पर्यटन विभाग भारत सरकार द्वारा 8 वां एबीटीओ का अंतर्राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन 10 दिसंबर से 12 दिसंबर तक राजगीर में होगा आयोजन

December 09, 2025


पर्यटन विभाग भारत सरकार द्वारा आयोजित 8 वां एबीटीओ का अंतर्राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन 10 दिसंबर से 12 दिसंबर तक राजगीर में आयोजित किया जाएगा। मंगलवार को एबीटीओ के सेक्रेट्री डॉ. कौलेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया की कार्यक्रम को लेकर संबंधित तैयारी पूरी कर ली गई है।यह तीन दिवसीय इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन का मुख्य उद्देश्य पर्यटन क्षेत्र में भारत की भूमिका को मजबूत करना, आपसी सहयोग बढ़ाना और नए पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार को गति देना है।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में देश-विदेश के विशेषज्ञ अपने अनुभव और सुझाव साझा करेंगे, जिससे बौद्ध पर्यटन समेत अन्य क्षेत्रों को नई दिशा मिल सके। उन्होंने बताया कि  सम्मेलन में भारत के कई राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। साथ ही नेपाल, लाओस, कंबोडिया, बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैंड , श्रीलंका सहित कई देशों के प्रतिनिधिमंडल भी राजगीर पहुंचेंगे। अंतर्राष्ट्रीय सहभागिता से यह सम्मेलन वैश्विक पर्यटन नेटवर्क को विस्तार देगा और बिहार के पर्यटन स्थलों, विशेषकर राजगीर, नालंदा और बोधगया के महत्व को विश्व पटल पर और अधिक मजबूत करेगा।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार एवं बिहार सरकार के कई बड़े अधिकारी भी शामिल होंगे।इस अवसर पर राजेश कुमार, परमानंद मेहता सहित अन्य लोग उपस्थित

 थे।

पर्यटन विभाग भारत सरकार द्वारा 8 वां एबीटीओ का अंतर्राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन 10 दिसंबर से 12 दिसंबर तक राजगीर में होगा आयोजन पर्यटन विभाग भारत सरकार द्वारा 8 वां एबीटीओ का अंतर्राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन 10 दिसंबर से 12 दिसंबर तक राजगीर में होगा आयोजन Reviewed by News Bihar Tak on December 09, 2025 Rating: 5

राजगीर में भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा -राज्य की जनता महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली से जूझ रही है।

October 22, 2025


राजगीर में बुधवार को इंडिया गठबंधन की ओर से  बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य शामिल हुए और पार्टी के चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन भी किया। वहीं भाकपा माले के उम्मीदवार इंजीनियर विश्वनाथ चौधरी के समर्थन में काफी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और गठबंधन के सभी घटक दलों के नेता शामिल हुए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि यह चुनाव केवल विधानसभा की सीटों का नहीं, बल्कि बिहार में सत्ता परिवर्तन और जनहित की राजनीति को पुनर्जीवित करने का चुनाव है।

उन्होंने कहा कि आज राज्य की जनता महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली से जूझ रही है। राज्य सरकार जनता से किए वादों को पूरा करने में पूरी तरह असफल रही हैं।उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन गरीबों, किसानों, मजदूरों और नौजवानों की आवाज है। जो जनता की समस्याओं को लेकर संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि  जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके शासन में लोकतंत्र कमजोर हुआ है, किसान आत्महत्या को मजबूर हैं, युवा बेरोजगार हैं और आम जनता की आवाज़ दबाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अब बिहार की जनता इस अन्यायपूर्ण शासन का जवाब देगी। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने आज ही घोषणा की है कि सभी जीविका दीदियों को पक्की सरकारी नौकरी मिलेगी और उनका वेतनमान 30,000 रुपए तय होगा।

उन्होंने कहा कि हर घर में रोजगार पहुंचे, सरकारी नौकरी मिले। सभी संविदाकर्मियों को स्थायी किया जाए, आउटसोर्सिंग खत्म हो। बिहार में पलायन पर रोक लगे और प्रदेश रोजगार तथा संविधान के रास्ते पर आगे बढ़े। उन्होंने कहा एनडीए सरकार जनता की आवाज को दबाने, संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने और विपक्ष को खत्म करने की साजिश रच रही है। देश में बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की बदहाली और मजदूरों की उपेक्षा चरम पर है। जबकि सरकार कॉरपोरेट घरानों के हित में नीतियां बना रही है। उन्होंने कहा कि  इंडिया गठबंधन केवल चुनावी गठबंधन नहीं, बल्कि विचार और संघर्ष का गठबंधन है, जो देश को फासीवादी ताकतों से बचाने का काम कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता अब झूठे नारों में नहीं फंसेगी, बल्कि बदलाव के लिए इंडिया गठबंधन को समर्थन देगी।

राजगीर में भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा -राज्य की जनता महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली से जूझ रही है। राजगीर में भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा -राज्य की जनता महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली से जूझ रही है। Reviewed by News Bihar Tak on October 22, 2025 Rating: 5

