विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर पर्यटन स्थल राजगीर में 26 सितंबर से लेकर 28 सितंबर तक तीन दिवसीय मगध संगोष्ठी का होगा आयोजन-एबीटीओ सेक्रेटरी डाक्टर कौलेश कुमार

September 15, 2024


विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर पर्यटन स्थल राजगीर में 26 सितंबर से लेकर 28 सितंबर तक तीन दिवसीय मगध संगोष्ठी का आयोजन इंडिया टूरिज्म, एबीटीओ एवं अन्य संगठनों के द्वारा आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम को लेकर रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एबीटीओ के सेक्रेटरी डाक्टर कौलेश कुमार ने बताया कि राजगीर में पहली बार तीन दिवसीय मगध संगोष्ठी का आयोजन इंडिया टूरिज्म, एबीटीओ एवं एवं अन्य संगठनों के द्वारा आयोजित किया जाएगा। जिसमें देश के कई राज्यों के साथ कई देशों के पर्यटन से जुड़े लोग शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम में एक उच्च स्तरीय मंच के रूप में कार्य करेगा, जिस पर अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों (टूर ऑपरेटर, ट्रैवल एजेंसियां, होटल ऑपरेटर, निवेशक, पर्यटन अधिकारी और अन्य हितधारक) को राष्ट्रीय यात्रा उद्योग के साथ बातचीत करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्घाटन में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉक्टर प्रेम कुमार, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार विधायक कौशल किशोर, विधान पार्षद रीना यादव एवं इंडिया टूरिज्म के अधिकारी शामिल होंगे।उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर संबंधित सभी तैयारियां पूरी की जा रही है। देश विदेश से आने वाली प्रतिनिधियों के रहने एवं भोजन, भ्रमण सिर्फ सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।उन्होंने कहा कि मगध संगोष्ठी में पर्यटन के पहलुओं, विशेष रूप से भगवान कृष्ण और महाभारत सर्किट तथा नीतियों, सरकारी पहलों और योजनाओं पर आमंत्रितों और प्रतिभागियों के बीच चर्चा के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे

।इस आयोजन का उद्देश्य बिहार, भारत और इसके आसपास के क्षेत्रों को उचित प्रचार और प्रसार देना है, ताकि पर्यटन हितधारकों,सेवा प्रदाताओं को इस क्षेत्र के विविध आकर्षणों और प्रस्तुतियों से परिचित कराया जा सके, ताकि वे प्राचीन शहर राजगीर या मगध की प्राचीन राजधानी, जहां इतिहास आध्यात्मिकता से मिलता है, की खोज कर सकें,राजगीर की सांस्कृतिक समृद्धि और ऐतिहासिक महत्व में डूब सकें और इस जीवंत गंतव्य में परंपरा और आध्यात्मिकता की झलक पा सकें।उन्होंने कहा खेंपो उगेन नामग्याल, संयुक्त सचिव, केंद्रीय मठ निकाय, भूटान की शाही सरकार  के प्रतिनिधि भी संगोष्ठी में विशेष विदेशी अतिथि होंगे। इस अवसर पर प्रबंधक के.एन. झा , राजेश कुमार,अरुण कुमार ओझा , डाक्टर प्रवीण कुमार, प्रदुम्न कुमार, सुधीर उपाध्याय हित अन्य लोग उपस्थित थे।

विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर पर्यटन स्थल राजगीर में 26 सितंबर से लेकर 28 सितंबर तक तीन दिवसीय मगध संगोष्ठी का होगा आयोजन-एबीटीओ सेक्रेटरी डाक्टर कौलेश कुमार विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर पर्यटन स्थल राजगीर में 26 सितंबर से लेकर 28 सितंबर तक तीन दिवसीय मगध संगोष्ठी का होगा आयोजन-एबीटीओ सेक्रेटरी डाक्टर कौलेश कुमार Reviewed by News Bihar Tak on September 15, 2024 Rating: 5

जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन बैडमिंटन के मुकाबलों में चक्रपाणि रेसिडेंसियल स्कूल का रहा दबदबा

