लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के द्वारा राजगीर में बहुजन-भीम संकल्प समागम का आयोजन किया गया- चिराग पासवान ने कहा -मै बिहार विधानसभा चुनाव लड़ूंगा

June 29, 2025


लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के द्वारा राजगीर में  बहुजन-भीम संकल्प समागम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में 8 जिला के 30 विधानसभा से काफी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान अपने संबोधन के दौरान विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कांग्रेस, राजद और वाम दलों पर संविधान के नाम पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया।चिराग पासवान ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भी विपक्ष ने लोगों को यह कहकर डराने की कोशिश की थी कि अगर एनडीए सत्ता में आया तो संविधान बदल जाएगा और आरक्षण समाप्त हो जाएगा।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा राहुल गांधी आज संविधान की लाल किताब लहरा रहे हैं, लेकिन क्या उन्होंने कभी अपनी दादी द्वारा थोपे गए आपातकाल के लिए देश से माफी मांगी। वहीं चिराग पासवान ने जेपी आंदोलन और उस दौर की राजनीति को याद करते हुए विपक्ष पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "जो लोग जेपी आंदोलन में कांग्रेस के खिलाफ लड़े, वही आज उसी कांग्रेस के साथ खड़े हैं। यह उस आंदोलन और आदर्शों का अपमान है।तेजस्वी यादव और आरजेडी पर निशाना साधते हुए चिराग ने कहा कि जब वे सत्ता में थे, तब नौकरी के बदले लोगों से जमीन लिखवा ली गई। अब फिर से वादों के लालच दिए जा रहे हैं।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि, "पता नहीं इस बार क्या लिखवाने की तैयारी है।चिराग पासवान ने 2020 में बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट का नारा दिया तो कुछ लोगों के पेट में दर्द हो गया।आज फिर चिराग पासवान बिहार लौटना चाहता तो फिर से उनकी पीड़ा बढ़ गई है।और हमारा खून का एक एक कतरा बिहार के लिए है।चिराग पासवान ने कहा कि इस रैली का उद्देश्य सिर्फ शक्ति प्रदर्शन नहीं, बल्कि समाज के कमजोर तबकों को भ्रमित करने की विपक्ष की साजिशों के खिलाफ एकजुट करना है।


उन्होंने कहा, 'विपक्ष ने अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों को डराने की कोशिश की कि आरक्षण खत्म हो जाएगा, संविधान बदल जाएगा. लेकिन हम सबने देखा कि यह सब केवल भ्रम फैलाने की राजनीति थी।चिराग पासवान ने दो टूक कहा कि जब तक वे केंद्र सरकार में हैं, तब तक आरक्षण और संविधान को कोई खतरा नहीं है।उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी पार्टी और वे खुद समाज के पिछड़े, वंचित और अल्पसंख्यक वर्गों के लिए पहरेदार की भूमिका निभा रहे हैं. चिराग ने कहा 'हम न सिर्फ उनकी आवाज बनेंगे बल्कि उनके अधिकारों की रक्षा भी पूरी ताकत से करेंगे। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव से पूछा सबाल, किया लालू जी अम्बेडकर की प्रतिमा के साथ की गयी अपमान का माफी मांगेंगे।तेजस्वी 20 महिना का समय मांग रहे हैं तो किया आपको बिहार की जनता 20 महिना का समय देंगे तो उस जनता को नौकरी के नाम पर अपने नाम से लिखवाई जमीन को वापस करेगे।चिराग पासवान को मिटाने के लिए साजिश रची जा रहीं हैं।हम अपने पिता के सपने को पुरा  करने के लिए निकला हु,

ताकि उनके संकल्प को पूरा किया जा सके चिराग ने कहा कि  सभी 243 सीटों पर गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का काम करेगे।उन्होंने अपने संबोधन में विपक्षी दलों, विशेषकर राजद और कांग्रेस पर कड़े प्रहार किए। उन्होंने कहा की लोकसभा चुनाव में यह भ्रम फैलाया गया कि तीसरी बार मोदी सरकार आने पर लोकतंत्र की हत्या हो जाएगी। सच्चाई यह है कि लोकतंत्र की हत्या 1975 में कांग्रेस और इंदिरा गांधी द्वारा आपातकाल लगाकर की गई थी। उन्होंने कहा कि भविष्य की राजनीतिक योजनाओं के बारे में स्पष्ट करते हुए चिराग पासवान ने घोषणा की, मैं बिहार से चुनाव नहीं लड़ूंगा, मैं बिहार के लिए चुनाव लड़ूंगा।चिराग पासवान सभी 243 सीटों पर बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' की सोच को मजबूत करने के लिए चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि रैली के दौरान अपने दृढ़ संकल्प को दोहराया।जब तक बिहार को विकसित राज्य नहीं बना दूंगा तब तक चैन की सांस नहीं लूंगा। मैं चाहता हूं कि बिहार के लोगों को अपने ही पंचायत में रोजगार के अवसर मिलें। चिराग पासवान ने कहा कि यह साल बिहार के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होना है। और यह  विधानसभा चुनाव हम लोगों के लिए 5 साल का भविष्य है। चुनाव में लोग झूठी बातों को बोलकर आप लोगों को भ्रमित करेंगे।

हम लोगों को उनकी बातों पर ध्यान नहीं देना है। उन्होंने कहा कि मेरी खून का एक-एक कतरा सिर्फ और सिर्फ मेरे बिहार के लोगों के लिए है। मेरे पिता रामविलास पासवान जी के आदर्श बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर थे। आज पूछिए राजद से यही कांग्रेस की सरकार थी जो लंबे समय तक सरकार में रही। 1979 के पहले एक तस्वीर भी भारत के संसद में बाबा साहेब की नहीं थी। एक ही परिवार की तीन-तीन तस्वीर भारत के संसद में हुआ करती थी। पहली बार भारत के संसद में किसी ने बाबा साहेब की तस्वीर लगाने का काम किया तो वह हमारे आदरणीय नेता रामविलास पासवान थे।

इस अवसर पर सांसद अरुण भारती, सांसद  वीणा देवी , सांसद शांभवी चौधरी, सांसद राजेश वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, प्रदेश महासचिव एवं प्रभारी प्रमोद सिंह, प्रदेश प्रवक्ता डाक्टर विभय कुमार झा, छात्र संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष यामिनी मिश्रा, राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र सिंह, महासचिव मंजू देवी, जिला अध्यक्ष सत्येंद्र मुकुट सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

 

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के द्वारा राजगीर में बहुजन-भीम संकल्प समागम का आयोजन किया गया- चिराग पासवान ने कहा -मै बिहार विधानसभा चुनाव लड़ूंगा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के द्वारा राजगीर में बहुजन-भीम संकल्प समागम का आयोजन किया गया- चिराग पासवान ने कहा -मै बिहार विधानसभा चुनाव लड़ूंगा Reviewed by News Bihar Tak on June 29, 2025 Rating: 5

मां सत्या हॉस्पिटल एंड एजुकेशन ट्रस्ट के द्वारा बौद्ध धम्म अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन 15 दिवसीय राजगीर थाई मंदिर से शुरू किया गया

June 23, 2025


मां सत्या हॉस्पिटल एंड एजुकेशन ट्रस्ट के द्वारा बौद्ध धम्म अभ्यास  कार्यक्रम का आयोजन 15 दिवसीय राजगीर थाई मंदिर से शुरू किया गया है। वहीं सभी बाल बौद्ध भिक्षुओं को बंगाल बुद्धिस्ट एसोसिएशन के प्रबंधक निर्भय कुमार सिंह के नेतृत्व में मंदिर में पुरे बौद्ध परंपरा के अनुसार स्वागत एवं स्वल्पाहार कराया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम प्रमुख एवं सेक्रेटरी रूपेश भंते ने बताया की राजगीर थाई मंदिर से बौद्ध धम्म अभ्यास  कार्यक्रम का आयोजन 15 दिवसीय किया गया है।

और यह  बाल भिक्षुओं को भगवान बुद्ध से जुड़े स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।एवं इनके इतिहास से रूबरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजगीर, नालंदा ,बोधगया ,वैशाली, कुशीनगर, लुंबिनी नेपाल, सारनाथ वाराणसी यह लोग जाएंगे। उन्होंने बताया कि बौद्ध धम्म अभ्यास का मुख्य उद्देश्य दुखों से मुक्ति प्राप्त करना और निर्वाण प्राप्त करना है। इसके अलावा, यह अभ्यास मन को शांत करने, जागरूकता बढ़ाने, और नैतिक आचरण को विकसित करने में भी मदद करता है।

राजगीर, बिहार जैसे बौद्ध धर्म के महत्वपूर्ण स्थलों पर धम्म अभ्यास का आयोजन, बौद्धों के लिए आध्यात्मिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि बौद्ध धम्म अभ्यास का आयोजन, बुद्ध की शिक्षाओं के अनुसार, आध्यात्मिक विकास और शांति प्राप्त करने के लिए किया जाता है। इसमें ध्यान, शील, और प्रज्ञा का अभ्यास शामिल है। राजगीर, बिहार, बौद्ध धर्म के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है।और यहां बौद्ध भिक्षु और उपासक धम्म का अभ्यास करते हैं।

उन्होंने बताया कि ध्यान और शील के अभ्यास से मानसिक शांति और स्थिरता प्राप्त होती है।बौद्ध धम्म के अनुसार, दुखों का कारण अज्ञान है।और प्रज्ञा के विकास से दुखों से मुक्ति प्राप्त की जा सकती है।बौद्ध धम्म के अभ्यास से व्यक्ति आध्यात्मिक रूप से विकसित होता है और आत्मज्ञान की ओर बढ़ता है। उन्होंने बताया कि धम्म का अर्थ है बनाए रखना  और इसलिए यह बौद्ध विश्वास का केंद्र है क्योंकि यह धर्म को 'बनाए रखता है और बौद्ध यह भी मान सकते हैं कि यह ब्रह्मांड के प्राकृतिक क्रम को बनाए रखता है।

धम्म बुद्ध के कार्यों और शिक्षाओं पर आधारित है।जिसका पालन करने के लिए बौद्धों को प्रोत्साहित किया जाता है।इस अवसर भारत के कई राज्यों के साथ थाईलैंड के भी बौद्ध भिक्षु शामिल थे। सभी बल बौद्ध भिक्षुओं ने भगवान बुद्ध से जुड़े स्थलों पर जाकर पुरे बौद्ध परंपराओं के अनुसार पूजा अर्चना किया।

मां सत्या हॉस्पिटल एंड एजुकेशन ट्रस्ट के द्वारा बौद्ध धम्म अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन 15 दिवसीय राजगीर थाई मंदिर से शुरू किया गया मां सत्या हॉस्पिटल एंड एजुकेशन ट्रस्ट के द्वारा बौद्ध धम्म अभ्यास  कार्यक्रम का आयोजन 15 दिवसीय राजगीर थाई मंदिर से शुरू किया गया Reviewed by News Bihar Tak on June 23, 2025 Rating: 5

इंडियन इंकलाब पार्टी का सदस्यता अभियान राजगीर में हुआ शुभारभ-पार्टी के उद्देश्यों और लक्ष्यों पर चर्चा भी की गई

June 23, 2025


इंडियन इंकलाब पार्टी ने राजगीर के मोरा गाँव में अपने सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रोफेसर के राज ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया और पार्टी के उद्देश्यों और लक्ष्यों पर चर्चा की।इस अवसर पर, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और पार्टी के सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए अपना समर्थन दिया।मौके पर उपस्थित लोगो ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. आई.पी. गुप्ता ने इंडियन इंकलाब पार्टी को एक ऐसी पार्टी बनाया है जो देश के विकास और समृद्धि के लिए काम करती है।

उन्होंने कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान देश के युवाओं और आम लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने के लिए शुरू किया गया है।इस अवसर पर नालंदा के जिलाध्यक्ष रमेश पान व पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और पार्टी के सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए अपना समर्थन दिया।इंडियन इंकलाब पार्टी के सदस्यता अभियान का उद्देश्य देश के युवाओं और आम लोगों को पार्टी के साथ जोड़ना और देश के विकास और समृद्धि के लिए काम करना है।

