बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर राजगीर में बौद्ध धम्म शोभायात्रा का आयोजन से किया गया,लोगों ने भगवान बुद्ध के विचारों को अपनाने का लिया संकल्प
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर राजगीर में बौद्ध धम्म शोभायात्रा का आयोजन से किया गया,लोगों ने भगवान बुद्ध के विचारों को अपनाने का लिया संकल्प
राजगीर।।
पर्यटन स्थल राजगीर के वेणुवन में भगवान बुद्ध की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर विशाल बौद्ध धम्म शोभायात्रा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह डॉक्टर भीमराव अंबेडकर परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर अमित कुमार पासवान ने कहा कि चातुर्मास और वर्षावास के दौरान भगवान बुद्ध के अति प्रिय तपस्थली वेणुवन रही है,बुद्ध यहां अपने शिष्यों के साथ अनेकों बार वर्षावास बिताए और चातुर्मास किए थे,
उन्होंने कहा बुद्ध पूर्णिमा के दिन बौद्ध धर्म के आस्था रखने वाले लोग अपने घरों पर दीपक जलाते हैं और ग्रंथों का पाठ कर गौतम बुद्ध के बताए हुए रास्ते पर चलने की संकल्प लेते हैं,उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने चार आर्य सत्यों का उपदेश दिया था। गौतम बुद्ध के विचार को अनुसरण कर हम एक सुखद जीवन यापन कर सकते हैं।इस अवसर पर भारतीय बौद्ध महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उज्जवल कांत हुंकार ने कहा कि सत्य और अहिंसा के बल पर पूरी दुनिया के लोगों को जीवन जीने की कला व शांति के मार्ग पर चलने की सीख़ देने वाले भगवान बुद्ध की भूमि से यह शोभा यात्रा निकाल कर एक छोटी सी पहल की गई है आने वाले समय में और बड़े पैमाने पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर भारतीय बौद्ध महासभा के जिला अध्यक्ष सरजुग रविदास ,रंजीत चौधरी, भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार,रमेश कुमार पान ,मनोहर चौधरी,इंजीनियर लक्ष्मी नारायण पासवान, इंजीनियर अनिल कुमार,धर्मेंद्र कुमार,शिव पासवान ,डॉक्टर सत्येंद्र भारती, रोशन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Reviewed by News Bihar Tak
on
May 16, 2022
Rating:




No comments: