नगरनौसा प्रखंड के भुतहाखार पंचायत अंतर्गत प्रसडीहा गांव के अली खंधा तालाब में तालाब के सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्घार कार्य का शुभारंभ किया गया

May 18, 2022

नगरनौसा प्रखंड के भुतहाखार पंचायत अंतर्गत प्रसडीहा गांव के अली खंधा तालाब में तालाब के सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्घार कार्य का शुभारंभ किया गया

 नगरनौसा।।


अमृत सरोवर योजना के तहत बुधवार को नगरनौसा प्रखंड के भुतहाखार पंचायत अंतर्गत प्रसडीहा गांव के अली खंधा तालाब में तालाब के सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्घार कार्य का शुभारंभ किया गया।कार्य का शुभारंभ पंचायत के मुखिया नीरजा कुमारी व आलाधिकारियों ने किया।

मौके पर मुखिया नीरजा कुमारी ने कहा कि कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में ऐतिहासिक तालाबों का अमृत सरोवर योजना के तहत जीर्णोद्धार व सौन्द्रर्यकरण का कार्य किया जाएगा। इस अमृत सरोवर योजना से पानी की एक-एक बूंद को बचाने का भी अनोखा प्रयास होगा और यह सरोवर निश्चित ही भावी पीढ़ी को निर्मल जल की सौगात देंगी। इससे गांव के सौन्द्रर्यकरण में भी चार चांद लगेंगे। पीओ सैयद आमिर हुसैन ने कहा कि बताया कि यह अमृत सरोवर केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांछी योजना है। इन सरोवरों को बहुउद्देश्यीय स्वरूप में बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मानव जीवन का आधार जल है, लेकिन धीरे-धीरे जलस्तर कम होता जा रहा है।जल स्तर को सामान्य बनाए रखने के लिए पूर्व में बने हुए तालाबों का जीर्णोद्धार अमृत सरोवर योजना के तहत कराया जा रहा है, जिससे जिले के भूगर्भ जल का संरक्षण व संवर्धन हो सके।कार्यक्रम में मौके पर कनीय अभियंता राजीब रंजन प्रसाद,मुखिया प्रतिनिधि धीरेंद्र कुमार,पीआरएस अशोक कुमार,सुनील कुमार,राजीब कुमार,रणधीर कुमार, सूरज कुमार, मुकेश कुमार, संदीप कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

नगरनौसा प्रखंड के भुतहाखार पंचायत अंतर्गत प्रसडीहा गांव के अली खंधा तालाब में तालाब के सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्घार कार्य का शुभारंभ किया गया नगरनौसा प्रखंड के भुतहाखार पंचायत अंतर्गत प्रसडीहा गांव के अली खंधा तालाब में तालाब के सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्घार कार्य का शुभारंभ किया गया Reviewed by News Bihar Tak on May 18, 2022 Rating: 5

एसपी अशोक कुमार मिश्रा ने राजगीर डीएसपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए दो अलग-अलग हुए लूटपाट की घटनाओं का किया उद्भेदन,घटना में शामिल दो आरोपी लूट के सामान के साथ गिरफ्तार

May 17, 2022

एसपी अशोक कुमार मिश्रा ने राजगीर डीएसपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए दो अलग-अलग हुए लूटपाट की घटनाओं का किया उद्भेदन,घटना में शामिल दो आरोपी लूट के सामान के साथ गिरफ्तार