राजगीर विधानसभा से महागठबंधन के भाकपा माले प्रत्याशी इंजीनियर विश्वनाथ चौधरी ने भरा नामांकन, समर्थकों का जूटा भीड़

October 18, 2025


राजगीर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के भाकपा माले प्रत्याशी इंजीनियर विश्वनाथचौधरी ने शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

अनुमंडल कार्यालय परिसर में नामांकन दाखिल करने के बाद इंजीनियर विश्वनाथ चौधरी अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया।वहीं अपने संबोधन में इंजीनियर विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि राजगीर की जनता बदलाव चाहती है।और हम क्षेत्र का विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दों पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आज तक राजगीर क्षेत्र का समुचित विकास नहीं हुआ है।जबकि यहां की जनता ने हर बार उम्मीदें लगाई हैं। अब जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है।


राजगीर विधानसभा से महागठबंधन के भाकपा माले प्रत्याशी इंजीनियर विश्वनाथ चौधरी ने भरा नामांकन, समर्थकों का जूटा भीड़ राजगीर विधानसभा से महागठबंधन के भाकपा माले प्रत्याशी इंजीनियर विश्वनाथ चौधरी ने भरा नामांकन, समर्थकों का जूटा भीड़ Reviewed by News Bihar Tak on October 18, 2025 Rating: 5

राजगीर विधानसभा से जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी सत्येंद्र पासवान ने भरा नामांकन, समर्थकों का उमड़ा भीड़

October 17, 2025


राजगीर विधानसभा क्षेत्र से जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार सत्येंद्र पासवान ने राजगीर अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। वहीं अनुमंडल कार्यालय परिसर में नामांकन दाखिल करने के बाद सत्येंद्र पासवान अपने समर्थकों के साथ रोड शो के रूप में कैलाश आश्रम पहुंचे, जहां एक जनसभा का आयोजन किया गया।

सत्येंद्र पासवान ने कहा कि राजगीर की जनता बदलाव चाहती है और जनसुराज पार्टी वही विकल्प है जो विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दों पर काम करेगी। उन्होंने कहा कि आज तक राजगीर क्षेत्र का समुचित विकास नहीं हुआ है, जबकि यहां की जनता ने हर बार उम्मीदें लगाई हैं। अब जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है।


राजगीर विधानसभा से जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी सत्येंद्र पासवान ने भरा नामांकन, समर्थकों का उमड़ा भीड़ राजगीर विधानसभा से जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी सत्येंद्र पासवान ने भरा नामांकन, समर्थकों का उमड़ा भीड़ Reviewed by News Bihar Tak on October 17, 2025 Rating: 5

राजगीर में केवट समाज की बैठक में एकजुटता और जागरूकता पर जोर, समाज के उत्थान के लिए बनी समिति-त्रिलोक सिंह निषाद

October 07, 2025


राजगीर में केवट समाज की बैठक आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता केवट जागृति मंच के संस्थापक त्रिलोक सिंह निषाद ने की। इस बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर संस्थापक त्रिलोक सिंह निषाद ने कहा कि आजादी के 77 वर्ष बीत जाने के बाद भी केवट समाज को उसका पूरा हक और अधिकार नहीं मिल पाया है। इसका मुख्य कारण यह है कि समाज अभी तक पूरी तरह संगठित नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष नहीं करेगा, तब तक उसे उसका उचित सम्मान नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि दक्षिण बिहार में केवट समाज की जनसंख्या काफी अधिक है, लेकिन सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से यह समुदाय अभी भी पिछड़ा हुआ है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएं और अपने बच्चों-बच्चियों को सम्मानजनक रूप से शिक्षित करें। शिक्षा ही वह माध्यम है जो समाज को मुख्यधारा में लाने का कार्य कर सकती है।बैठक में निषाद आश्रम की जर्जर स्थिति पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि यह स्थल समाज की पहचान और एकता का प्रतीक है,

इसलिए इसके पुनर्निर्माण का कार्य शीघ्र आरंभ किया जाना चाहिए। इस निर्माण कार्य को गति देने के लिए सर्वसम्मति से आठ सदस्यों की तदार्थ समिति का गठन किया गया। समिति के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह निषाद होंगे, जबकि संयोजक रामचंद्र व्यास और सहायक संयोजक अजय केवट बनाए गए हैं। अन्य सदस्यों में राजकुमार केवट, गौतम कुमार केवट, रामाशीष केवट, अशोक कुमार अधिवक्ता, उदय केवट तथा विपुल कुमार शाही शामिल हैं।बैठक में समाज के शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विकास पर भी विचार-विमर्श हुआ।इस अवसर पर रामचंद्र व्यास, गौतम कुमार केवट, रामाशीष प्रसाद केवट, अशोक कुमार अधिवक्ता, आनंद प्रकाश, विमल कुमार साहनी, राम केवट, राजकुमार केवट, जसवंत सिंह केवट, कुणाल कुमार ,उदय कुमार निषाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे

। 

राजगीर में केवट समाज की बैठक में एकजुटता और जागरूकता पर जोर, समाज के उत्थान के लिए बनी समिति-त्रिलोक सिंह निषाद राजगीर में केवट समाज की बैठक में एकजुटता और जागरूकता पर जोर, समाज के उत्थान के लिए बनी समिति-त्रिलोक सिंह निषाद Reviewed by News Bihar Tak on October 07, 2025 Rating: 5

पर्यटन स्थल राजगीर में गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान, देसी-विदेशी पर्यटकों ने बढ़ाया उत्साह,पर्यटन विभाग भारत सरकार एवं एबीटीओ के द्वारा किया गया आयोजन

October 02, 2025


महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर पर्यटन विभाग भारत सरकार एवं एबीटीओ के संयुक्त तत्वावधान में राजगीर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर न केवल स्थानीय लोग बल्कि देश के विभिन्न राज्यों से आए पर्यटक और विदेशी मेहमान भी शामिल हुए। अभियान का उद्देश्य गांधी जी के स्वच्छ भारत के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना और पर्यटन स्थलों को स्वच्छ एवं आकर्षक बनाना था।अभियान की शुरुआत राजगीर के ऐतिहासिक वेणुवन क्षेत्र से की गई।

यहां बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय नागरिक उपस्थित हुए। इसके बाद यह अभियान क्रमशः मखदूम कुंड, पांडु पोखर, एरियल रोपवे परिसर और घोड़ा कटोरा तक जारी रहा। प्रत्येक स्थल पर प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सफाई की और पर्यटकों को भी स्वच्छता का संदेश दिया।कार्यक्रम में एबीटीओ के सेक्रेटरी डॉ. कौलेश कुमार ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ पर्यावरण ही स्वस्थ समाज और बेहतर पर्यटन का आधार है।

उन्होंने कहा कि राजगीर जैसे ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के स्थल की स्वच्छता बनाए रखना सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आयोजित इस स्वच्छता अभियान ने राजगीरवासियों और पर्यटकों दोनों को यह संदेश दिया कि “स्वच्छ भारत ही सुंदर भारत है। स्थानीय लोगों ने भी यह संकल्प लिया कि वे पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।इस अवसर पर मौजूद विदेशी पर्यटक अभियान को देखकर काफी खुश हुए।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा इस तरह की पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह पर्यटन स्थलों की सुंदरता और आकर्षण को भी बनाए रखेगा। श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड जैसे देशों से आए पर्यटकों ने विशेष रूप से इस प्रयास की प्रशंसा की। वहीं, देश के कई राज्यों से आए पर्यटक भी इस अनोखी पहल से प्रभावित हुए और गांधी जी के सिद्धांतों को याद करते हुए स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी बताया।

अभियान में पर्यटन मंत्रालय के क्षेत्रीय निदेशक प्रणव प्रकाश, पर्यटन अधिकारी अजीत लाल, वार्ड पार्षद डॉ. अनिल कुमार, मंतोष कुमार मिश्रा, सुबेंद्र राजवंशी, परमानंद मेहता, डॉ. धीरेंद्र उपाध्याय, अमित कुमार, गुंजेश कुमार, रियाज़, सूरज यादव, नीरज जैन और मोहम्मद रफीक खां सहित अन्य लोगों ने व्यक्तियों की उपस्थिति रही। सभी ने इस अभियान की सराहना की और इसे लगातार जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

पर्यटन स्थल राजगीर में गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान, देसी-विदेशी पर्यटकों ने बढ़ाया उत्साह,पर्यटन विभाग भारत सरकार एवं एबीटीओ के द्वारा किया गया आयोजन पर्यटन स्थल राजगीर में गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान, देसी-विदेशी पर्यटकों ने बढ़ाया उत्साह,पर्यटन विभाग भारत सरकार एवं एबीटीओ के द्वारा किया गया आयोजन Reviewed by News Bihar Tak on October 02, 2025 Rating: 5

राजगीर में पूजा पंडालों में यूनियन ने दी 11-11 सौ रुपए की सहयोग राशि, लोगों ने की सराहना

September 28, 2025


राजगीर में दुर्गा पूजा को लेकर इस बार एक अनोखी पहल देखने को मिली। टमटम चालक यूनियन और ई-रिक्शा चालक यूनियन ने संयुक्त रूप से निर्णय लिया कि वे नगर क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों में सहयोग राशि देंगे। इस क्रम में यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने घूम-घूमकर प्रत्येक पंडाल को 11-11 सौ रुपए की राशि भेंट की। यूनियन के अध्यक्ष अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह कदम चालकों की सामूहिक इच्छा और सामाजिक जिम्मेदारी का परिणाम है। उन्होंने कहा कि टमटम व ई-रिक्शा चालक समाज के अभिन्न अंग हैं और त्यौहार के अवसर पर समाज में योगदान देना उनका दायित्व है।