इस अवसर पर अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार तांती, अनिता कुमारी गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय पान महासंघ, इंडियन इंकलाब पार्टी के प्रदेश कोर कमिटी सदस्य साहेब तांती, बेगूसराय जिला के महिला अध्यक्ष शोभा देवी, आर के राजू प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय पान महासंघ, सहित अन्य लोग उपस्थित थे मौके पर सैकड़ो महिला पुरुष युवाओ ने उपस्थित होकर इंडियन इंकलाब पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया।



इंडियन इंकलाब पार्टी का सदस्यता अभियान राजगीर में हुआ शुभारभ-पार्टी के उद्देश्यों और लक्ष्यों पर चर्चा भी की गई इंडियन इंकलाब पार्टी का सदस्यता अभियान राजगीर में हुआ शुभारभ-पार्टी के उद्देश्यों और लक्ष्यों पर चर्चा भी की गई Reviewed by News Bihar Tak on June 23, 2025 Rating: 5

पर्यटन स्थल राजगीर में स्थित रत्नागिरी पर्वत के जंगलों में फंसे दो विदेशी पर्यटकों को पुलिस ने रात में रेस्क्यू कर निकाला सुरक्षित

June 09, 2025


पर्यटन स्थल राजगीर में स्थित रत्नागिरी पर्वत के जंगलों में फंसे दो विदेशी पर्यटकों को पुलिस ने रविवार की रात रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला है।दोनों विदेशी पर्यटक बौद्ध पर्यटक स्थलों के भ्रमण पर निकले थे।और इस दौरान दोनों विदेशी पर्यटक लौटने के दौरान रास्ता भटककर घने जंगली क्षेत्र में चलें गए थे।पुलिस के द्वारा रेस्क्यू किए गए विदेशी पर्यटकों की पहचान आइरिस के जेम्स पिगोट और बेन्जुएला निवासी राफेल रायन के रूप में किया गया है। वर्मी टेंपल में यह दोनों पर्यटक रुके हुए थे और पुलिस के द्वारा ठहरे हुए स्थान वर्मी टेंपल में दोनों पर्यटकों को पहुंचा गया।डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की रात 8 बजे  में राजगीर थाना प्रभारी को शांति स्तूप पर प्रतिनियुक्त बीएसएपी जवान के द्वारा सूचना दिया गया कि रत्नागिरी पहाड़ के जंगल से हेल्प मी एवं सीटी की आवाज आ रही है।और सूचना प्राप्त करते तुरन्त बाद एक त्वरित टीम गठित करते हुए इनके रेसक्यु के लिए टीम रवाना हुई।

और काफी मशक्कत के बाद दोनों विदेशी पर्यटको को पहाड़ पर के घने जंगल से सुरक्षित बचाकर थाना लाया गया। थाना पर इनके द्वारा बताया गया कि ये बौद्ध पर्यटक है एवं बौद्ध सर्किट स्थलों का भम्रण कर रहे है। इसी कम में राजगीर आये थे। जहाँ रोपवे से शांति स्तूप गये वहाँ से अशोक पथ गये। लौटने के कम में रास्ता भटक कर जंगल में खो गये। डीएसपी ने बताया कि दोनों पर्यटकों को उनको उनके ठहरने के स्थान वर्मी टेम्पल पहुँचा दिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों पर्यटकों की पहचान आइरिस के जेम्स पिगोट और बेन्जुएला निवासी राफेल रायन के रूप में किया गया किया गया है। रेस्क्यू टीम में थाना अध्यक्ष रमण कुमार,पुलिस अवर निरीक्षक धर्मेश गुप्ता,पुलिस अवर निरीक्षक प्रवीण प्रताप सिंह सहित पुलिस शामिल थे। बताते हुए चले कि रत्नागिरी पर्वत पर काफी संख्या में देशी एवं विदेशी पर्यटक जातें हैं।




