के साथ पर्यटन और खेल संस्कृति से जुड़ाव वेनुवन फिजिकल अकादमी के द्वारा आयोजित राजगीर के सरस्वती भवन में क्यूज प्रतियोगिता आयोजित किया गया-ज्ञान के साथ पर्यटन और खेल संस्कृति से जुड़ाव Reviewed by News Bihar Tak on September 05, 2025 Rating: 5

राजगीर में होगा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह, 400 शिक्षकों को मिलेगा सम्मान,नालंदा और नवादा जिले के शिक्षक होंगे शामिल

August 27, 2025


शिक्षा जगत से जुड़ा एक महत्वपूर्ण आयोजन 2 सितंबर को राजगीर के इंटरनेशनल कन्वेंशन हॉल में आयोजित होने जा रहा है। इस अवसर पर नालंदा और नवादा जिले के 400 से अधिक शिक्षकों को उनके शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर बुधवार को को राजगीर सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बिहार विधान परिषद सह प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति अध्यक्ष प्रोफेसर नवल किशोर यादव ने समारोह की पूरी जानकारी साझा की।उन्होंने बताया कि शिक्षा किसी भी समाज की रीढ़ होती है और शिक्षक राष्ट्र निर्माण में सबसे अहम भूमिका निभाते हैं।

ऐसे में उन शिक्षकों को सम्मानित करना, जिन्होंने अपनी निष्ठा और मेहनत से शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है, समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगा।नवल किशोर यादव ने कहा कि यह आयोजन नालंदा और नवादा दोनों जिलों के लिए गौरव का विषय है।उन्होंने आगे बताया कि चयनित शिक्षकों की सूची पहले ही तैयार कर ली गई है। प्रत्येक शिक्षक को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन न केवल शिक्षकों के मनोबल को बढ़ाएगा बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए उन्हें और प्रेरित करेगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नवल किशोर यादव ने कहा कि आज समाज में अच्छे शिक्षक बनने की जरूरत पहले से कहीं ज्यादा है। शिक्षा केवल रोजगार का साधन नहीं बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण, सामाजिक मूल्यों और नैतिकता की नींव भी है। इसलिए इस तरह का सम्मान समारोह शिक्षा के महत्व को और अधिक रेखांकित करता है।इस मौके पर नवल किशोर यादव ने सभी शिक्षकों से अपील की कि वे शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए लगातार प्रयासरत रहें और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।साथ ही शिक्षकों को आपसी संवाद और अनुभव साझा करने का भी अवसर मिलेगा, जिससे शिक्षा पद्धति में और सुधार की संभावनाएं बढ़ेंगी।

कार्यक्रम को लेकर इंटरनेशनल कन्वेंशन हॉल का निरीक्षण भी किया गया।और संबंधित तैयारियां तेजी गति से पूरी कीजा रही है।इस अवसर कार्यक्रम के संरक्षक राकेश पांडे, कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र उपाध्याय, सह संयोजक भारतेन्दु कुमार, डॉ अमरदीप उपाध्याय, अशोक पासवान, डॉ अखिलेश कुमार, गिरजानंद पांडे, डॉ अजय कुमार, अजीत गोप, कृष्णा कुमार, विनयकुमार, शिशुपाल कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे

।


 

राजगीर में होगा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह, 400 शिक्षकों को मिलेगा सम्मान,नालंदा और नवादा जिले के शिक्षक होंगे शामिल राजगीर में होगा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह, 400 शिक्षकों को मिलेगा सम्मान,नालंदा और नवादा जिले के शिक्षक होंगे शामिल Reviewed by News Bihar Tak on August 27, 2025 Rating: 5

व्यवसायिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार साव उर्फ साधु एवं उनकी बहन के साथ की गई जमकर मारपीट- इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती

August 17, 2025


राजगीर में भूमि विवाद को लेकर साहु जी टायर एवं टुर व ट्रेवल्स के मालिक एवं  राजगीर व्यवसायिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार साव उर्फ साधु एवं उनकी बहन के साथ दर्जनों लोग उनके घर में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना की जांच पड़ताल करते हुए संबंधित कार्रवाई में जुटी हुई है। पीड़ित संजय कुमार साव उर्फ साधु ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर यह घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि दो जनों लोग घर में घुसकर मुझे और मेरी बहन के साथ जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया है जिसमें हम लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं।और हमलोगों का इलाज पावापुरी अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि विजय विश्वकर्मा एवं उनके परिजन एवं उनके द्वारा द्वारा बुलाएं गए अपराधी प्रवृत्ति के लोगों ने यह घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि इस घटना को लेकर लिखित शिकायत राजगीर थाना में कराई गई है।और सुरक्षा कीमांग भी किया गया है।