September 14, 2024


जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन बैडमिंटन के मुकाबलों में चक्रपाणि रेसिडेंसियल स्कूल का दबदबा रहा दूसरे दिन बैडमिंटन के अलग अलग वर्गों में फाइनल मुकाबले खेले गये जिसमें अंडर 14 बालिका वर्ग में चक्रपाणि रेसिडेंसियल स्कूल के इरा वर्मा ने माउन्ट लिट्रा जी स्कूल को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा कि, वही अडर 17 बालिका वर्ग में आभा भारती ने कास्य पदक पर कब्जा कि, और एथलेटिक्स में अंडर 14 बालिका वर्ग के रितेश कुमार ने 100 मीटर रेस में रजत पदक, फिर से वहीं रितेश कुमार ने लौंग जम्प में कास्य पदक लाया, जिला खेल पदाधिकारी शालिनी प्रकाश ने विजेता खिलाडीयों को मंडल देकर सम्मानित किया, एवं चक्रपाणि आवासीय विद्यालय के निर्देशक डॉ० विश्वेन्द्र कुमार सिन्हा, सचिव डॉ० आनंद शंकर एवं विद्यालय प्रचार्या मनोज कुमार मिश्रा ने विजेता खिलाडीयो को विद्यालय परिसर में जोरदार स्वागत एवं सम्मनित किया एवं सभी विजेता खिलाडियों को आगे खेले जाने वाले राज्य स्तरीये खेलों के लिए सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर खेल शिक्षक प्रेम राज , अजय रजक, सौरभ कुमार, काजल कुमारी, आशीष भारती, अकाश दीप ,सैनी ,प्रिती कुमारी, श्यामनदंन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

 

जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन बैडमिंटन के मुकाबलों में चक्रपाणि रेसिडेंसियल स्कूल का रहा दबदबा जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन बैडमिंटन के मुकाबलों में चक्रपाणि रेसिडेंसियल स्कूल का रहा दबदबा Reviewed by News Bihar Tak on September 14, 2024 Rating: 5

चक्रपाणि रेजिडेंसियल स्कूल में शिक्षक एवं छात्रों के बीच शिक्षा के स्वरूप पर सेमिनार का हुआ आयोजन- नालंदा यूनिवर्सिटी के कुलपति हुए शामिल

September 05, 2024


चक्रपाणि रेजिडेंसियल स्कूल में शिक्षक एवं छात्रों के बीच शिक्षा के स्वरूप पर सेमिनार का आयोजन किया गया।इस सेमिनार का उद्घाटन नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अभय कुमार सिंह ,बिहार स्वास्थ्य विश्वविद्यालय के कुलपति  प्रो० डॉ० सुरेन्द्र नाथ सिन्हा,निदेशक प्रो० डॉ विश्वेन्द्र कुमार सिन्हा , अनुमंडल पदाधिकारी कुमार ओमकेश्वर विधालय के प्राचार्य मनोज कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अभय कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा समाज को ज्ञानवान, सशक्त, समृद्ध, और सुखी बनाती है। शिक्षा समाज में सामाजिक न्याय, समानता, एकता, और शांति को बढ़ावा देती है।

शिक्षा समाज में गरीबी, अशिक्षा, अज्ञानता, अन्धविश्वास, और अन्य सामाजिक बुराइयों को दूर करने में मदद करती है। शिक्षा के बिना हमारा जीवन अधूरा लगता है। उन्होंने कहा कि आज देश बदल रहा है। लोगों में काफी जागरूकता आईं हैं।इस अवसर पर बिहार स्वास्थ्य विश्वविद्यालय के कुलपति  प्रो० डॉ० सुरेन्द्र नाथ सिन्हा ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से, व्यक्तियों को उनकी सर्वोत्तम पूर्ति के लिए निर्देशित किया जाता है, जिससे उन्हें अपने लक्ष्यों और सपनों को प्राप्त करने में मदद मिलती है। शिक्षा न केवल व्यक्तिगत स्वाध्याय को प्रोत्साहित करती है बल्कि सोचने-विचारने की क्षमता को भी बढ़ावा देती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना हमारा जीवन अधूरा लगता है। शिक्षा के बिना हम ज्ञान, समझ और सोचने की क्षमता से वंचित रह जाते हैं।