राजगीर।। 

नालंदा एसपी अशोक कुमार मिश्रा ने राजगीर डीएसपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए दो अलग-अलग हुए लूटपाट की घटनाओं का उद्भेदन किया है,जिसमें 9 मई को बेन थाना अंतर्गत ग्राम सौरे स्थित सीएसपी सेंटर की संचालिका रीना कुमारी अपने घर बाॅसवन विगहा से अपना सीएसपी सेंटर जा रही थी।उसी क्रम में बेन-नांलदा मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित तालाब के पास मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने रीना कुमारी को पिस्टल का भय दिखाकर एक काला रंग के बैग में रखा डेल कंपनी का लैपटॉप, एक कैश बुक रजिस्टर, दो चेक बुक,मोटोरोला कम्पनी का मोबाईल एवं सैमसंग का मोबाईल रखा हुआ था।साथ ही आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आई कार्ड, दो कस्टमर का चेक बुक, 10 पासबुक,ऑफिस का चाबी, फिंगरप्रिंट, और 1 लाख 70 हजार रुपया नगद लूटपाट की घटना घटित हुई थी। और इस मामले को लेकर बेन थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।वही नालंदा थाना अंतर्गत 4 अप्रैल को स्वर्ण व्यवसाई रोहित कुमार ग्राम सौरे से अपना आभूषण का दुकान बंद कर अपने घर दीपनगर जाने के क्रम में नालंदा थाना अंतर्गत राधेबिगहा पुल से करीब 50 मीटर पहले मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों द्वारा हथियार का भय दिखाकर दुकान का संग्रह किया हुआ 5 से 6 हजार रुपया नगद, सोने का बजरंगबली का लॉकेट,10 ग्राम सोने का कान वाली की लूटपाट की गई थी।और जिसके आधार पर नालंदा थाने में केस दर्ज किया गया।


एसपी ने बताया कि इस दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कांड के उद्भेदन हेतु एसआईटी का गठन किया गया।जिसमें मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान एवं एसआईटी टीम की तत्परता से उक्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी किया गया जिसमें दोनों कांडो में सम्मिलित दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।एवं दोनों कांडो में लूटी गई सामानो को भी बरामद किया गया।एवं कांड अनुसंधान अंतर्गत इन अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं लूटी गई अन्य सामानों की बरामदगी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त में मरसुआ गांव अविनाश कुमार चौधरी,और रामाबिगहा गांव निवासी छोटु केवट उर्फ अक्षय कुमार शामिल है।एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अविनाश कुमार चौधरी के यहां से एक देसी कट्टा, सोने का एक बजरंगबली का लॉकेट, एक काला ब्लू  रंग का 220 पल्सर मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट का बरामद किया गया है।इसी प्रकार छोटु केवट उर्फ अक्षय कुमार के यहां से एक डेल कंपनी का लैपटॉप,अंगूठा में लगाने वाला फिंगरप्रिंट, काला रंग का माउस, एक लैपटॉप चार्जर एवं एक मोटोरोला कंपनी का मोबाइल बरामद किया गया है।एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

छापेमारी दल में शामिल राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार, नालंदा थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, बेन थाना अध्यक्ष जय किशन कुमार, एवं डीआईयू टिम के साथ नालंदा थाना एवं बेन थाना के पुलिस बल शामिल थे। 

एसपी अशोक कुमार मिश्रा ने राजगीर डीएसपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए दो अलग-अलग हुए लूटपाट की घटनाओं का किया उद्भेदन,घटना में शामिल दो आरोपी लूट के सामान के साथ गिरफ्तार एसपी अशोक कुमार मिश्रा ने राजगीर डीएसपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए दो अलग-अलग हुए लूटपाट की घटनाओं का किया उद्भेदन,घटना में शामिल दो आरोपी लूट के सामान के साथ गिरफ्तार Reviewed by News Bihar Tak on May 17, 2022 Rating: 5

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर राजगीर में बौद्ध धम्म शोभायात्रा का आयोजन से किया गया,लोगों ने भगवान बुद्ध के विचारों को अपनाने का लिया संकल्प

May 16, 2022

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर राजगीर में बौद्ध धम्म शोभायात्रा का आयोजन से किया गया,लोगों ने भगवान बुद्ध के विचारों को अपनाने का लिया संकल्प


राजगीर।।

पर्यटन स्थल राजगीर के वेणुवन में भगवान बुद्ध की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर विशाल बौद्ध धम्म शोभायात्रा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष  सह डॉक्टर भीमराव अंबेडकर परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर अमित कुमार पासवान ने कहा कि चातुर्मास और वर्षावास के दौरान भगवान बुद्ध के अति प्रिय तपस्थली वेणुवन रही है,बुद्ध यहां अपने शिष्यों के साथ अनेकों बार वर्षावास बिताए और चातुर्मास किए थे,