मनोज कुमार सिंह ने आगे कहा कि पूजा पंडालों के माध्यम से न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रदर्शन होता है, बल्कि समाज में भाईचारे और एकता का संदेश भी फैलता है। ऐसे में यूनियन द्वारा की गई इस आर्थिक सहायता से आयोजन समितियों को प्रोत्साहन मिलेगा और धार्मिक वातावरण और भी सशक्त होगा। इस पहल की स्थानीय लोगों और पूजा समिति से जुड़े पदाधिकारियों ने प्रशंसा की। लोगों ने कहा कि चालकों का यह योगदान सराहनीय है और इससे समाज में सहयोग और सद्भावना की भावना मजबूत होगी। यूनियन का यह प्रयास भविष्य के लिए एक प्रेरणा स्वरूप कदम माना जा रहा है।


राजगीर में पूजा पंडालों में यूनियन ने दी 11-11 सौ रुपए की सहयोग राशि, लोगों ने की सराहना राजगीर में पूजा पंडालों में यूनियन ने दी 11-11 सौ रुपए की सहयोग राशि, लोगों ने की सराहना Reviewed by News Bihar Tak on September 28, 2025 Rating: 5

पर्यटन विभाग भारत सरकार एवं एबीटीओ के द्वारा राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर को विश्व पर्यटन दिवस समारोह आयोजित किया गया- देशी एवं विदेशी प्रतिनिधि हुए शामिल

September 27, 2025


पर्यटन विभाग भारत सरकार एवं एबीटीओ के द्वारा राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में विश्व पर्यटन दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पर्यटन विभाग भारत सरकार के रीजनल डायरेक्टर प्रणव प्रकाश, पर्यटन एसोसिएशन ऑफ नेपाल के प्रेसिडेंट मोहन प्रसाद शर्मा,एबीटीओ के सेक्रेटरी डाक्टर कौलेश कुमार ,चीनी बौद्ध मंदिर, नालंदा के भिक्षु-प्रभारी डॉ. धम्मरत्न ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम में लाओस, वियतनाम, कंबोडिया, थाईलैंड, नेपाल, भूटान सहित देश के 19 राज्यों से आए टुरिज्म से जुड़े प्रतिनिधि एवं टूर ऑपरेटर एसोसिएशन, होटल एसोसिएशन एवं सहर के प्रबुद्ध लोग शामिल हुए।

इस अवसर पर पर्यटन विभाग भारत सरकार के रीजनल डायरेक्टर प्रणव प्रकाश ने कहा कि मैं आज राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में विश्व पर्यटन दिवस समारोह में उपस्थित होकर अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। पर्यटन और शांति का संबंध अत्यंत प्रासंगिक है। क्योंकि पर्यटन केवल यात्रा या मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि यह संस्कृतियों को जोड़ने, आपसी समझ बढ़ाने और वैश्विक शांति का सेतु बनाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं का देश है और पर्यटन इसकी आत्मा है। बिहार, विशेषकर राजगीर, बोधगया और नालंदा, न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से भी अपार महत्व रखते हैं। यहाँ बुद्ध, महावीर और मगध साम्राज्य की विरासत आज भी जीवंत है।

यही कारण है कि बिहार विश्व पर्यटन मानचित्र पर एक विशिष्ट स्थान रखता है। उन्होंने कहा कि पर्यटन उद्योग आज विश्व अर्थव्यवस्था का एक बड़ा स्तंभ बन चुका है। यह करोड़ों लोगों को आजीविका प्रदान करता है और स्थानीय समाज को आर्थिक रूप से सशक्त करता है। हमारा प्रयास है कि भारत सरकार की नीतियों और योजनाओं के माध्यम से बिहार जैसे राज्यों में पर्यटन का बुनियादी ढाँचा मजबूत किया जाए। आधुनिक परिवहन, सुरक्षित आवागमन, स्वच्छता, सूचना केंद्र और डिजिटल प्रमोशन के जरिए यहाँ आने वाले पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ।

उन्होंने कहा कि राजगीर में आज जो विकास कार्य हो रहे हैं।जैसे ग्लास ब्रिज, नेचर सफारी, नया रोपवे और इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर ये सभी पर्यटन को नई ऊँचाइयों पर ले जाएंगे। इन प्रयासों से न केवल घरेलू पर्यटक आकर्षित होंगे, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बिहार की पहचान मजबूत होगी।मुझे प्रसन्नता है कि नेपाल सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए टूर ऑपरेटर, होटल संघ और पर्यटन विशेषज्ञ आज यहाँ एकत्रित हुए हैं। यह सहभागिता इस बात का संकेत है कि पर्यटन सहयोग और साझेदारी से ही आगे बढ़ेगा। भारत और नेपाल जैसे पड़ोसी देशों के बीच बौद्ध सर्किट को और सशक्त बनाने की अपार संभावनाएँ हैं। उन्होंने कहा कि कहा भारत सरकार और राज्य सरकार पर्यटन स्थल के बिकास के लिए यहां पुरी तरह काम कर रही है। इस अवसर पर पर्यटन एसोसिएशन ऑफ नेपाल के प्रेसिडेंट मोहन प्रसाद शर्मा राजगीर की पावन धरती पर विश्व पर्यटन दिवस समारोह में शामिल होकर अत्यंत प्रसन्न हूँ। भारत और नेपाल के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक संबंध बहुत गहरे हैं। विशेष रूप से बौद्ध धर्म ने दोनों देशों को एक आध्यात्मिक सूत्र में बाँधा है। राजगीर, बोधगया और नालंदा जैसे स्थल हमारे लिए उतने ही पवित्र हैं जितना नेपाल का लुंबिनी। यदि इन धरोहरों को एक साझा बौद्ध सर्किट के रूप में विकसित किया जाए तो यह न केवल दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को सशक्त करेगा बल्कि पूरी दुनिया के बौद्ध अनुयायियों के लिए एक तीर्थ यात्रा का मार्ग बनेगा। उन्होंने कहा कि नेपाल और भारत की साझेदारी पर्यटन क्षेत्र में नए अवसर खोलेगी।

