छोटे शहर की बेटी का बड़ा सपना: 90 महिलाओं के साथ पटना मोदीकेयर MLC में गूंजा सावन महोत्सव, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का दिया संदेश

August 15, 2026


पटना। महिलाओं को एकजुट कर उन्हें खुशियों, आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण से जोड़ने के उद्देश्य से राखी सिंह ,मोदीकेयर द्वारा पटना MLC में भव्य “सावन महोत्सव” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 90 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।पूरे आयोजन में खेल, संगीत, मनोरंजन और प्रेरणादायक गतिविधियों ने महिलाओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।कार्यक्रम में त्रिपल रेड डायमंड डायरेक्टर बलबीर कुमार सिंह ने महिलाओं को महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने समाज में महिलाओं की मजबूत भूमिका और अपने फैसले स्वयं लेने के महत्व पर विशेष जोर दिया।वहीं प्लैटिनम डायरेक्टर विकास सिंह ने मनोरंजक खेलों और प्रेरणादायक गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को समाज की सोच और चुनौतियों से आगे बढ़कर अपनी पहचान बनाने, आत्मविश्वास के साथ आगे आने और अपने सपनों को उड़ान देने का संदेश दिया।इस अवसर पर अंशु देवी, रति गुप्ता, प्रमीता पांडा, निरु कुमारी सहित कई वरिष्ठ लीडर्स की विशेष उपस्थिति और सहयोग रहा।

विभिन्न खेलों एवं गतिविधियों के विजेताओं को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को रिटर्न गिफ्ट देकर उनकी सहभागिता और उत्साह को सम्मानित किया गया।राखी सिंह के लिए यह आयोजन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सपने के पूरा होने की कहानी है। एक छोटे से मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाली Rakhi Singh ने बड़े सपने देखने का साहस किया और आज महिलाओं को एक मंच पर जोड़कर उनके चेहरे पर मुस्कान, आत्मविश्वास और उम्मीद लाने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही हैं।सावन की खुशियों के साथ आयोजित यह महोत्सव इस संदेश के साथ समाप्त हुआ कि जब महिलाएं एक-दूसरे का हाथ थामती हैं, तो परिवार ही नहीं, पूरा समाज मजबूत होता है।खुशियों से शुरुआत, आत्मविश्वास के साथ कदम और आत्मनिर्भरता की ओर उड़ान यही है मजबूत महिला और मजबूत समाज की पहचान।

छोटे शहर की बेटी का बड़ा सपना: 90 महिलाओं के साथ पटना मोदीकेयर MLC में गूंजा सावन महोत्सव, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का दिया संदेश छोटे शहर की बेटी का बड़ा सपना: 90 महिलाओं के साथ पटना मोदीकेयर MLC में गूंजा सावन महोत्सव, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का दिया संदेश Reviewed by News Bihar Tak on August 15, 2026 Rating: 5

मीडिया आईटी आई: छोटे व्यवसायों को नई उड़ान देने वाला एक भरोसेमंद नाम

July 20, 2026


आज के प्रतिस्पर्धी दौर में छोटे और मध्यम स्तर के व्यवसायों के सामने सबसे बड़ी चुनौती सही मार्गदर्शन, आधुनिक मार्केटिंग और व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की होती है। ऐसे समय में मीडिया आईटी आई (Media IT eye) समाज के लिए एक प्रेरणादायक पहल बनकर उभरी है, जो अत्यंत कम लागत पर छोटे व्यापारियों, स्टार्टअप्स, दुकानदारों, युवाओं और उद्यमियों को व्यवसाय बढ़ाने के लिए नवीनतम आइडियाज, डिजिटल रणनीतियां और व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध करा रही है।कंपनी का उद्देश्य केवल सेवाएं प्रदान करना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक छोटे व्यवसाय को आत्मनिर्भर, प्रतिस्पर्धी और तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है।

मीडिया आईटी आई का मानना है कि सही मार्गदर्शन और उचित रणनीति के माध्यम से कोई भी छोटा व्यवसाय बड़े स्तर तक पहुंच सकता है।कंपनी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में डिजिटल मार्केटिंग, ब्रांडिंग, सोशल मीडिया प्रमोशन, बिजनेस डेवलपमेंट, ग्राहक प्रबंधन, सेल्स स्ट्रेटेजी, उद्यमिता विकास तथा आधुनिक व्यापारिक तकनीकों पर विशेष फोकस किया जाता है। इन कार्यक्रमों का लाभ अब तक अनेक छोटे व्यवसायी, विद्यार्थी, स्टार्टअप संस्थापक एवं युवा उद्यमी उठा चुके हैं।

मीडिया आईटी आई के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी Er. विकास सिंह कम उम्र में ही अपनी दूरदर्शी सोच, नवाचार और नेतृत्व क्षमता के कारण एक सफल युवा उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है तथा अपने कार्यों के लिए अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कारों एवं सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं। Er. विकास सिंह का उद्देश्य केवल स्वयं सफल होना नहीं, बल्कि हजारों युवाओं और छोटे व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनाना है। उनके प्रेरणादायक विचार, आधुनिक कार्यशैली और समाज के प्रति समर्पण ने उन्हें युवाओं के बीच एक लोकप्रिय व्यक्तित्व बना दिया है।

सोशल मीडिया पर भी उनके विचारों और कार्यों को बड़ी संख्या में लोग पसंद करते हैं तथा उनके प्रशंसकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।मीडिया आईटी आई का लक्ष्य आने वाले वर्षों में देशभर के लाखों छोटे व्यवसायों तक पहुंचकर उन्हें आधुनिक व्यापारिक तकनीकों, नवाचार और प्रभावी मार्केटिंग के माध्यम से आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। कंपनी का मानना है कि यदि छोटे व्यवसाय मजबूत होंगे, तो स्थानीय अर्थव्यवस्था और समाज दोनों का समग्र विकास संभव होगा।व्यापार विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार की पहल न केवल युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए प्रेरित करेगी, बल्कि भारत के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र को भी नई दिशा प्रदान करेगी।

मीडिया आईटी आई: छोटे व्यवसायों को नई उड़ान देने वाला एक भरोसेमंद नाम मीडिया आईटी आई: छोटे व्यवसायों को नई उड़ान देने वाला एक भरोसेमंद नाम Reviewed by News Bihar Tak on July 20, 2026 Rating: 5

राजकीय डिग्री महाविद्यालय, राजगीर में ‘स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन,वॉलिंटियरशिप कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों को स्वच्छता का संदेश

July 07, 2026


राजकीय डिग्री महाविद्यालय, राजगीर में मंगलवार को सेमेस्टर-IV, सत्र 2024-28 के छात्र-छात्राओं के लिए AEC-4 के अंतर्गत वॉलिंटियरशिप कार्यक्रम के तहत एक विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का केंद्रीय विषय दैनिक जीवन में साफ-सफाई का महत्व रखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आनंद प्रकाश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता हमारे लिए कोई नवीन अवधारणा नहीं है।यह हमारी संस्कृति, समाज और सनातन परंपरा का अभिन्न अंग रहा है।उन्होंने कहा, इक्कीसवीं शताब्दी में बाजारवाद और पाश्चात्य संस्कृति के प्रभावस्वरूप हम अपनी मूलभूत सामाजिक विचार धारा से कुछ हद तक विलग होते प्रतीत हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि छात्रों को अनुशासन और उत्तरदायित्व का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि शिक्षित वर्ग से संबंध रखने के बावजूद यदि छात्र कक्षा में चॉकलेट, कुरकुरे आदि के रैपर फेंकते हैं,तो वे समाज के अन्य वर्गों के लिए आदर्श कैसे प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने छात्रों को महात्मा गांधी के जीवन से प्रेरणा लेकर स्वच्छता को अपने आचरण में उतारने का आह्वान किया।वहीं गायक भैया अजीत भैया ने छात्रों को हाथ धोने की वैज्ञानिक विधि का व्यावहारिक प्रदर्शन कराया। साथ ही उन्होंने स्वच्छता पर आधारित एक प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का संचालन परीक्षा नियंत्रक एवं कला एवं संस्कृति विभाग की समन्वयक डॉ शारदा कुमारी ने किया।उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे समाज और देश को स्वच्छ रखने का संकल्प लें।इस अवसर पर डॉ. गौतम कुमार, डॉ. सत्येंद्र प्रसाद, डॉ सोमैन पायरा, डॉ. मोहम्मद करार अहमद,डॉ. धीरेंद्र उपाध्याय, डॉ. रूपम शर्मा,प्रियंका कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

राजकीय डिग्री महाविद्यालय, राजगीर में ‘स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन,वॉलिंटियरशिप कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों को स्वच्छता का संदेश राजकीय डिग्री महाविद्यालय, राजगीर में ‘स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन,वॉलिंटियरशिप कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों को स्वच्छता का संदेश Reviewed by News Bihar Tak on July 07, 2026 Rating: 5

राजगीर जू सफारी में पर्यटकों के लिए रियल-टाइम ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा प्रारंभ,नई व्यवस्था के तहत पर्यटक ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध सीटों की वास्तविक समय जानकारी देख सकेंगे

July 07, 2026


बिहार के प्रमुख पर्यटन आकर्षण राजगीर जू सफारी में आने वाले पर्यटकों के लिए एक बड़ी सुविधा की शुरुआत की गई है। अब पर्यटक रियल टाइम ऑनलाइन टिकट बुकिंग के माध्यम से उसी दिन तत्काल टिकट बुक कर जू सफारी का आनंद ले सकेंगे। अब तक पर्यटकों को जू सफारी के भ्रमण के लिए कम-से-कम एक दिन पहले ऑनलाइन टिकट बुक कराना अनिवार्य था। साथ ही उसी दिन घूमने के लिए पर्यटकों को कॉउन्टर से टिकट लेना पड़ता था जिसके लिए उन्हें जू सफारी के पार्किंग संख्या-05 में स्थापित काउन्टर पर लाईन लगाकर टिकट लेना पड़ता था। नई रियल टाइम बुकिंग प्रणाली लागू होने के बाद यह बाध्यता समाप्त हो गई है।नई व्यवस्था के तहत पर्यटक ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध सीटों की वास्तविक समय जानकारी देख सकेंगे और यदि संबंधित स्लॉट में सीटें उपलब्ध हों, तो उसी समय टिकट बुक कर सीधे जू सफारी का भ्रमण कर सकेंगे। इससे पर्यटकों को अधिक सुविधा, समय की बचत और सहज यात्रा अनुभव प्राप्त होगा। राजगीर जू सफारी पार्क के निदेशक राम सुन्दर एम  ने बताया कि रियल-टाइम टिकट बुकिंग प्रणाली पूरी तरह डिजिटल, पारदर्शी एवं उपयोगकर्ता अनुकूल है। इससे टिकटों की उपलब्धता की सटीक जानकारी तत्काल मिलेगी, लंबी प्रतीक्षा और अनिश्चितता समाप्त होगी तथा पर्यटक अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा की बेहतर योजना बना सकेंगे।

उन्होंने कहा कि इस नई पहल से न केवल पर्यटकों को लाभ मिलेगा, बल्कि राजगीर पर्यटन को भी नई गति मिलेगी। विशेष रूप से सप्ताहांत, अवकाश और त्योहारों के दौरान बडी संख्या में आने वाले पर्यटकों के लिए यह सुविधा अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि इसमें मुख्य विशेषताएँ इस प्रकार है उसी दिन रियल-टाइम में ऑनलाइन टिकट बुक करने की सुविधा।टिकट उपलब्धता की वास्तविक समय जानकारी।कैशलेश, डिजिटल, पारदर्शी एवं सुविधाजनक बुकिंग प्रणाली।पर्यटकों के समय की बचत एवं बेहतर यात्रा अनुभव।वहीं राजगीर जू सफारी प्रशासन ने सभी पर्यटकों से अपील की है कि वे रियल-टाइम ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा का लाभ उठाते हुए अपनी यात्रा को अधिक सुविधाजनक और यादगार बनाएं।