पर्यटन स्थल राजगीर में स्थित रत्नागिरी पर्वत के जंगलों में फंसे दो विदेशी पर्यटकों को पुलिस ने रात में रेस्क्यू कर निकाला सुरक्षित पर्यटन स्थल राजगीर में स्थित रत्नागिरी पर्वत के जंगलों में फंसे दो विदेशी पर्यटकों को पुलिस ने रात में रेस्क्यू कर निकाला सुरक्षित  Reviewed by News Bihar Tak on June 09, 2025 Rating: 5

महाकवि जयशंकर प्रसाद स्मृति-भवन बहुद्देशीय सेवा संस्थान राजगीर में बैठक आयोजित किया - नई कमिटी का किया गया गठन

June 08, 2025


महाकवि जयशंकर प्रसाद स्मृति-भवन बहुद्देशीय सेवा संस्थान राजगीर में रविवार को बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता निर्वतमान अध्यक्ष कृष्णचंद्र आर्य के द्वारा किया गया।बैठक में नये कमिटी का गठन किया गया।वहीं बैठक में सर्वसम्मति से कमिटी के पदाधिकारियों का गठन किया गया।जिसमें अध्यक्ष डा० कविता प्रसाद, सचिव संत रामचन्द्र प्रसाद गुप्ता, उप सचिव बेबीगुप्ता, उपाध्यक्ष किरन कुमारी ,चन्दन कुमार, उपसचिव जितेन्द्र कुमार,कोषाध्यक्ष धर्मानन्द आर्य,मुख्य संरक्षक कृष्णचंद्र आर्य,प्रधान संरक्षक श्रीनिवास, संरक्षक प्रमोद कुमार, राजमणि गुप्ता, पुर्व कुलपति नन्द किशोर शाह,मधुसूदन आत्मीय,जय प्रकाश पुजारी, चंद्रशेखर आजाद, अधिवक्ता विजय कुमार गुप्ता, अवधेश कुमार गुप्ता, दिलिप यादव, विजय कुमार गुप्ता,परशुराम यादव,विदया रानी गुप्ता वहीं कार्यकारिणी सदस्यों में पवन कुमार, शंभू कुमार, घनश्याम प्रसाद गुप्ता, चंदन कुमार वर्मा,केशर प्रसाद, मनोज कुमार गुप्ता, अधिवक्ता अनिल कुमार गुप्ता शामिल हैं।

इस अवसर पर अध्यक्ष डा० कविता प्रसाद ने बताया कि महाकवि जयशंकर प्रसाद स्मृति-भवन बहुद्देशीय सेवा संस्थान राजगीर के संचालन के लिए नये कमिटी का गठन किया गया है। साथ ही संस्थान की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा समिति का भी गठन किया गया। उन्होंने बताया कि संस्थान के संचालन हेतु विभिन्न पदों पर लोगों को जिम्मेवारी दी गई है।और संस्थान को पुरे नियमों के साथ संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत सरकार से मांग किया जा रहा है कि महाकवि जयशंकर प्रसाद को भारत रत्न, पदम् विभूषण और भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया जाए।उन्होंने बताया कि महाकवि जयशंकर प्रसाद जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर राजगीर के इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में व्याख्यान माला एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।जिसको बैठक में प्रस्ताव लिया गया है।उन्होंने बताया कि संस्थान को आधुनिक तरह तैयार किया जाएगा।जिसकी पुरी प्लानिंग की गई है।इस अवसर पर सचीव संत रामचन्द्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि महाकवि जयशंकर प्रसाद  जी के विचारों को अपना हमे आगे बढ़ना है।उन्होंने बताया कि उनके विचारों को जिवन मे उतारना चाहिए।



















 

महाकवि जयशंकर प्रसाद स्मृति-भवन बहुद्देशीय सेवा संस्थान राजगीर में बैठक आयोजित किया - नई कमिटी का किया गया गठन महाकवि जयशंकर प्रसाद स्मृति-भवन बहुद्देशीय सेवा संस्थान राजगीर में बैठक आयोजित किया - नई कमिटी का किया गया गठन Reviewed by News Bihar Tak on June 08, 2025 Rating: 5

Subscribe Us

Powered by Blogger.