मुझे विश्वास है कि आने वाले वर्षों में हमारे संयुक्त प्रयासों से एशिया ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर शांति, सहयोग और सांस्कृतिक संवाद का सशक्त संदेश जाएगा।इस अवसर पर एबीटीओ के सेक्रेटरी डाक्टर कौलेश कुमार ने कहा कि पर्यटन केवल यात्राओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज और अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाला उद्योग है। बिहार विशेषकर राजगीर, नालंदा और बोधगया धार्मिक व सांस्कृतिक धरोहरों से समृद्ध है, जिसे विश्व स्तर पर पहचान दिलाने की आवश्यकता है। कोविड महामारी के दौरान पर्यटन क्षेत्र को भारी क्षति पहुँची, लेकिन अब हमारे पास नए अवसर हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत है कि हम बुनियादी ढाँचे को मजबूत करें, आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराएँ और स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ें। होटल, परिवहन, गाइड और हस्तशिल्प के क्षेत्र में अपार संभावनाएँ हैं। यदि सरकार, निजी क्षेत्र और अंतरराष्ट्रीय सहयोग मिलकर कार्य करें तो बिहार आने वाले वर्षों में वैश्विक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन सकता है।

इस अवसर पर चीनी बौद्ध मंदिर, नालंदा के भिक्षु-प्रभारी डॉ. धम्मरत्न ने कहा कि बिहार, विशेषकर राजगीर और नालंदा, बौद्ध धर्म की जीवंत धरोहर हैं। यह भूमि भगवान बुद्ध की शिक्षाओं और करुणा का संदेश पूरी दुनिया तक पहुँचाती है। यहाँ आने वाले पर्यटक केवल दर्शक नहीं रहते, बल्कि आस्था और शांति का अनुभव करते हैं। पर्यटन के माध्यम से हम वैश्विक स्तर पर मैत्री, करुणा और भाईचारे का संदेश फैला सकते हैं।इस अवसर पर नगर परिषद के उपाध्यक्ष मुन्नी देवी, पांडू पोखर के प्रबंधक प्रभाष शाह,डाक्टर अनिल कुमार, श्यामदेव राजवंशी,प्रविण सिंह,प्रोफेसर रवि आनंद, प्रवीण कुमार, के.एन. झा ,राजेश कुमार,अनिल मिढा, उमराव प्रसाद निर्मल, मन्नु प्रसाद, अमीत कुमार,हिमानी अरोड़ा, नीतू रानी, गीता बिष्ट, वैशाली विद्या, योगिता, स्मिता मोदी, मृत्युंजय कुमार, प्रज्ञानंद मेहता , विजय चौधरी मदन प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

विश्व पर्यटन दिवस समारोह के मौके पर कला संस्कृति विभाग से जुड़े सवेरा कला केन्द्र पटना के कलाकारों के द्वारा बिहार की पारंपरिक संस्कृति की झलक प्रस्तुत की गई। महिला एवं पुरुष कलाकारों ने मनमोहक लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। छठ पूजा पर आधारित लोक नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसने सभी को आस्था और लोक संस्कृति से जोड़ दिया। इसके अलावा पारंपरिक लोकनृत्य की विविध प्रस्तुतियों ने समारोह को और भव्य बना दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बिहार की लोक परंपरा, कला और समृद्ध संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन किया।

पर्यटन विभाग भारत सरकार एवं एबीटीओ के द्वारा राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर को विश्व पर्यटन दिवस समारोह आयोजित किया गया- देशी एवं विदेशी प्रतिनिधि हुए शामिल पर्यटन विभाग भारत सरकार एवं एबीटीओ के द्वारा राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर को विश्व पर्यटन दिवस समारोह आयोजित किया गया- देशी एवं विदेशी प्रतिनिधि हुए शामिल Reviewed by News Bihar Tak on September 27, 2025 Rating: 5

विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर पर्यटन स्थल राजगीर में तीन दिवसीय मगध संगोष्ठी का आयोजन इंडिया टूरिज्म और एबीटीओ के द्वारा किया गया-नेपाल सहित 19 राज्यों के प्रतिनिधि हुए शामिल