राजगीर जू सफारी में पर्यटकों के लिए रियल-टाइम ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा प्रारंभ,नई व्यवस्था के तहत पर्यटक ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध सीटों की वास्तविक समय जानकारी देख सकेंगे राजगीर जू सफारी में पर्यटकों के लिए रियल-टाइम ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा प्रारंभ,नई व्यवस्था के तहत पर्यटक ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध सीटों की वास्तविक समय जानकारी देख सकेंगे Reviewed by News Bihar Tak on July 07, 2026 Rating: 5

पटना के बीआईए सभागार में इंजीनियर से एंटरप्रेन्योर बने Er. विकास सिंह का हुआ भव्य सम्मान

July 07, 2026


पटना स्थित बीआईए सभागार में आयोजित सिस्टम प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान इंजीनियर विकास सिंह को मोदीकेयर के प्रतिष्ठित 'प्लैटिनम डायरेक्टर' पद की उपलब्धि पर कंपनी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा भव्य सम्मान प्रदान किया गया।इस अवसर पर मोदीकेयर के वरिष्ठ नेतृत्व रविश रस्तोगी, राजेश , अनुप गुप्ता , हरिशंकर, सुमन , अमित सिन्हा, जयशंकर सिंह तथा सिन्हा  ने मंच पर इंजीनियर विकास सिंह को सम्मानित करते हुए उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, निरंतर परिश्रम, समर्पण और संगठन निर्माण में दिए गए योगदान की मुक्त कंठ से सराहना की। वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि विकास सिंह की यह उपलब्धि हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो अपने सपनों को साकार करने का साहस रखते हैं।सम्मान प्राप्त करने के पश्चात इंजीनियर विकास सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने मार्गदर्शकों, वरिष्ठों, टीम के प्रत्येक सदस्य तथा परिवार को देते हुए कहा कि किसी भी बड़ी सफलता के पीछे सामूहिक प्रयास, विश्वास और निरंतर सीखने की भावना होती है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह उपलब्धि केवल एक नई शुरुआत है और भविष्य में वे अपनी टीम के साथ और भी अनेक लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करेंगे।कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों व्यवसाय सहयोगियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इस उपलब्धि का स्वागत किया। पूरे सभागार में उत्साह, गर्व और प्रेरणा का वातावरण देखने को मिला।'प्लैटिनम डायरेक्टर' की उपलब्धि मोदीकेयर में उत्कृष्ट नेतृत्व, निरंतर प्रदर्शन और संगठन निर्माण का प्रतीक मानी जाती है। इंजीनियर विकास सिंह का यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता का उत्सव है, बल्कि बिहार के युवाओं के लिए यह संदेश भी है कि दृढ़ संकल्प, अथक मेहनत और सही मार्गदर्शन के साथ हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

पटना के बीआईए सभागार में इंजीनियर से एंटरप्रेन्योर बने Er. विकास सिंह का हुआ भव्य सम्मान पटना के बीआईए सभागार में इंजीनियर से एंटरप्रेन्योर बने Er. विकास सिंह का हुआ भव्य सम्मान Reviewed by News Bihar Tak on July 07, 2026 Rating: 5

राजगीर के मुजफ्फरपुर गांव में दवा व्यवसायी पर हथियार के बल पर हमला, 20 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा पीड़ित

March 24, 2026


राजगीर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव में बदमाशों द्वारा एक दवा व्यवसायी के साथ हथियार के बल पर बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना में घायल व्यवसायी सौरभ कुमार को इलाज के लिए राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।घटना के संबंध में पीड़ित सौरभ कुमार ने बताया कि करीब 20 दिन पूर्व गांव में ही पांच की संख्या में हथियारबंद बदमाश उनके पास पहुंचे और जान से मारने की नीयत से उन पर हमला कर दिया।

इस दौरान बदमाशों ने लोहे की रॉड से उनके माथे पर भी वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।पीड़ित द्वारा राजगीर थाना में घटना को लेकर प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक पुलिस द्वारा किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। इसे लेकर पीड़ित परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।सौरभ कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कई बार थाना का चक्कर लगाया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने यह भी बताया कि न्याय की मांग को लेकर वे डीएसपी, एसपी से लेकर डीजीपी तक गुहार लगा चुके हैं, बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही हैं, जिससे उनका परिवार दहशत में जीने को मजबूर है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग की है।



राजगीर के मुजफ्फरपुर गांव में दवा व्यवसायी पर हथियार के बल पर हमला, 20 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा पीड़ित राजगीर के मुजफ्फरपुर गांव में दवा व्यवसायी पर हथियार के बल पर हमला, 20 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा पीड़ित Reviewed by News Bihar Tak on March 24, 2026 Rating: 5

ईद त्योहार राजगीर में धूमधाम से मनाया गया।इस मौके पर ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी गई।

March 21, 2026


ईद त्योहार राजगीर प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया।इस मौके पर ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी गई।त्योहार को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त थी।लोगों ने नमाज अदा करने के बाद ईद की मुबारकबाद दी।इस अवसर पर मख़्दूम कुंड के सेक्रेटरी मोहम्मद आफताब आलम आज हमलोगों के लिए बहुत खास त्यौहार है।आज के आल्हा दाता आज सभी की मुरादें पुरी करते हैं।इन्होंने कहा कि यह त्यौहार भाइचारे और आपसी प्रेम को बढाता है। इन्होने बताया कि ईद का त्योहार मुसलमानों के लिए बहुत महत्व रखता है, और इसका संदेश बहुत गहरा और प्रेरक है।इस अवसर मखदूम कुंड कमिटी के सदस्य जफर आलम ने कहा कि ईद का त्योहार मुसलमानों को एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। यह त्योहार लोगों को एक साथ आने और एक दूसरे के साथ मिलकर खुशियां मनाने का अवसर प्रदान करता है। ईद का त्योहार मुसलमानों को दान और सहानुभूति का संदेश देता है। यह त्योहार लोगों को गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने के लिए प्रेरित करता है। साथ ही साथ ईद का त्योहार मुसलमानों को आत्म-शुद्धि और आत्म-निरीक्षण का संदेश देता है। यह त्योहार लोगों को अपने जीवन में आत्म-निरीक्षण करने और अपने गलतियों से सीखने का अवसर प्रदान करता है।इस अवसर पर रफीक खान, इमाम जफर फिरदौसी, मोहम्मद जमशेद आलम, मोहम्मद गोल्डेन,मोहम्मद आरज़ू, मोहम्मद  शाहीद, मोहम्मद समीर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


ईद त्योहार राजगीर में धूमधाम से मनाया गया।इस मौके पर ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी गई। ईद त्योहार राजगीर में धूमधाम से मनाया गया।इस मौके पर ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी गई। Reviewed by News Bihar Tak on March 21, 2026 Rating: 5

राजगीर में 15 फरवरी को विश्वस्तरीय महाशिवरात्रि ध्यान उत्सव, आध्यात्मिक ऊर्जा का बनेगा वैश्विक केंद्र

February 14, 2026


प्राचीन इतिहास, आध्यात्मिक परंपरा और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध राजगीर एक बार फिर वैश्विक आध्यात्मिक मानचित्र पर विशेष पहचान बनाने जा रहा है 15 फरवरी को यहां विश्वस्तरीय महाशिवरात्रि ध्यान उत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश से हजारों शिवभक्त, ध्यान साधक और आध्यात्मिक जिज्ञासु भाग लेने वाले हैं।

यह भव्य कार्यक्रम विरायतन स्थित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन मैदान में 6 बजे शाम से आयोजित होगा, पूरे क्षेत्र में अभी से उत्सव जैसा वातावरण देखने को मिल रहा है। गांव-गांव में प्रचार-प्रसार और आमंत्रण का दौर जारी है तथा लोगों में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। यह महाआयोजन ओशमिन फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित हो रहा है, जिसका नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त रहस्यवादी दार्शनिक एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शक ओशमिन उर्फ राकेश चंद्रा कर रहे हैं। आयोजकों के अनुसार यह केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि चेतना जागरण और आंतरिक ऊर्जा को ऊपर उठाने का अवसर है,

जिसमें ध्यान, भक्ति, संगीत और आध्यात्मिक अनुभव का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में शिवसूत्र एवं विज्ञान भैरव तंत्र पर आधारित ध्यान सत्र, भक्ति और ध्यान संगीत प्रस्तुतियां, शिव तांडव, नृत्य प्रस्तुति, पूरी रात चलने वाला ध्यान, साधना क्रम एवं भव्य महाआरती होंगें। कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए देश-विदेश के कलाकार मंच पर अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इनमें प्रमुख रूप से अंतरराष्ट्रीय तबला वादक गिरीश विश्वा, सूफी गायक कपिल पुरोहित तथा अंतरराष्ट्रीय गिटार वादक गुड्डू मिश्रा सहित अनेक कलाकार और वाद्य समूह भाग लेंगे, जो पूरी रात वातावरण को भक्तिमय बनाए रखेंगे।

आयोजन को सफल और सुव्यवस्थित बनाने में फाउंडेशन की टीम लगातार कार्य कर रही है। अंतरराष्ट्रीय संयोजक विश्वजीत तिवारी के नेतृत्व में सोनू कुमार, निरमा कुमारी, शोभा देवी, प्रदीप कुमार, सुनील यादव, शत्रुघ्न कुमार, किरण कुमारी, शाबो देवी दीदी, रविंद्र कुमार, निर्भय कुमार, खूश्बू कुमारी, नेहा कुमारी एवं सैकड़ों स्वयंसेवक व्यवस्था, आगंतुकों की सुविधा, आवास, सुरक्षा और कार्यक्रम संचालन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस कार्यक्रम को लेकर ओशमिन उर्फ राकेश चंद्रा ने बताया कि महाशिवरात्रि केवल पर्व नहीं, बल्कि चेतना जागरण का दिव्य क्षण है, साधना और ध्यान से व्यक्ति अपनी ऊर्जा को ऊर्ध्वगामी बना सकता है।

उन्होंने देश-विदेश के लोगों से अपील भी किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में राजगीर पहुंचकर इस दिव्य आध्यात्मिक अनुभव का लाभ उठाएं। आयोजकों का मानना है कि यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा, बल्कि पर्यटन और सांस्कृतिक दृष्टि से भी राजगीर तथा पूरे बिहार को नई पहचान दिलाएगा। आध्यात्मिक ऊर्जा, नृत्य-संगीत, ध्यान, भव्य महाआरती और भक्ति से भरपूर यह महाआयोजन निश्चित रूप से श्रद्धालुओं और साधकों के लिए जीवन भर याद रहने वाला अनुभव साबित होगा।

राजगीर में 15 फरवरी को विश्वस्तरीय महाशिवरात्रि ध्यान उत्सव, आध्यात्मिक ऊर्जा का बनेगा वैश्विक केंद्र राजगीर में 15 फरवरी को विश्वस्तरीय महाशिवरात्रि ध्यान उत्सव, आध्यात्मिक ऊर्जा का बनेगा वैश्विक केंद्र Reviewed by News Bihar Tak on February 14, 2026 Rating: 5

गंगा यमुना कुंड के सूख जाने की गंभीर समस्या को लेकर युवा राजद के प्रदेश सचिव गोलू यादव ने नालंदा डीएम को पत्र भेजकर अविलंब कार्रवाई की मांग की

February 05, 2026


राजगीर के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व से जुड़े प्राचीन ब्रह्मकुंड परिसर स्थित गंगा यमुना कुंड के सूख जाने की गंभीर समस्या को लेकर गुरुवार को युवा राजद के प्रदेश सचिव गोलू यादव ने नालंदा डीएम को पत्र भेजकर अविलंब कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यमुना कुंड राजगीर की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहर होने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। वर्षों से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु यहां स्नान एवं पूजा-अर्चना करते रहे हैं, लेकिन हाल के दिनों में जल स्रोत सूख जाने के कारण कुंड की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है।गोलू यादव ने बताया कि कुंड के सूखने से न केवल क्षेत्र की प्राकृतिक विरासत प्रभावित हो रही है, बल्कि राजगीर की धार्मिक एवं पर्यटन पहचान पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर किए गए अवलोकन से प्रतीत होता है कि भूजल स्तर में लगातार गिरावट, अनियंत्रित बोरिंग, अत्यधिक जल दोहन, कुंड में गाद एवं सिल्ट का जमाव तथा आसपास हो रहे अतिक्रमण और कंक्रीट निर्माण के कारण जल स्रोत बाधित हो गए हैं। इससे प्रतिदिन यहां आने वाले हजारों श्रद्धालुओं की भावनाएं भी आहत हो रही हैं।उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि इस गंभीर समस्या को देखते हुए विशेषज्ञों की टीम गठित कर यमुना कुंड के सूखने के कारणों की वैज्ञानिक एवं तकनीकी जांच कराई जाए। साथ ही कुंड से गाद हटाकर प्राचीन जल स्रोतों को पुनर्जीवित किया जाए और ब्रह्मकुंड परिसर में वर्षा जल संचयन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनरुद्धार के लिए स्थायी योजना बनाई जाए, ताकि राजगीर की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत सुरक्षित रह सके।