व्यवसायिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार साव उर्फ साधु एवं उनकी बहन के साथ की गई जमकर मारपीट- इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती व्यवसायिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार साव उर्फ साधु एवं उनकी बहन के साथ की गई जमकर मारपीट- इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती Reviewed by News Bihar Tak on August 17, 2025 Rating: 5

राजगीर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई,शौर्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व समाजसेवी पी0 के0 उर्फ पप्पू यादव द्वारा किया गया

August 14, 2025


पर्यटन स्थल राजगीर में गुरुवार को युवाओं के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 250 मिटर का शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।इसका शुभारंभ आरडीएच उच्च विद्यालय के खेल मैदान से किया गया।यह खेल मैदान से शुरू होकर बस स्टैंड, मुख बाजार, धर्मशाला रोड, कलाली चौक, सब्जी मंडी सहित पूरे शहर में  शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।युवाओं ने भारत माता की जय के नारे लगाते रहे।

शौर्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रहे राजगीर के समाजसेवी पी0 के0 उर्फ पप्पू यादव ने बताया कि लाखों कुर्बानियों के बाद हमें यह आजादी मिली है।

आजादी के लिए लंबी लड़ाई लड़ी गई है और हमारे देश के सेनानियों ने हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दी है।उन्होंने बताया कि हमें अपनी आने वाली पीढ़ी और युवाओं को आजादी का महत्व बताना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पूरा देश आजादी का अमृत काल मना रहा है। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा हमारे देश के मान, सम्मान और गौरव का प्रतीक है। हम सभी को इस झंडे को किसी भी कीमत पर झुकने नहीं देना चाहिए।हमें अपने देश के उन जवानों और शहीदों को भी नमन करना चाहिए, जो सजगता के साथ सीमा पर डटे हैं। जिन्होंने देश की रक्षा के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी। हमें इस तिरंगे झंडे और अपने देश की पहचान को हमेशा ऊंचा रखना है। क्योंकि राष्ट्रीय हित से अधिक महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है।इस अवसर पर वेणुवन फिजिकल अकादमी के अध्यक्ष अमित यादव, उपाध्यक्ष सुमित सिंह, सचिव नीरज सिन्हा, उप सचिव जितेंद्र यादव ,कोषाध्यक्ष गोलू कुमार, उप कोषाध्यक्ष हर्ष शर्मा सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए।

राजगीर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई,शौर्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व समाजसेवी पी0 के0 उर्फ पप्पू यादव द्वारा किया गया राजगीर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई,शौर्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व समाजसेवी पी0 के0 उर्फ पप्पू यादव द्वारा किया गया Reviewed by News Bihar Tak on August 14, 2025 Rating: 5

मतदाता पुनरीक्षण दलितों व अति पिछड़ों के खिलाफ साजिश : युवा कांग्रेस नेता संजीव कुमार बिट्टु

July 09, 2025


युवा कांग्रेस नेता संजीव कुमार बिट्टु ने बिहार में चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर विरोध जताया है। इसे दलित एवं अति पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं के खिलाफ एक 'राजनीतिक साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का काम समावेशी लोकतंत्र को बढ़ावा देना है, ना कि आम मतदाताओं को अनावश्यक परेशान करना। वर्तमान सरकार घबराई हुई है, क्योंकि दलित और अति पिछड़ा वर्ग अब राहुल गांधी के नेतृत्व में भरोसा जता रहा है। इसलिए जानबूझकर उनके नाम मतदाता सूची से हटाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि पिछले चुनाव में फर्जी मतदाताओं को जोड़कर परिणाम प्रभावित किए गए थे। इस बार बिहार में ठीक इसका उल्टा हो रहा है। असली मतदाताओं को हटाकर परिणाम को मोड़ने की कोशिश हो रही है। संजीव कु.बिट्टु ने चुनाव आयोग द्वारा मान्य 11 दस्तावेजों की सूची पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड और मनरेगा जॉब कार्ड जैसे अहम पहचान पत्रों को मान्यता नहीं दी गई है। जब मोदी जी ने आधार को 'सर्वमान्य पहचान पत्र' बताया था, तो अब चुनाव आयोग इसे क्यों नकार रहा है।

मतदाता पुनरीक्षण दलितों व अति पिछड़ों के खिलाफ साजिश : युवा कांग्रेस नेता संजीव कुमार बिट्टु मतदाता पुनरीक्षण दलितों व अति पिछड़ों के खिलाफ साजिश : युवा कांग्रेस नेता संजीव कुमार बिट्टु Reviewed by News Bihar Tak on July 09, 2025 Rating: 5

Subscribe Us

Powered by Blogger.