September 26, 2025


विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर पर्यटन स्थल राजगीर में स्थित पांडू पोखर में शुक्रवार की संध्या से तीन दिवसीय मगध संगोष्ठी का आयोजन इंडिया टूरिज्म, एबीटीओ सहित अन्य टुरिजम संगठनों के द्वारा आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में देश के बिहार,राजस्थान, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, दिल्ली, गुजरात, यूपी, सहित 19 राज्यों के साथ कई देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं।कार्यक्रम का उद्घाटन‌ पर्यटन विभाग भारत सरकार के रीजनल डायरेक्टर प्रणव प्रकाश, पर्यटन एसोसिएशन ऑफ नेपाल के प्रेसिडेंट मोहन प्रसाद शर्मा,एबीटीओ के सेक्रेटरी डाक्टर कौलेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

अपने संबोधन में रीजनल डायरेक्टर प्रणव प्रकाश ने कहा कि बिहार विशेषकर राजगीर और नालंदा की धरती न केवल भारतीय इतिहास और संस्कृति का प्रतीक है, बल्कि यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं भी छिपी हुई हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की संगोष्ठियों से पर्यटन उद्योग को नई दिशा मिलेगी और देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करने में बड़ी मदद मिलेगी।इस अवसर पर नेपाल टूरिज्म एसोसिएशन के प्रेसिडेंट मोहन प्रसाद शर्मा ने भारत-नेपाल के ऐतिहासिक और धार्मिक रिश्तों का उल्लेख करते हुए कहा कि बौद्ध सर्किट को मजबूत बनाने की दिशा में यह संगोष्ठी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में दोनों देशों के बीच पर्यटन क्षेत्र में साझेदारी और गहरी होगी।इस अवसर पर एबीटीओ के सेक्रेटरी डॉ. कौलेश कुमार ने कहा कि राजगीर और मगध क्षेत्र का महत्व न केवल बौद्ध धर्म के लिए है, बल्कि यह जैन धर्म, हिंदू धर्म और कई अन्य सांस्कृतिक परंपराओं का भी केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि यहां की धरोहर और प्राकृतिक सौंदर्य दुनिया के लिए अनमोल है। इस संगोष्ठी का उद्देश्य इन्हीं संभावनाओं को सामने लाना और पर्यटन को रोजगार तथा आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम बनाना है।तीन दिनों तक चलने वाली इस संगोष्ठी में पर्यटन उद्योग से जुड़े मुद्दों जैसे – सतत पर्यटन, इको-टूरिज्म, सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण, धार्मिक पर्यटन, आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल, और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर विस्तृत सत्र आयोजित किए जाएंगे।

देश-विदेश के विशेषज्ञ पैनल डिस्कशन और प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने विचार और सुझाव साझा करेंगे।इस अवसर पर पांडू पोखर के प्रबंधक प्रभाष शाह,रोपवे प्रबंधक दीपक कुमार, पर्यटक सूचना केंद्र के प्रभारी संजय कुमार,प्रोफेसर रवि आनंद, प्रवीणकुमार, अनिल मिढा, उमराव प्रसाद निर्मल, हिमानी अरोड़ा, नीतू रानी, गीता बिष्ट, वैशाली विद्या, योगिता, स्मिता मोदी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

 

विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर पर्यटन स्थल राजगीर में तीन दिवसीय मगध संगोष्ठी का आयोजन इंडिया टूरिज्म और एबीटीओ के द्वारा किया गया-नेपाल सहित 19 राज्यों के प्रतिनिधि हुए शामिल विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर पर्यटन स्थल राजगीर में  तीन दिवसीय मगध संगोष्ठी का आयोजन इंडिया टूरिज्म और एबीटीओ के द्वारा किया गया-नेपाल सहित 19 राज्यों के प्रतिनिधि हुए शामिल Reviewed by News Bihar Tak on September 26, 2025 Rating: 5

हमारी पाठशाला, फेज-4 के तहत बिहार वाटर डेवलपमेंट सोसाइटी पटना के द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित- दी गई विशेष जानकारी

September 19, 2025


राजगीर के सागर संगम मे सिलाव एवं राजगीर प्रखंड स्तरीय अभिसरण बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन परियोजना समन्वयक अलोईयस ओस्ता ने किया। इस दौरान टीम सुपरवाइजर साहिल राज भी मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में बीडब्लूडीएस पटना की ओर से देवराज कुमार ने भाग लिया और संस्था की कार्ययोजना एवं उद्देश्यों पर विस्तार से जानकारी साझा की।बैठक में आईसीडीएस, बैंक प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी संगठनों तथा अन्य हितधारकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, शिक्षा के विस्तार तथा सामुदायिक विकास को गति देने के लिए सभी संस्थाओं का साझा प्रयास अत्यंत आवश्यक है।

रोहित कुमार, परियोजना प्रबंधक, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी राजगीर ने कहा कि महिला एवं बाल अधिकारों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। सरकार की योजनाएँ तभी सफल होंगी जब हम इन्हें जमीनी स्तर पर सशक्त साझेदारी के साथ लागू करेंगे।सहायक प्रबंधक सौरभ कुमार, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, राजगीर ने अपने विचार रखते हुए कहा कि “बैंकिंग सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना हमारा दायित्व है। महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों (SHG) को आर्थिक सहयोग देकर हम समाज को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान देंगे।संजय कुमार, राजगीर डिस्कवरी ने कहा कि “सामुदायिक जागरूकता और शिक्षा ही बदलाव की कुंजी है। हम सब मिलकर बच्चों और युवाओं के भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं।