गंगा यमुना कुंड के सूख जाने की गंभीर समस्या को लेकर युवा राजद के प्रदेश सचिव गोलू यादव ने नालंदा डीएम को पत्र भेजकर अविलंब कार्रवाई की मांग की गंगा यमुना कुंड के सूख जाने की गंभीर समस्या को लेकर  युवा राजद के प्रदेश सचिव गोलू यादव ने नालंदा डीएम  को पत्र भेजकर अविलंब कार्रवाई की मांग की Reviewed by News Bihar Tak on February 05, 2026 Rating: 5

नालंदा में जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व जिंदा गोली बरामद

January 29, 2026


राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हर्ष फायरिंग करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि 28 जनवरी को सुबह करीब 9:00 बजे नालंदा थाना अध्यक्ष के सरकारी मोबाइल पर एक वीडियो प्राप्त हुआ था। वीडियो में देखा गया कि 20 से 25 वर्ष आयु वर्ग के तीन-चार युवक रात के अंधेरे में मस्ती कर रहे हैं और उनमें से एक युवक अपने हाथ में देसी कट्टा लेकर हवाई फायरिंग कर रहा है।वीडियो का सत्यापन करने पर फायरिंग करने वाले युवक की पहचान पचवारा गांव निवासी 22 वर्षीय गोलू कुमार के रूप में हुई। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, राजगीर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने छापेमारी कर आरोपी गोलू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हर्ष फायरिंग में इस्तेमाल किया गया देसी कट्टा और एक जिंदा गोली भी बरामद की गई।गिरफ्तार युवक ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि वह अपने जन्मदिन के मौके पर दोस्तों के साथ गांव पचवारा में पार्टी मना रहा था। इसी दौरान उसने अपने दोस्तों रौशन राज, टिल्लू उर्फ अजय कुमार और अमन उर्फ शिवम, जो सभी पपरनौसा गांव के निवासी हैं, के साथ मिलकर हर्ष फायरिंग की। पुलिस अन्य शामिल युवकों की भूमिका की भी जांच कर रही है।छापेमारी टीम में पु०नि० सह अंचल निरीक्षक संजय कुमार, थानाध्यक्ष राजगीर रमण कुमार, पु०अ०नि० मुरली मनोहर आजाद, पु०अ०नि० प्रमोद कुमार, स०अ०नि० चन्द्रभूषण पाण्डेय, स०अ०नि० प्रमोद कुमार राव, धीरज कुमार, जितेन्द्र कुमार, अनुज कुमार, नालंदा थाना रिजर्व गार्ड चन्द्रवुड कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। 

नालंदा में जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व जिंदा गोली बरामद नालंदा में जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व जिंदा गोली बरामद Reviewed by News Bihar Tak on January 29, 2026 Rating: 5

राजगीर की मुखिया सदया कुमारी होंगी गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष अतिथि, दिल्ली रवाना

January 25, 2026


नालंदा जिला अंतर्गत राजगीर प्रखंड की बरनौसा पंचायत की मुखिया सदया कुमारी को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा यह सम्मान उन्हें पंचायत स्तर पर किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया है। इस संबंध में जिला पंचायत राज पदाधिकारी द्वारा मुखिया सदया कुमारी को आधिकारिक आमंत्रण पत्र भी सौंपा गया। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुखिया सदया कुमारी दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं।

बताया जाता है कि मुखिया सदया कुमारी ने अपने कार्यकाल के दौरान पंचायत क्षेत्र में महिलाओं के सशक्तिकरण, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने, स्वरोजगार से जोड़ने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है। महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ना, उन्हें प्रशिक्षण दिलाना और सामाजिक जागरूकता अभियान चलाना उनके कार्यों की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल है। साथ ही शिक्षा, स्वच्छता और सामाजिक विकास के क्षेत्र में भी उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई है।इन्हीं सराहनीय प्रयासों को देखते हुए पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार ने उन्हें राष्ट्रीय मंच पर आमंत्रित किया है। इस अवसर पर मुखिया सदया कुमारी ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे बरनौसा पंचायत और नालंदा जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर उनके कार्यों को मिली पहचान उन्हें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगी। उनका लक्ष्य पंचायत का समग्र विकास करना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए हर संभव अवसर उपलब्ध कराना है।



राजगीर की मुखिया सदया कुमारी होंगी गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष अतिथि, दिल्ली रवाना राजगीर की मुखिया सदया कुमारी होंगी गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष अतिथि, दिल्ली रवाना Reviewed by News Bihar Tak on January 25, 2026 Rating: 5

मशहूर बिजनेसमैन राहुल रॉय ने पुलिस से करवाई का किया मांग,उन्होंने कहा-किरायेदार द्वारा होटल में तोड़फोड़ करते हुए जान मारने की दी हैं धमकी