उन्होंने कहा बुद्ध पूर्णिमा के दिन बौद्ध धर्म के आस्था रखने वाले लोग अपने घरों पर दीपक जलाते हैं और ग्रंथों का पाठ कर गौतम बुद्ध के बताए हुए रास्ते पर चलने की संकल्प लेते हैं,उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने चार आर्य सत्यों का उपदेश दिया था। गौतम बुद्ध के विचार को अनुसरण कर हम एक सुखद जीवन यापन कर सकते हैं।इस अवसर पर भारतीय बौद्ध महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उज्जवल कांत हुंकार ने कहा कि सत्य और अहिंसा के बल पर पूरी दुनिया के लोगों को जीवन जीने की कला व शांति के मार्ग पर चलने  की सीख़ देने वाले भगवान बुद्ध की भूमि  से यह शोभा यात्रा निकाल कर एक छोटी सी पहल की गई है आने वाले समय  में और बड़े पैमाने पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर भारतीय बौद्ध महासभा के जिला अध्यक्ष सरजुग रविदास ,रंजीत चौधरी, भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार,रमेश कुमार पान ,मनोहर चौधरी,इंजीनियर लक्ष्मी नारायण पासवान, इंजीनियर अनिल कुमार,धर्मेंद्र कुमार,शिव पासवान ,डॉक्टर सत्येंद्र भारती, रोशन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



 


बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर राजगीर में बौद्ध धम्म शोभायात्रा का आयोजन से किया गया,लोगों ने भगवान बुद्ध के विचारों को अपनाने का लिया संकल्प बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर राजगीर में बौद्ध धम्म शोभायात्रा का आयोजन से किया गया,लोगों ने भगवान बुद्ध के विचारों को अपनाने का लिया संकल्प Reviewed by News Bihar Tak on May 16, 2022 Rating: 5

पुलिस ने राजगीर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए ताड़ी में नशीला पदार्थ मिलाकर बेचने एवं पीने के आरोप में 10 व्यक्ति को किया गिरफ्तार

May 12, 2022

पुलिस ने राजगीर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए ताड़ी में नशीला पदार्थ मिलाकर बेचने एवं पीने के आरोप में 10 व्यक्ति को किया गिरफ्तार


राजगीर।। 

पुलिस ने राजगीर थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए ताड़ी में नशीला पदार्थ मिलाकर बेचने एवं पीने के आरोप में 10 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है,और इन सभी को जेल भेज दिया गया है,पुलिस के द्वारा यह बड़ी कार्रवाई होने के बाद ताड़ी बेचने वालों में हड़कंप मचा हुआ है,


इस अवसर का थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए ताकि में नशीला पदार्थ मिलाकर बेचने और पीने के आरोप में 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है,जिसमें सिथौरा गांव निवासी सुखलाल चौधरी,विस्थापित गांव निवासी जितेंद्र राजवंशी गुन्नी राजवंशी,रामवृक्ष राजवंशी,वलवापर गांव निवासी अरविंद चौधरी, गिरियक रोड निवासी साजन साव, विस्थापित गांव निवासी जवाहर मांझी, वेलोर गांव निवासी महेंद्र चौधरी,कुंज गांव निवासी राजेश राजवंशी, हिसुआ निवासी द्वारका चौधरी शामिल है,

थाना प्रभारी ने बताया कि इन लोगों को जेल भेज दिया गया है, थाना प्रभारी ने बताया कि यह लोग नशीला पदार्थ मिलाकर ताली बेचने का काम कर रहे थे.और कई लोग पी रहे थे, जो शरीर के लिए काफी नुकसानदेह है,थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस के द्वारा लगातार क्षेत्र में छापेमारी अभियान जारी है,और करवाई की जा रही,,