महिपाल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैक बिहारशरीफ ने कहा कि “ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को वित्तीय साक्षरता देना बेहद जरूरी है। बैंक हमेशा समाज के विकास में भागीदारी निभाने के लिए तत्पर है।मौके पर अनीता गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, राजगीर ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि “गाँवों में महिलाओं और बच्चों की शिक्षा तथा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समाज और संस्थाओं की संयुक्त भूमिका आवश्यक है।कार्यक्रम का संचालन जिला स्तरीय प्रशिक्षक पी आर आई रमेश कुमार पान ने किया।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों के सहयोग और योगदान की सराहना की गई।

हमारी पाठशाला, फेज-4 के तहत बिहार वाटर डेवलपमेंट सोसाइटी पटना के द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित- दी गई विशेष जानकारी हमारी पाठशाला, फेज-4  के तहत बिहार वाटर डेवलपमेंट सोसाइटी पटना के द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित- दी गई विशेष जानकारी Reviewed by News Bihar Tak on September 19, 2025 Rating: 5

राजगीर विधानसभा कैंडिडेट -2025 - चूने पसंदीदा उम्मीदवार

September 09, 2025


 

राजगीर विधानसभा कैंडिडेट -2025 - चूने पसंदीदा उम्मीदवार राजगीर विधानसभा कैंडिडेट -2025 - चूने पसंदीदा उम्मीदवार Reviewed by News Bihar Tak on September 09, 2025 Rating: 5

वेनुवन फिजिकल अकादमी के द्वारा आयोजित राजगीर के सरस्वती भवन में क्यूज प्रतियोगिता आयोजित किया गया-ज्ञान के साथ पर्यटन और खेल संस्कृति से जुड़ाव

September 05, 2025


राजगीर के सरस्वती भवन में शुक्रवार को बेनुवन फिजिकल अकादमी की ओर से क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल शिक्षा तक सीमित न होकर बच्चों को राजगीर की पर्यटन धरोहर, सांस्कृतिक महत्व और खेलकूद गतिविधियों के प्रति भी जागरूक करना था। प्रतियोगिता में राजगीर और उसके आसपास के विभिन्न सरकारी तथा प्राइवेट स्कूलों के दर्जनों बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।आयोजन की शुरुआत सरस्वती वंदना और स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद अलग-अलग राउंड में बच्चों से सवाल पूछे गए। सवालों का दायरा काफी व्यापक रखा गया था। इसमें शिक्षा, इतिहास, खेलकूद, विज्ञान, भूगोल, पर्यटन स्थलों की जानकारी तथा सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न शामिल थे। विशेष तौर पर राजगीर के ऐतिहासिक महत्व और यहां के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों से जुड़े सवालों ने प्रतियोगिता को और अधिक रोचक बना दिया।

कार्यक्रम के संयोजक पप्पू कुमार यादव ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों को ज्ञान के साथ-साथ अपने क्षेत्र और संस्कृति की पहचान कराना है। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी तकनीकी रूप से तो काफी आगे बढ़ रही है, लेकिन अपने आसपास के इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर से धीरे-धीरे कटती जा रही है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में न केवल प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है, बल्कि वे अपनी जड़ों और परंपराओं से भी जुड़ते हैं।प्रतियोगिता में बच्चों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ हिस्सा लिया। कई बच्चों ने कठिन सवालों का भी सटीक उत्तर देकर दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं। निर्णायक मंडली ने बताया कि बच्चों में सामान्य ज्ञान के साथ-साथ अपने क्षेत्र के पर्यटन स्थलों और खेलकूद की जानकारी को लेकर अच्छा उत्साह देखने को मिला।

सफल प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे बच्चों का मनोबल और भी बढ़ा। आयोजकों ने यह भी घोषणा की कि भविष्य में इस तरह की प्रतियोगिताओं को और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक बच्चे इससे लाभान्वित हो सकें।इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इनमें सुवेन्द्र राजवंशी, निरंजन मालाकार, डॉक्टर प्रवीण कुमार ,सुरज यादव और अशोक यादव सहित अन्य शिक्षक, अभिभावक और समाजसेवी शामिल थे। सभी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी हैं।राजगीर जैसे ऐतिहासिक और पर्यटन स्थली में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन एक अनोखा प्रयास माना जा रहा है। जहां एक ओर बच्चों ने ज्ञान अर्जित किया, वहीं दूसरी ओर उन्होंने अपने शहर की विशेषताओं को और गहराई से जानने का अवसर पाया। प्रतियोगिता के दौरान पूरे सरस्वती भवन में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।