December 23, 2025


नालंदा जिला के मशहूर बिजनेसमैन इंजिनियर राहुल रॉय ने दीपनगर थाने में आवेदन देकर किरायेदार पर करवाई का मांग किए हैं।इंजिनियर राहुल रॉय ने बताया कि बिहारशरीफ चोरा बगीचा में स्थित मेरे होटल R•R• GRAND के उपयुक्त भवन के एक हिस्से में मेरे किरायेदार DEV SUPER MARKET के संचालक मुन्ना प्रसाद की पत्नी हेमंती देवी द्वारा दुकान चलाई जा रही थी।और उनके द्वारा लंबे समय से समय पर किराया नहीं दिया जा रहा था।और कई बार मौखिक रूप से किराया भुकतान एवं दुकान खाली करने का अनुरोध किया गया। परंतु उनके द्वारा न केवल आदेश की अवेहलना की गई बल्कि गाली गलौज, अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मुझे जान से मारने की धमकी लगातार दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि जब 22 दिसंबर को जब मैंने अपनी दुकान का शटर खुलवाने का प्रयास किया तब उक्त किरायेदार ने अपने बेटे गणेश राय एवं उसके दोस्तों और उसका भाई भरत यादव को बोलकर काफी संख्या में लोग अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों को लेकर मेरे होटल परिसर में जबरन घुसकर तोड़फोड़ की और होटल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और मेरे स्टाफ के साथ गाली गलौज करते हुए उन्हें भी जान मारने की धमकी दी।

साथ ही मुझे फोन पर भी जान से मारने एवं होटल हड़प लेने एवं होटल में कोई भी व्यवसाय न चलने देने की धमकी दी और कहा की कुछ भी कर लो यह प्रोपर्टी खाली नहीं करुंगा और न ही तुम्हें कोई काम करने दुंगा।और होटल से मेरे कर्मचारियों जबरन बाहर निकाल दिया है और होटल को भी बंद करवा दिया है।साथ ही 1 लाख 75 हजार 1 सौ 49 रुपया बिजली बकाया भी है।जो उसके द्वारा नहीं दिया जा रहा है।इंजिनियर राहुल रॉय ने बताया कि इस घटना से डर और भय का माहौल बना हुआ है।और उस पर करवाई के लिए दीपनगर थाने में लिखित आवेदन दिया गया है। उन्होंने बताया पुलिस अधीक्षक से भी मांग करते हैं तत्काल उसपर पर संबंधित कार्रवाई किया जाय।






मशहूर बिजनेसमैन राहुल रॉय ने पुलिस से करवाई का किया मांग,उन्होंने कहा-किरायेदार द्वारा होटल में तोड़फोड़ करते हुए जान मारने की दी हैं धमकी मशहूर बिजनेसमैन राहुल रॉय ने पुलिस से करवाई का किया मांग,उन्होंने कहा-किरायेदार द्वारा होटल में तोड़फोड़ करते हुए जान मारने की दी हैं धमकी Reviewed by News Bihar Tak on December 23, 2025 Rating: 5

ऑल सेंट्स स्कूल में ज्ञान-विनिमय कार्यक्रम का सफल आयोजन- स्कूल शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों और मूल्यों को समान महत्व देता है

December 18, 2025


ऑल सेंट्स स्कूल परिसर में गुरुवार को ज्ञान-विनिमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भोपाल से आए प्रख्यात शिक्षाविद् प्रो. आर. सी. महेश्वरी एवं डॉ. ममता महेश्वरी, निदेशक डॉ राजेश नंदन, प्राचार्य श्रीमती मीनाक्षी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर प्रो. आर. सी. महेश्वरी ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा उत्तीर्ण करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में व्यावहारिक सोच, रचनात्मकता और नैतिक मूल्यों का विकास करना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षक यदि विद्यार्थियों को जीवन से जुड़ा ज्ञान प्रदान करें, तो वे भविष्य की चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास के साथ कर सकते हैं।इस अवसर पर डॉ. ममता महेश्वरी ने शिक्षकों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की सबसे मजबूत कड़ी होता है। एक शिक्षक न केवल ज्ञान देता है, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण और व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने शिक्षकों को निरंतर सीखते रहने और नवाचार को अपनाने की प्रेरणा दी।इस अवसर पर निदेशक डॉ राजेश नंदन ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के ज्ञान-विनिमय कार्यक्रम विद्यालय को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऑल सेंट्स स्कूल शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों और मूल्यों को समान महत्व देता है। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन बिकास कुमार सिंह के द्वारा किया गया।



ऑल सेंट्स स्कूल में ज्ञान-विनिमय कार्यक्रम का सफल आयोजन- स्कूल शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों और मूल्यों को समान महत्व देता है ऑल सेंट्स स्कूल में ज्ञान-विनिमय कार्यक्रम का सफल आयोजन- स्कूल शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों और मूल्यों को समान महत्व देता है Reviewed by News Bihar Tak on December 18, 2025 Rating: 5

पर्यटन विभाग भारत सरकार द्वारा 8 वां एबीटीओ का अंतर्राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन 10 दिसंबर से 12 दिसंबर तक राजगीर में होगा आयोजन

December 09, 2025


पर्यटन विभाग भारत सरकार द्वारा आयोजित 8 वां एबीटीओ का अंतर्राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन 10 दिसंबर से 12 दिसंबर तक राजगीर में आयोजित किया जाएगा। मंगलवार को एबीटीओ के सेक्रेट्री डॉ. कौलेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया की कार्यक्रम को लेकर संबंधित तैयारी पूरी कर ली गई है।यह तीन दिवसीय इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन का मुख्य उद्देश्य पर्यटन क्षेत्र में भारत की भूमिका को मजबूत करना, आपसी सहयोग बढ़ाना और नए पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार को गति देना है।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में देश-विदेश के विशेषज्ञ अपने अनुभव और सुझाव साझा करेंगे, जिससे बौद्ध पर्यटन समेत अन्य क्षेत्रों को नई दिशा मिल सके। उन्होंने बताया कि  सम्मेलन में भारत के कई राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। साथ ही नेपाल, लाओस, कंबोडिया, बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैंड , श्रीलंका सहित कई देशों के प्रतिनिधिमंडल भी राजगीर पहुंचेंगे। अंतर्राष्ट्रीय सहभागिता से यह सम्मेलन वैश्विक पर्यटन नेटवर्क को विस्तार देगा और बिहार के पर्यटन स्थलों, विशेषकर राजगीर, नालंदा और बोधगया के महत्व को विश्व पटल पर और अधिक मजबूत करेगा।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार एवं बिहार सरकार के कई बड़े अधिकारी भी शामिल होंगे।इस अवसर पर राजेश कुमार, परमानंद मेहता सहित अन्य लोग उपस्थित