पुलिस ने राजगीर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए ताड़ी में नशीला पदार्थ मिलाकर बेचने एवं पीने के आरोप में 10 व्यक्ति को किया गिरफ्तार पुलिस ने राजगीर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए ताड़ी में नशीला पदार्थ मिलाकर बेचने एवं पीने के आरोप में 10 व्यक्ति को किया गिरफ्तार Reviewed by News Bihar Tak on May 12, 2022 Rating: 5

बिहार पुलिस अकादमी में स्विमिंग पूल का किया गया उद्घाटन,अब पुलिस पदाधिकारियों को ट्रेनिंग के दौरान स्विमिंग पूल में तैराकी का विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा

May 10, 2022

बिहार पुलिस अकादमी में स्विमिंग पूल का किया गया उद्घाटन,अब पुलिस पदाधिकारियों को ट्रेनिंग के दौरान स्विमिंग पूल में तैराकी का विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा


राजगीर।। 

बिहार पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण पुलिस पदाधिकारियों को अब तैराकी का भी विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा इसको लेकर बिहार पुलिस अकादमी में स्विमिंग पूल का निर्माण कार्य किया गया था,जिसका उद्घाटन बिहार पुलिस अकादमी के निदेशक एडीजी भृगु निवासन,डीआईजी निताशा गुड़िया ने किया,प्रत्येक प्रशिक्षु को कुशल तैराक बनाने के उद्देश्य से बिहार पुलिस के सभी बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रमों के पाठ्यक्रम में तैराकी को शामिल किया गया है।


और इसी को लेकर बिहार पुलिस अकादमी में स्विमिंग पूल का निर्माण कार्य किया गया है,जिसकी लंबाई 50 मीटर और चौड़ाई 25 मीटर है। पूल में दस ट्रैक होंगे, जिनमें से प्रत्येक की चौड़ाई 2.5 मीटर होगी। प्रशिक्षुओं को वाटर पोलो पर जीवन रक्षक प्रशिक्षण और अन्य प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।इस अवसर पर एडीजी भृगु निवासन ने बताया कि बिहार पुलिस अकादमी में स्विंग पुल का उद्घाटन किया गया है अब प्रशिक्षु पुलिस पदाधिकारियों को इस में तैराकी का विशेष रूप से ट्रेनिंग भी दी जाएगी,

इस अवसर पर एसपी अजय कुमार पांडे, एसपी हिमांशु कुमार त्रिवेदी, डीएसपी अस्मिता सुमन, पूनम कुमारी, मुकुल कुमार रंजन सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर उपस्थित थे, 

बिहार पुलिस अकादमी में स्विमिंग पूल का किया गया उद्घाटन,अब पुलिस पदाधिकारियों को ट्रेनिंग के दौरान स्विमिंग पूल में तैराकी का विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा बिहार पुलिस अकादमी में स्विमिंग पूल का किया गया उद्घाटन,अब पुलिस पदाधिकारियों को ट्रेनिंग के दौरान स्विमिंग पूल में तैराकी का विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा Reviewed by News Bihar Tak on May 10, 2022 Rating: 5

झारखंड से बिहार ला रहे बोलेरो वाहन से विदेशी शराब की बड़ी खेप के साथ पुलिस ने दो धंधेबाजों को राजगीर में किया गिरफ्तार

May 07, 2022

झारखंड से बिहार ला रहे बोलेरो वाहन से विदेशी शराब की बड़ी खेप के साथ पुलिस ने दो धंधेबाजों को राजगीर में किया गिरफ्तार


राजगीर!! 

झारखंड से बिहार ला रहे विदेशी शराब की बड़ी खेप को राजगीर थाना पुलिस ने बोलेरो वाहन सहित 173. 95 लीटर विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।शराब माफिया  झारखंड सहित अन्य राज्यों से लाकर अंग्रेजी शराब राजगीर सहित आसपास के क्षेत्रों में बेचने की तैयारी में जुटे हुए थे।पुलिस को गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस ने यह करवाई किया है।


थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पकड़े गए शराब विक्रेता शंकर ठाकुर पिता रूपलाल ठाकुर साकिन गोड़ा थाना विष्णुगढ़, जिला हजारीबाग, झारखंड तथा दूसरा व्यक्ति श्याम लाल साव पिता जीवलाल साव साकिन ओरादामा,थाना बगोदर, जिला गिरिडीह,झारखंड का रहने वाला है। बोलेरो गाड़ी से बरामद की गई विदेशी शराब में रॉयल प्लेयर कंपनी के 750 एमेल का 36 बोतल,375 एमऍल का 321 बोतल,180 एमेल का 144 बोतल कुल 173.95 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है।थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि कोई भी शराब कारोबारी किसी कीमत पर बच नहीं सकता।पुलिस लगातार क्षेत्र में छापेमारी कर कार्रवाई कर रही है.

झारखंड से बिहार ला रहे बोलेरो वाहन से विदेशी शराब की बड़ी खेप के साथ पुलिस ने दो धंधेबाजों को राजगीर में किया गिरफ्तार झारखंड से बिहार ला रहे बोलेरो वाहन से विदेशी शराब की बड़ी खेप के साथ पुलिस ने दो धंधेबाजों को राजगीर में किया गिरफ्तार Reviewed by News Bihar Tak on May 07, 2022 Rating: 5

जन जागरण संस्थान एवं इक्वेशन संयुक्त तत्वधान में राजगीर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया,डीएसपी ने कहा कि बाल यौन शोषण एक अपराध है

May 07, 2022

जन जागरण संस्थान एवं इक्वेशन संयुक्त तत्वधान में राजगीर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया,डीएसपी ने कहा कि बाल यौन शोषण एक अपराध है,


राजगीर।। 

जन जागरण संस्थान एवं इक्वेशन संयुक्त तत्वधान में राजगीर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया,इस कार्यशाला का उद्घाटन डीएसपी प्रदीप कुमार ने किया,इस अवसर पर डीएसपी प्रदीप कुमार ने कहा की पर्यटन क्षेत्र में बच्चों के यौन शोषण पर रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन पूरी प्राथमिकता से काम कर रही है,डीएसपी ने कहा कि बाल यौन शोषण एक अपराध है, इस अवसर पर बचपन बचाओ आंदोलन के राज्य संयोजक मोहम्मद मुफ्तारुल हक ने कहा कि यौन शोषण का शिकार बच्चे चाहे वह यात्रा और पर्यटन या किसी भी क्षेत्र के हो सभी पर हुऐ शोषण का भावनात्मक शारीरिक और भौतिक रूप से गंभीर प्रभाव पड़ता है,और इसे रोकने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है लोगों को जागरूक किया जा रहा है,


जिसमें सरकार के साथ मिलकर संस्थाएं काम कर रहीं हैं, उन्होंने कहा कि जागरूकता बाल यौन शोषण रोकथाम के लिए आवश्यक कदम है,उनहोंने कहा कि पर्यटक स्थल पर बच्चों को शोषण मुक्त बनाने के लिए सभी लोगों को मिलजुल कर काम करना होगा,थाना प्रभारी दीपक कुमार, पूर्व नगर अध्यक्ष मुन्नी देवी, संस्थान के सचिव योगेंद्र कुमार गौतम ,मखदूम कुंड के सचिव मोहम्मद आफताब आलम, मोहम्मद एहतेशाम मलिक, रमेश कुमार पान, श्यामदेव राजवंशी ,श्याम किशोर प्रसाद, सोहात्रो विश्वास, श्रवण कुमार यादव , गणेश गौतम , संजय कुमार सिंह, सुशीला देवी ,जुली कुमारी, सहित अन्य लोग उपस्थित थे, 

जन जागरण संस्थान एवं इक्वेशन संयुक्त तत्वधान में राजगीर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया,डीएसपी ने कहा कि बाल यौन शोषण एक अपराध है जन जागरण संस्थान एवं इक्वेशन संयुक्त तत्वधान में राजगीर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया,डीएसपी ने कहा कि बाल यौन शोषण एक अपराध है Reviewed by News Bihar Tak on May 07, 2022 Rating: 5

Subscribe Us

Powered by Blogger.