यह एक ऎसा माध्यम है जो हमें समझने और सीखने में मदद करता है और हमारे व्यक्तिगत और सामाजिक विकास को बढ़ावा देता है।इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार ओमकेश्वर ने  बिहार राज्य के लिए एक उपलब्धि के रूप में बताया।इस अवसर पर निदेशक प्रो० डॉ विश्वेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि विद्यालय की चतुर्दिक प्रगति खास कर पढाई के क्षेत्र में यहाँ के प्रचार्य एवं योग्य शिक्षकों का खास योगदान रहा है।शिक्षक दिवस 5 सितम्बर की पूर्व दिवस पर शिक्षकों को गौरवान्वित करने एवं उन्हें खास सम्मान देने हेतू  यह विशेष कार्यक्रम हो रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के सचिव डाक्टर आनंद शंकर, अजय रजक,रितेश कुमार सहित अन्य लोगों ने भी अपनी बातों को रखा।


चक्रपाणि रेजिडेंसियल स्कूल में शिक्षक एवं छात्रों के बीच शिक्षा के स्वरूप पर सेमिनार का हुआ आयोजन- नालंदा यूनिवर्सिटी के कुलपति हुए शामिल चक्रपाणि रेजिडेंसियल स्कूल में शिक्षक एवं छात्रों के बीच शिक्षा के स्वरूप पर सेमिनार का हुआ आयोजन- नालंदा यूनिवर्सिटी के कुलपति हुए शामिल Reviewed by News Bihar Tak on September 05, 2024 Rating: 5

कौशल विकास केंद्र संस्थान एवं महिला एवं बाल विकास केंद्र में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया- शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया

September 05, 2024


राजगीर प्रखंड के अंतर्गत कौशल विकास केंद्र संस्थान एवं महिला एवं बाल विकास केंद्र में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।इस मौके पर में आर डी एच हाई स्कूल राजगीर के शिक्षक गिरजा नंदन पांडे एवं केरला पब्लिक स्कूल के शिक्षक मंजीत प्रभाकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया एवं इस संस्थान में पढ़ रहे शिक्षकों द्वारा अतिथियों का सम्मान समारोह किया गया इस मौके पर इस संस्थान के सेंटर मैनेजर त्रिलोकी नाथ मिश्रा ने कहा कि हमारे समाज को एक नई दिशा देने के लिए शिक्षकों का होना बहुत अनिवार्य है। शिक्षकों का करें सम्मान तभी बनेगा देश महान।

इस मौके पर मनजीत प्रभाकर ने कहा कि शिक्षक  शिल्पकार है जो हर बच्चों में एक पत्थर की भांति अच्छे आकार देकर संस्कार भरकर उन्हें समाज में एक नई दिशा प्रदान करने योग्य बनाता है। वही मौके पर उपस्थित गिरजानंदन पांडे ने कहा कि हम इस सदैव अपने जीवन में जहां तक हो सके शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए तभी हम अपने समाज का विकास कर सकते हैं एवं इस प्रगतिशील दुनिया में सही तरीके से चल सकते हैं। इस कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन इस संस्थान के शिक्षक विकास कुमार ने किया। इस मौके पर रवि कुमार शुभम कुमार अवनीश चंद्र नेहा कुमारी शिवानी कुमारी ज्योति कुमारी नेहा कुमारी करिश्मा कुमारी कृष्ण कुमार सहित अन्य शिक्षकों सम्मानित किया गया।



 

कौशल विकास केंद्र संस्थान एवं महिला एवं बाल विकास केंद्र में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया- शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया कौशल विकास केंद्र संस्थान एवं महिला एवं बाल विकास केंद्र में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया- शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया Reviewed by News Bihar Tak on September 05, 2024 Rating: 5

रक्षाबंधन के अवसर पर वेणुवन में वन विभाग के द्वारा रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया-पेड़ में राखी व रक्षासूत्र बांधकर पेड़ों की सुरक्षा का संकल्प लिया गया

August 20, 2024


रक्षाबंधन के अवसर पर राजगीर स्थित वेणुवन में वन विभाग के द्वारा रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वन उप परिसर पदाधिकारी रजनीकांत कुमार ने बताया कि राखी का त्योहार ऐतिहासिक काल से भाई-बहन के मजबूत रिश्ते और भाई द्वारा बहन की आजीवन सुरक्षा का संकल्प लिया जाता है। लेकिन वर्तमान में पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पेड़ों को बचाना आवश्यक हो गया है।