 थे।

पर्यटन विभाग भारत सरकार द्वारा 8 वां एबीटीओ का अंतर्राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन 10 दिसंबर से 12 दिसंबर तक राजगीर में होगा आयोजन पर्यटन विभाग भारत सरकार द्वारा 8 वां एबीटीओ का अंतर्राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन 10 दिसंबर से 12 दिसंबर तक राजगीर में होगा आयोजन Reviewed by News Bihar Tak on December 09, 2025 Rating: 5

राजगीर में भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा -राज्य की जनता महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली से जूझ रही है।

October 22, 2025


राजगीर में बुधवार को इंडिया गठबंधन की ओर से  बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य शामिल हुए और पार्टी के चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन भी किया। वहीं भाकपा माले के उम्मीदवार इंजीनियर विश्वनाथ चौधरी के समर्थन में काफी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और गठबंधन के सभी घटक दलों के नेता शामिल हुए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि यह चुनाव केवल विधानसभा की सीटों का नहीं, बल्कि बिहार में सत्ता परिवर्तन और जनहित की राजनीति को पुनर्जीवित करने का चुनाव है।

उन्होंने कहा कि आज राज्य की जनता महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली से जूझ रही है। राज्य सरकार जनता से किए वादों को पूरा करने में पूरी तरह असफल रही हैं।उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन गरीबों, किसानों, मजदूरों और नौजवानों की आवाज है। जो जनता की समस्याओं को लेकर संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि  जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके शासन में लोकतंत्र कमजोर हुआ है, किसान आत्महत्या को मजबूर हैं, युवा बेरोजगार हैं और आम जनता की आवाज़ दबाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अब बिहार की जनता इस अन्यायपूर्ण शासन का जवाब देगी। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने आज ही घोषणा की है कि सभी जीविका दीदियों को पक्की सरकारी नौकरी मिलेगी और उनका वेतनमान 30,000 रुपए तय होगा।

उन्होंने कहा कि हर घर में रोजगार पहुंचे, सरकारी नौकरी मिले। सभी संविदाकर्मियों को स्थायी किया जाए, आउटसोर्सिंग खत्म हो। बिहार में पलायन पर रोक लगे और प्रदेश रोजगार तथा संविधान के रास्ते पर आगे बढ़े। उन्होंने कहा एनडीए सरकार जनता की आवाज को दबाने, संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने और विपक्ष को खत्म करने की साजिश रच रही है। देश में बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की बदहाली और मजदूरों की उपेक्षा चरम पर है। जबकि सरकार कॉरपोरेट घरानों के हित में नीतियां बना रही है। उन्होंने कहा कि  इंडिया गठबंधन केवल चुनावी गठबंधन नहीं, बल्कि विचार और संघर्ष का गठबंधन है, जो देश को फासीवादी ताकतों से बचाने का काम कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता अब झूठे नारों में नहीं फंसेगी, बल्कि बदलाव के लिए इंडिया गठबंधन को समर्थन देगी।

राजगीर में भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा -राज्य की जनता महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली से जूझ रही है। राजगीर में भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा -राज्य की जनता महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली से जूझ रही है। Reviewed by News Bihar Tak on October 22, 2025 Rating: 5

राजगीर विधानसभा से महागठबंधन के भाकपा माले प्रत्याशी इंजीनियर विश्वनाथ चौधरी ने भरा नामांकन, समर्थकों का जूटा भीड़

October 18, 2025


राजगीर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के भाकपा माले प्रत्याशी इंजीनियर विश्वनाथचौधरी ने शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

अनुमंडल कार्यालय परिसर में नामांकन दाखिल करने के बाद इंजीनियर विश्वनाथ चौधरी अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया।वहीं अपने संबोधन में इंजीनियर विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि राजगीर की जनता बदलाव चाहती है।और हम क्षेत्र का विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दों पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आज तक राजगीर क्षेत्र का समुचित विकास नहीं हुआ है।जबकि यहां की जनता ने हर बार उम्मीदें लगाई हैं। अब जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है।


राजगीर विधानसभा से महागठबंधन के भाकपा माले प्रत्याशी इंजीनियर विश्वनाथ चौधरी ने भरा नामांकन, समर्थकों का जूटा भीड़ राजगीर विधानसभा से महागठबंधन के भाकपा माले प्रत्याशी इंजीनियर विश्वनाथ चौधरी ने भरा नामांकन, समर्थकों का जूटा भीड़ Reviewed by News Bihar Tak on October 18, 2025 Rating: 5

राजगीर विधानसभा से जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी सत्येंद्र पासवान ने भरा नामांकन, समर्थकों का उमड़ा भीड़

October 17, 2025


राजगीर विधानसभा क्षेत्र से जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार सत्येंद्र पासवान ने राजगीर अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। वहीं अनुमंडल कार्यालय परिसर में नामांकन दाखिल करने के बाद सत्येंद्र पासवान अपने समर्थकों के साथ रोड शो के रूप में कैलाश आश्रम पहुंचे, जहां एक जनसभा का आयोजन किया गया।

सत्येंद्र पासवान ने कहा कि राजगीर की जनता बदलाव चाहती है और जनसुराज पार्टी वही विकल्प है जो विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दों पर काम करेगी। उन्होंने कहा कि आज तक राजगीर क्षेत्र का समुचित विकास नहीं हुआ है, जबकि यहां की जनता ने हर बार उम्मीदें लगाई हैं। अब जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है।


राजगीर विधानसभा से जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी सत्येंद्र पासवान ने भरा नामांकन, समर्थकों का उमड़ा भीड़ राजगीर विधानसभा से जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी सत्येंद्र पासवान ने भरा नामांकन, समर्थकों का उमड़ा भीड़ Reviewed by News Bihar Tak on October 17, 2025 Rating: 5

राजगीर में केवट समाज की बैठक में एकजुटता और जागरूकता पर जोर, समाज के उत्थान के लिए बनी समिति-त्रिलोक सिंह निषाद