वेनुवन फिजिकल अकादमी के द्वारा आयोजित राजगीर के सरस्वती भवन में क्यूज प्रतियोगिता आयोजित किया गया-ज्ञान के साथ पर्यटन और खेल संस्कृति से जुड़ाव वेनुवन फिजिकल अकादमी के द्वारा आयोजित राजगीर के सरस्वती भवन में क्यूज प्रतियोगिता आयोजित किया गया-ज्ञान के साथ पर्यटन और खेल संस्कृति से जुड़ाव Reviewed by News Bihar Tak on September 05, 2025 Rating: 5

राजगीर में होगा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह, 400 शिक्षकों को मिलेगा सम्मान,नालंदा और नवादा जिले के शिक्षक होंगे शामिल

August 27, 2025


शिक्षा जगत से जुड़ा एक महत्वपूर्ण आयोजन 2 सितंबर को राजगीर के इंटरनेशनल कन्वेंशन हॉल में आयोजित होने जा रहा है। इस अवसर पर नालंदा और नवादा जिले के 400 से अधिक शिक्षकों को उनके शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर बुधवार को को राजगीर सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बिहार विधान परिषद सह प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति अध्यक्ष प्रोफेसर नवल किशोर यादव ने समारोह की पूरी जानकारी साझा की।उन्होंने बताया कि शिक्षा किसी भी समाज की रीढ़ होती है और शिक्षक राष्ट्र निर्माण में सबसे अहम भूमिका निभाते हैं।

ऐसे में उन शिक्षकों को सम्मानित करना, जिन्होंने अपनी निष्ठा और मेहनत से शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है, समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगा।नवल किशोर यादव ने कहा कि यह आयोजन नालंदा और नवादा दोनों जिलों के लिए गौरव का विषय है।उन्होंने आगे बताया कि चयनित शिक्षकों की सूची पहले ही तैयार कर ली गई है। प्रत्येक शिक्षक को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन न केवल शिक्षकों के मनोबल को बढ़ाएगा बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए उन्हें और प्रेरित करेगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नवल किशोर यादव ने कहा कि आज समाज में अच्छे शिक्षक बनने की जरूरत पहले से कहीं ज्यादा है। शिक्षा केवल रोजगार का साधन नहीं बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण, सामाजिक मूल्यों और नैतिकता की नींव भी है। इसलिए इस तरह का सम्मान समारोह शिक्षा के महत्व को और अधिक रेखांकित करता है।इस मौके पर नवल किशोर यादव ने सभी शिक्षकों से अपील की कि वे शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए लगातार प्रयासरत रहें और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।साथ ही शिक्षकों को आपसी संवाद और अनुभव साझा करने का भी अवसर मिलेगा, जिससे शिक्षा पद्धति में और सुधार की संभावनाएं बढ़ेंगी।

कार्यक्रम को लेकर इंटरनेशनल कन्वेंशन हॉल का निरीक्षण भी किया गया।और संबंधित तैयारियां तेजी गति से पूरी कीजा रही है।इस अवसर कार्यक्रम के संरक्षक राकेश पांडे, कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र उपाध्याय, सह संयोजक भारतेन्दु कुमार, डॉ अमरदीप उपाध्याय, अशोक पासवान, डॉ अखिलेश कुमार, गिरजानंद पांडे, डॉ अजय कुमार, अजीत गोप, कृष्णा कुमार, विनयकुमार, शिशुपाल कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे


 

राजगीर में होगा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह, 400 शिक्षकों को मिलेगा सम्मान,नालंदा और नवादा जिले के शिक्षक होंगे शामिल राजगीर में होगा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह, 400 शिक्षकों को मिलेगा सम्मान,नालंदा और नवादा जिले के शिक्षक होंगे शामिल Reviewed by News Bihar Tak on August 27, 2025 Rating: 5

व्यवसायिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार साव उर्फ साधु एवं उनकी बहन के साथ की गई जमकर मारपीट- इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती

August 17, 2025


राजगीर में भूमि विवाद को लेकर साहु जी टायर एवं टुर व ट्रेवल्स के मालिक एवं  राजगीर व्यवसायिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार साव उर्फ साधु एवं उनकी बहन के साथ दर्जनों लोग उनके घर में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना की जांच पड़ताल करते हुए संबंधित कार्रवाई में जुटी हुई है। पीड़ित संजय कुमार साव उर्फ साधु ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर यह घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि दो जनों लोग घर में घुसकर मुझे और मेरी बहन के साथ जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया है जिसमें हम लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं।और हमलोगों का इलाज पावापुरी अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि विजय विश्वकर्मा एवं उनके परिजन एवं उनके द्वारा द्वारा बुलाएं गए अपराधी प्रवृत्ति के लोगों ने यह घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि इस घटना को लेकर लिखित शिकायत राजगीर थाना में कराई गई है।और सुरक्षा कीमांग भी किया गया है।

व्यवसायिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार साव उर्फ साधु एवं उनकी बहन के साथ की गई जमकर मारपीट- इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती व्यवसायिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार साव उर्फ साधु एवं उनकी बहन के साथ की गई जमकर मारपीट- इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती Reviewed by News Bihar Tak on August 17, 2025 Rating: 5

Subscribe Us

Powered by Blogger.