इसलिए आम लोगों में जागरूकता लाने के लिए हमारे वनकर्मी और शहर के समाजसेवियों द्वारा पेड़ में राखी व रक्षासूत्र बांधकर पेड़ों की सुरक्षा का संकल्प लिया गया। उन्होंने कहा कि  राजगीर वासियों से अपील है कि वन संपदा हमारी धरोहर है,इसका सदुपयोग किया जाए ताकि आने वाली पीढ़ी को समस्याओं का सामना न करना पड़े। हम सब रक्षासूत्र बांधकर पेड़ों को संरक्षित करने का संकल्प लेते हैं और आम लोग भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्प लें।

इस अवसर पर  सुधीर उपाध्याय, विजय रजक, कौशलेंद्र कुमार,पायल कुमारी, पंकज राज अर्जुन चौधरी,रंजीत कुमार,राहुल कुमार, सनोज कुमार, पुष्प रंजन, मुन्ना, चितरंजन सहित अन्य लोग मौजूद थे।

रक्षाबंधन के अवसर पर वेणुवन में वन विभाग के द्वारा रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया-पेड़ में राखी व रक्षासूत्र बांधकर पेड़ों की सुरक्षा का संकल्प लिया गया रक्षाबंधन के अवसर पर वेणुवन में वन विभाग के द्वारा रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया-पेड़ में राखी व रक्षासूत्र बांधकर पेड़ों की सुरक्षा का संकल्प लिया गया Reviewed by News Bihar Tak on August 20, 2024 Rating: 5

स्वतंत्रता दिवस राजगीर अनुमंडल क्षेत्र में बहुत उत्साह पुर्वक मनाया जा रहा है।सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में झंडातोलन करके झंडे की सलामी दी जा रही है।

August 14, 2024


भारत का स्‍वतंत्रता दिवस हर वर्ष 15 अगस्‍त को देश भर में हर्ष उल्‍लास के साथ मनाया जाता है । यह प्रत्‍येक भारतीय को एक नई शुरूआत की याद दिलाता है।

इस दिन 200 वर्ष से अधिक समय तक ब्रिटिश उपनिवेशवाद के चंगुल से छूट कर एक नए युग की शुरूआत हुई थी। 15 अगस्‍त 1947 वह भाग्‍यशाली दिन था जब भारत को ब्रिटिश उपनिवेशवाद से स्‍वतंत्र घोषित किया गया और नियंत्रण की बागडोर देश के नेताओं को सौंप दी गई।

भारत द्वारा आजादी पाना उसका भाग्‍य था, क्‍योंकि स्‍वतंत्रता संघर्ष काफी लम्‍बे समय चला और यह एक थका देने वाला अनुभव था, जिसमें अनेक स्‍वतंत्रता सेनानियों ने अपने जीवन कुर्बान कर दिए।

भारत विश्‍व की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है जिसमें बहुरंगी विविधता और समृद्ध सांस्‍कृतिक विरासत है। इसके साथ ही यह अपने-आप को बदलते समय के साथ ढ़ालती भी आई है।

आज़ादी पाने के बाद भारत ने बहुआयामी सामाजिक और आर्थिक प्रगति की है। भारत कृषि में आत्‍मनिर्भर बन चुका है और अब दुनिया के सबसे औद्योगीकृत देशों की श्रेणी में भी इसकी गिनती की जाती है।

विश्‍व का सातवां बड़ा देश होने के नाते भारत शेष एशिया से अलग दिखता है जिसकी विशेषता पर्वत और समुद्र ने तय की है और ये इसे विशिष्‍ट भौगोलिक पहचान देते हैं। उत्तर में बृहत् पर्वत श्रृंखला हिमालय से घिरा यह कर्क रेखा से आगे संकरा होता जाता है।

पूर्व में बंगाल की खाड़ी, पश्चिम में अरब सागर तथा दक्षिण में हिन्‍द महासागर इसकी सीमा निर्धारित करते हैं।राष्ट्र स्वतंत्रता दिवस को अत्यधिक गर्व और भावना के साथ मनाता है।

राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगा, सरकारी भवनों, घरों और सार्वजनिक स्थानों पर गर्व के साथ फहराया जाता है। सभी क्षेत्रों के लोग परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, ध्वजारोहण समारोहों और देशभक्ति के गीतों में भाग लेते हैं।

युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों और कॉलेजों द्वारा विशेष सभाएं और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। इस दिन को मनाने के लिए सफाई अभियान और सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों सहित कई सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।वर्ष चाहे जो भी हो, स्वतंत्रता दिवस भारत के गौरवशाली इतिहास और उसके उज्ज्वल भविष्य की एक शक्तिशाली याद दिलाता है। यह अतीत की उपलब्धियों का सम्मान करने, वर्तमान चुनौतियों का सामना करने और कल के लक्ष्यों को उत्साहपूर्वक अपनाने का दिन है।










स्वतंत्रता दिवस राजगीर अनुमंडल क्षेत्र में बहुत उत्साह पुर्वक मनाया जा रहा है।सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में झंडातोलन करके झंडे की सलामी दी जा रही है। स्वतंत्रता दिवस राजगीर अनुमंडल क्षेत्र में बहुत उत्साह पुर्वक मनाया जा रहा है।सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में झंडातोलन करके झंडे की सलामी दी जा रही है। Reviewed by News Bihar Tak on August 14, 2024 Rating: 5

टमटम परिचालन में बरती जानेवाली सावधानियों को लेकर टमटम चालक संघ के सदस्यों का मॉक ड्रिल कराया गया-अध्यक्ष अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह ने कहा: राजगीर ऐतिहासिक भूमि है

August 13, 2024


राष्ट्रीयता व देशभक्ति का भाव भरने सहित टमटम परिचालन में बरती जानेवाली सावधानियों को लेकर मंगलवार को टमटम चालक संघ के सदस्यों का मॉक ड्रिल कराया गया।राजगीर टमटम चालक संघ के अध्यक्ष व अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह ने कहा कि दर्जनों की संख्या में टमटम चालकों ने मॉकड्रिल में हिस्सा लिया। इस दौरान 15 अगस्त के अवसर पर निकली जाने वाली झांकी का रिहर्सल कराया गया। साथ ही घोड़े पर चढ़कर राष्ट्रीय तिरंगा को सलामी देने में बरती जानेवाली सावधानियों के बारे में बताया गया। मनोज कुमार सिंह ने कहा कि तांगा परिचालक इनका रोजमर्रे का कार्य है। बावजूद, परिचालन की बारीकियां से इन्हें अवगत कराया गया।

साथ ही घोड़े के रखरखाव उनके खान-पान आदि के संबंध में भी जानकारी दी गई। इन्होंने कहा कि उत्साह के साथ टमटम चालकों ने मॉकड्रिल में हिस्सा लिया और राष्ट्रीय कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।हजारों परिवारों का होता है भरण पोषण मनोज कुमार सिंह ने कहा कि राजगीर ऐतिहासिक भूमि है। यहां कई धर्मों का सामंजस्य है। इसकी अंतरराष्ट्रीय ख्याति है। तांगा परिचालन यहां का परंपरागत वाहन है। इसके जरिए राजगीर में हजारों परिवार अपना भरण पोषण करते हैं। इन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक सहभागिता का अभाव दिखता है।

साथ ही सरकार के स्तर पर किसी व्यापक योजना को जमीन पर नहीं उतरा जाता, जो टमटम चालकों के लिए दुर्भाग्य है। 15 अगस्त के बाद होगी बड़ी बैठक इन्होंने कहा कि 15 अगस्त के बाद टमटम चालकों की एक बड़ी बैठक कर समस्याओं के मद्देनजर चर्चा की जाएगी और स्थानीय प्रशासन से एक शिष्टमंडल मिलेगा।मॉकड्रिल में लगभग दो दर्जन से अधिक टमटम चालकों ने हिस्सा लिया।

टमटम परिचालन में बरती जानेवाली सावधानियों को लेकर टमटम चालक संघ के सदस्यों का मॉक ड्रिल कराया गया-अध्यक्ष अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह ने कहा: राजगीर ऐतिहासिक भूमि है टमटम परिचालन में बरती जानेवाली सावधानियों को लेकर टमटम चालक संघ के सदस्यों का मॉक ड्रिल कराया गया-अध्यक्ष अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह ने कहा: राजगीर ऐतिहासिक भूमि है Reviewed by News Bihar Tak on August 13, 2024 Rating: 5

Subscribe Us

Powered by Blogger.