October 07, 2025


राजगीर में केवट समाज की बैठक आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता केवट जागृति मंच के संस्थापक त्रिलोक सिंह निषाद ने की। इस बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर संस्थापक त्रिलोक सिंह निषाद ने कहा कि आजादी के 77 वर्ष बीत जाने के बाद भी केवट समाज को उसका पूरा हक और अधिकार नहीं मिल पाया है। इसका मुख्य कारण यह है कि समाज अभी तक पूरी तरह संगठित नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष नहीं करेगा, तब तक उसे उसका उचित सम्मान नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि दक्षिण बिहार में केवट समाज की जनसंख्या काफी अधिक है, लेकिन सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से यह समुदाय अभी भी पिछड़ा हुआ है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएं और अपने बच्चों-बच्चियों को सम्मानजनक रूप से शिक्षित करें। शिक्षा ही वह माध्यम है जो समाज को मुख्यधारा में लाने का कार्य कर सकती है।बैठक में निषाद आश्रम की जर्जर स्थिति पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि यह स्थल समाज की पहचान और एकता का प्रतीक है,

इसलिए इसके पुनर्निर्माण का कार्य शीघ्र आरंभ किया जाना चाहिए। इस निर्माण कार्य को गति देने के लिए सर्वसम्मति से आठ सदस्यों की तदार्थ समिति का गठन किया गया। समिति के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह निषाद होंगे, जबकि संयोजक रामचंद्र व्यास और सहायक संयोजक अजय केवट बनाए गए हैं। अन्य सदस्यों में राजकुमार केवट, गौतम कुमार केवट, रामाशीष केवट, अशोक कुमार अधिवक्ता, उदय केवट तथा विपुल कुमार शाही शामिल हैं।बैठक में समाज के शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विकास पर भी विचार-विमर्श हुआ।इस अवसर पर रामचंद्र व्यास, गौतम कुमार केवट, रामाशीष प्रसाद केवट, अशोक कुमार अधिवक्ता, आनंद प्रकाश, विमल कुमार साहनी, राम केवट, राजकुमार केवट, जसवंत सिंह केवट, कुणाल कुमार ,उदय कुमार निषाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे

। 

राजगीर में केवट समाज की बैठक में एकजुटता और जागरूकता पर जोर, समाज के उत्थान के लिए बनी समिति-त्रिलोक सिंह निषाद राजगीर में केवट समाज की बैठक में एकजुटता और जागरूकता पर जोर, समाज के उत्थान के लिए बनी समिति-त्रिलोक सिंह निषाद Reviewed by News Bihar Tak on October 07, 2025 Rating: 5

पर्यटन स्थल राजगीर में गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान, देसी-विदेशी पर्यटकों ने बढ़ाया उत्साह,पर्यटन विभाग भारत सरकार एवं एबीटीओ के द्वारा किया गया आयोजन

October 02, 2025


महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर पर्यटन विभाग भारत सरकार एवं एबीटीओ के संयुक्त तत्वावधान में राजगीर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर न केवल स्थानीय लोग बल्कि देश के विभिन्न राज्यों से आए पर्यटक और विदेशी मेहमान भी शामिल हुए। अभियान का उद्देश्य गांधी जी के स्वच्छ भारत के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना और पर्यटन स्थलों को स्वच्छ एवं आकर्षक बनाना था।अभियान की शुरुआत राजगीर के ऐतिहासिक वेणुवन क्षेत्र से की गई।

यहां बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय नागरिक उपस्थित हुए। इसके बाद यह अभियान क्रमशः मखदूम कुंड, पांडु पोखर, एरियल रोपवे परिसर और घोड़ा कटोरा तक जारी रहा। प्रत्येक स्थल पर प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सफाई की और पर्यटकों को भी स्वच्छता का संदेश दिया।कार्यक्रम में एबीटीओ के सेक्रेटरी डॉ. कौलेश कुमार ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ पर्यावरण ही स्वस्थ समाज और बेहतर पर्यटन का आधार है।

उन्होंने कहा कि राजगीर जैसे ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के स्थल की स्वच्छता बनाए रखना सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आयोजित इस स्वच्छता अभियान ने राजगीरवासियों और पर्यटकों दोनों को यह संदेश दिया कि “स्वच्छ भारत ही सुंदर भारत है। स्थानीय लोगों ने भी यह संकल्प लिया कि वे पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।इस अवसर पर मौजूद विदेशी पर्यटक अभियान को देखकर काफी खुश हुए।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा इस तरह की पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह पर्यटन स्थलों की सुंदरता और आकर्षण को भी बनाए रखेगा। श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड जैसे देशों से आए पर्यटकों ने विशेष रूप से इस प्रयास की प्रशंसा की। वहीं, देश के कई राज्यों से आए पर्यटक भी इस अनोखी पहल से प्रभावित हुए और गांधी जी के सिद्धांतों को याद करते हुए स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी बताया।

अभियान में पर्यटन मंत्रालय के क्षेत्रीय निदेशक प्रणव प्रकाश, पर्यटन अधिकारी अजीत लाल, वार्ड पार्षद डॉ. अनिल कुमार, मंतोष कुमार मिश्रा, सुबेंद्र राजवंशी, परमानंद मेहता, डॉ. धीरेंद्र उपाध्याय, अमित कुमार, गुंजेश कुमार, रियाज़, सूरज यादव, नीरज जैन और मोहम्मद रफीक खां सहित अन्य लोगों ने व्यक्तियों की उपस्थिति रही। सभी ने इस अभियान की सराहना की और इसे लगातार जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

पर्यटन स्थल राजगीर में गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान, देसी-विदेशी पर्यटकों ने बढ़ाया उत्साह,पर्यटन विभाग भारत सरकार एवं एबीटीओ के द्वारा किया गया आयोजन पर्यटन स्थल राजगीर में गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान, देसी-विदेशी पर्यटकों ने बढ़ाया उत्साह,पर्यटन विभाग भारत सरकार एवं एबीटीओ के द्वारा किया गया आयोजन Reviewed by News Bihar Tak on October 02, 2025 Rating: 5

Subscribe Us

Powered by Blogger.