झारखंड से बिहार ला रहे बोलेरो वाहन से विदेशी शराब की बड़ी खेप के साथ पुलिस ने दो धंधेबाजों को राजगीर में किया गिरफ्तार
झारखंड से बिहार ला रहे बोलेरो वाहन से विदेशी शराब की बड़ी खेप के साथ पुलिस ने दो धंधेबाजों को राजगीर में किया गिरफ्तार
राजगीर!!
झारखंड से बिहार ला रहे विदेशी शराब की बड़ी खेप को राजगीर थाना पुलिस ने बोलेरो वाहन सहित 173. 95 लीटर विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।शराब माफिया झारखंड सहित अन्य राज्यों से लाकर अंग्रेजी शराब राजगीर सहित आसपास के क्षेत्रों में बेचने की तैयारी में जुटे हुए थे।पुलिस को गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस ने यह करवाई किया है।
थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पकड़े गए शराब विक्रेता शंकर ठाकुर पिता रूपलाल ठाकुर साकिन गोड़ा थाना विष्णुगढ़, जिला हजारीबाग, झारखंड तथा दूसरा व्यक्ति श्याम लाल साव पिता जीवलाल साव साकिन ओरादामा,थाना बगोदर, जिला गिरिडीह,झारखंड का रहने वाला है। बोलेरो गाड़ी से बरामद की गई विदेशी शराब में रॉयल प्लेयर कंपनी के 750 एमेल का 36 बोतल,375 एमऍल का 321 बोतल,180 एमेल का 144 बोतल कुल 173.95 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है।थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि कोई भी शराब कारोबारी किसी कीमत पर बच नहीं सकता।पुलिस लगातार क्षेत्र में छापेमारी कर कार्रवाई कर रही है.
झारखंड से बिहार ला रहे बोलेरो वाहन से विदेशी शराब की बड़ी खेप के साथ पुलिस ने दो धंधेबाजों को राजगीर में किया गिरफ्तार
Reviewed by News Bihar Tak
on
May 07, 2022
Rating:
Reviewed by News Bihar Tak
on
May 07, 2022
Rating:



No comments: