राजगीर में भूटानी मंदिर की ऊंची चोटी पर बने स्वर्ण शिखर का उद्घाटन किया गया,कार्यक्रम में भूटान सरकार के कई अधिकारी रहे उपस्थित

November 17, 2023


भारत और भुटान के राजनयिक संबंधों को 50 साल पूरा होने पर बिहार सरकार के सहयोग से भुटान सरकार के द्वारा राजगीर में पहला भूटानी मंदिर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।वहीं भूटान सरकार के द्वारा मंदिर के सबसे ऊंची चोटी पर बनाए गए बौद्ध धर्म के अनुसार स्वर्ण शिखर बनाया गया है।

जिसको पूरे बौद्ध परंपराओं के अनुसार उद्घाटन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भूटान के कोलकाता दूतावास कंसलटेंट जनरल तसी पिंजोर शामिल हुए।साथ ही भूटान के कई वरीय अधिकारी भी शामिल हुए।इस अवसर पर रॉयल भूटान बौद्ध मंदिर बोधगया के चीफ लामा उगेन पिंजोर के नेतृत्व में बौद्ध भिक्षुओं भूटान क संस्कृति और परंपराओं के बिच पुजा अर्चना किया।घंटो मंत्रोच्चारण के बीच भगवान बुद्ध को नमन किया गया है। उसके बाद पूरे बौद्ध परंपराओं के अनुसार उद्घाटन किया गया।वहीं मंदिर को देखने के लिए बहुत जल्द ही भूटान के प्रधानमंत्री और वहां के राजा भी जल्द राजगीर आएंगे।

इस अवसर पर भूटान के कोलकाता दूतावास कंसलटेंट जनरल तसी पिंजोर ने कहा भूटान सरकार के द्वारा यह मंदिर का निर्माण कार्य बहुत तेजी गति से पूरा किया जा रहा है।और यह मंदिर बहुत जल्द ही पूर्ण रूप से बनकर तैयार हो जाएगा।उन्होंने कहा कि भारत और भुटटान के राजनयिक संबंधों को 50 साल पूरा होने पर बिहार सरकार के सहयोग से भुटान सरकार राजगीर में पहला भूटानी मंदिर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।और आज मंदिर के सबसे ऊंची चोटी पर बनाए गए बौद्ध धर्म के अनुसार स्वर्ण शिखर ( सरटोग) बनाया गया है।जिसको पूरे बौद्ध परंपराओं के अनुसार उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा की भगवान बुद्ध के संदेशों को अपनाकर आज भूटान देश चल रहा है।

उन्होंने कहा कि बुद्ध दर्शन के मुख्‍य तत्व चार आर्य सत्य,आष्टांगिक मार्ग, प्रतीत्यसमुत्पाद, अव्याकृत प्रश्नों पर बुद्ध का मौन,बुद्ध कथाएँ, अनात्मवाद और निर्वाण बुद्ध ने अपने उपदेश पालि भाषा में दिए, जो त्रिपिटकों में संकलित हैं। त्रिपिटकों का एक भाग है धम्मपद।प्रत्येक व्यक्ति को तथागत बुद्ध के बारे में जानना चाहिए।जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो। फिर जीत हमेशा तुम्हारी होगी, इसे तुमसे कोई नहीं छीन सकता। उन्होंने कहा कि किसी भी हालात में तीन चीजें कभी भी छुपी नहीं रह सकती, वो है। सूर्य, चन्द्रमा और सत्य।जीवन में किसी उद्देश्य या लक्ष्य तक पहुंचने से ज्यादा महत्वपूर्ण उस यात्रा को अच्छे से संपन्न करना होता है।

बुराई से बुराई कभी खत्म नहीं होती। घृणा को तो केवल प्रेम द्वारा ही समाप्त किया जा सकता है।यह एक अटूट सत्य है।सत्य के मार्ग पर चलते हुए व्यक्ति केवल दो ही गलतियां कर सकता है,


पहली या तो पूरा रास्ता न तय करना, दूसरी या फिर शुरुआत ही न करना।जिस तरह एक जलते हुए दीये से हजारों दीपक रोशन किए जा सकते है, फिर भी उस दीये की रोशनी कम नहीं होती, उसी तरह खुशियां बांटने से हमेशा बढ़ती है, कभी कम नहीं होती। उन्होंने कहा जीवन में आप चाहें जितनी अच्छी-अच्छी किताबें पढ़ लो, कितने भी अच्छे शब्द सुनो, लेकिन जब तक आप उनको अपने जीवन में नहीं अपनाते तब तक उसका कोई फायदा नहीं होगा।हमेशा क्रोधित रहना, जलते हुए कोयले को किसी दूसरे व्यक्ति पर फेंकने की इच्छा से पकड़ रखने के समान है।

यह क्रोध सबसे पहले आपको ही जलाता है।क्रोध में हजारों शब्दों को गलत बोलने से अच्छा, मौन वह एक शब्द है जो जीवन में शांति लाता है। इस अवसर पर चीफ लामा उगेन पिंजोर ने कहा कि जिन्हें मनुष्य ने अपने अज्ञान, ग़लत ज्ञान या मिथ्या दृष्टियों से पैदा कर लिया हैं उन दुखों का निराकरण सही ज्ञान द्वारा ही किया जा सकता है।गौतम बुद्ध स्वयं कहीं प्रतिबद्ध नहीं हुए और न ही अपने शिष्यों को उन्होंने कहीं बांधा। उन्होंने कहा है कि मेरी बात को इसलिए चुपचाप न मानो उसे मैंने यानी बुद्ध ने कहा है। उस पर भी सन्देह करो और विविध परीक्षाओं द्वारा उसकी परीक्षा करो।

जीवन की कसौटी पर उन्हें परखो, अपने अनुभवों से मिलान करो, यदि तुम्हें सही जान पड़े तो स्वीकार करो, अन्यथा छोड़ दो। यही कारण था कि बौद्ध धर्म इस धर्म के मानने वाले अनुयाइयों को रहस्य से मुक्त, मानवीय संवेदनाओं को सीधे स्पर्श करता था।उन्होंने कहा भगवान बुद्ध ने लोगों को मध्यम मार्ग का उपदेश दिया। उन्होंने दुःख, उसके कारण और निवारण के लिए अष्टांगिक मार्ग सुझाया। उन्होंने अहिंसा पर बहुत जोर दिया है। उन्होंने कहा कि जीवन में पूर्णता प्राप्त करना। निर्वाण प्राप्त करना। तृष्णा का त्याग करना। यह मानना कि सभी संस्कार अनित्य है। कर्म को मानव के नैतिक संस्थान का आधार मानना गौतम बुद्ध के अनुसार धम्म है।परा-प्रकृति में विश्वास करना।आत्मा में विश्वास करना कल्पना- आधारित विश्वास मानना। धर्म की पुस्तकों का वाचन करना बुद्ध के अनुसार अ धम्म माना यही गौतम बुद्ध के अनुसार अ धम्म है।जो धम्म प्रज्ञा की वृद्धि करे। जो धम्म सबके लिए ज्ञान के द्वार खोल दे। जो धम्म यह बताए कि केवल विद्वान होना पर्याप्त नहीं है।जो धम्म यह बताए कि आवश्यकता प्रज्ञा प्राप्त करना है।

यही बुद्ध के अनुसार सद्धम्म है।इस अवसर पर मुखू बौद्ध भिक्षु कर्मा दोरजी ने कहा कि एक साल के अंदर यह यह मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा।आज पूरे बौद्ध परंपराओं के अनुसार यह कार्यक्रम संपन्न कराया गया है।उन्होंने कहा कि यह मंदिर को देखने के लिए जल्द ही भूटान के प्रधानमंत्री एवं वहां के राजा भी आएंगे।यह मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भूटान से काफी संख्या में बौद्ध धर्मावलंबी प्रतिदिन काफी संख्या यहां पहुंचेंगे।इस अवसर पर प्रोजेक्ट डायरेक्टर किनले ग्येलट्शेन ने कहा कि भारत और भूटान के साझा सांस्कृतिक मूल्यों की एक भौतिक अभिव्यक्ति है।जो इन दोनों देशों को बांधे हुए है।

उन्होंने बताया कि इस मंदिर का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 11 नवंबर 2018 को किया था। कहा कि इस मंदिर में बैठकर काफी संख्या में बैठकर बौद्ध भिक्षु पुजा अर्चना करेंगे। उन्होंने बताया कि इस मंदिर की ऊंचाई 70 फीट होगी। उन्होंने कहा यहां बौद्ध बौद्ध भिक्षुओं के रहने के लिए भी भवन का भी निर्माण कार्य तेजी गति से पुरा किया जा रहा है।

राजगीर में भूटानी मंदिर की ऊंची चोटी पर बने स्वर्ण शिखर का उद्घाटन किया गया,कार्यक्रम में भूटान सरकार के कई अधिकारी रहे उपस्थित राजगीर में भूटानी मंदिर की ऊंची चोटी पर बने स्वर्ण शिखर का उद्घाटन किया गया,कार्यक्रम में भूटान सरकार के कई अधिकारी रहे उपस्थित Reviewed by News Bihar Tak on November 17, 2023 Rating: 5

नालंदा विश्वविद्यालय मे 17 से 18 नवंबर तक भारतीय और दक्षिण पूर्व एशियाई परिप्रेक्ष्य विषय पर अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का होगा आयोजन, विद्वानों द्वारा शोध-पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे

November 16, 2023


नालंदा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज एंड लिटरेचर, ह्यूमैनिटीज द्वारा 17 और 18 नवंबर विश्व साहित्य की संकल्पना में भारतीय और दक्षिण पूर्व एशियाई परिप्रेक्ष्य विषय पर अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।जिसकी सभी संबंधित तैयारी पूरी की जा रही है।इस अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार भारत व अन्य देशों के विद्वानों द्वारा लगभग तीस शोध-पत्र  प्रस्तुत किए जाने हैं।

पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित प्रोफेसर कपिल कपूर जैसे प्रतिष्ठित विद्वान के साथ कुछ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिलब्ध  शिक्षाविद जैसे कि दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. रविंदर सिंह, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रो. रजनीश कुमार मिश्रा और आईआईटी पटना से डॉ. प्रियंका त्रिपाठी इत्यादि इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगे। इस सेमिनार में नालन्दा विश्वविद्यालय के प्राध्यापक व शोधार्थी भी अपना अद्यतन शोध प्रस्तुत करेंगे। 


नालंदा विश्वविद्यालय मे 17 से 18 नवंबर तक भारतीय और दक्षिण पूर्व एशियाई परिप्रेक्ष्य विषय पर अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का होगा आयोजन, विद्वानों द्वारा शोध-पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे नालंदा विश्वविद्यालय मे 17 से 18 नवंबर तक भारतीय और दक्षिण पूर्व एशियाई परिप्रेक्ष्य विषय पर अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का होगा आयोजन, विद्वानों द्वारा शोध-पत्र  प्रस्तुत किए जाएंगे Reviewed by News Bihar Tak on November 16, 2023 Rating: 5

तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का 30 नवंबर से 2 दिसबंर तक होगा आयोजन,महोत्सव के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने किया बैठक

November 15, 2023


पर्यटन विभाग बिहार के सौजन्य से जिला प्रशासन नालंदा द्वारा तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आयोजन 30 नवंबर से 2 दिसंबर की अवधि में स्टेट गेस्ट हाऊस मैदान में किया जायेगा। महोत्सव के अवसर पर पूर्व की भांति इस वर्ष भी सांस्कृतिक कार्यक्रम, ग्रामश्री मेला, कुश्ती दंगल, विभिन्न खेलों की प्रतियोगिता, व्यंजन मेला, महिला महोत्सव, विभागीय प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटक, तांगा सज्जा, पालकी सज्जा आदि की प्रतियोगिता की जाएगी।

महोत्सव के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी  शशांक शुभंकर ने आर आई सी सी सभागार में विभिन्न जिला स्तरीय एवं स्थानीय  पदधिकारियों के साथ बैठक किया।महोत्सव से संबंधित विभिन्न कार्यों के ससमय निष्पादन हेतु 32 अलग अलग समितियों का गठन किया गया है। सभी समिति में एक वरीय पदाधिकारी, एक नोडल पदाधिकारी एवं सहयोग हेतु अन्य पदाधिकारियों को शामिल किया गया है।

जिलाधिकारी ने सभी समितियों को आवंटित कार्यों को समयबद्ध ढंग से क्रियान्वित करने का निदेश दिया।महोत्सव के अवसर पर पेयजल, शौचालय, ट्रैफिक प्लान, पार्किंग आदि की व्यवस्था को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिया गया। महोत्सव के मुख्य पंडाल का निर्माण एवं कलाकारों का चयन पर्यटन विभाग द्वारा किया जायेगा। इसके लिये विभागीय स्तर से कार्रवाई की जा रही है।अन्य व्यवस्थाओं के लिये जिला स्तर से निविदा के माध्यम से कार्रवाई की जा रही है।महोत्सव के आयोजन को लेकर बैठक में उपस्थित स्थानीय लोगों से भी सुझाव लिया गया। लोगों के सुझाव पर स्थानीय निजी भवनों के लिये भी साज सज्जा प्रतियोगिता के आयोजन का निर्णय लिया गया। इसके मूल्यांकन के लिये अलग से एक समिति के गठन का निदेश दिया गया।

अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर को स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर इस प्रतियोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी देने को कहा गया।जिलाधिकारी ने कहा कि छठ पर्व के तुरंत बाद महोत्सव के आयोजन से संबंधित अलग से विस्तृत बैठक की जायेगी। इस अवसर पर नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, अपर समहार्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं स्थानीय पदाधिकारी आदि मौजूद थे।

 

तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का 30 नवंबर से 2 दिसबंर तक होगा आयोजन,महोत्सव के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने किया बैठक तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का 30 नवंबर से 2 दिसबंर तक होगा आयोजन,महोत्सव के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने किया बैठक Reviewed by News Bihar Tak on November 15, 2023 Rating: 5

राजगीर में पहली बार कला संस्कृति एवं युवा विभाग के द्वारा गोपाष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया,ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया उद्घाटन

November 15, 2023


राजगीर में पहली बार एकदिवसीय कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार के द्वारा गोपाष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार,नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार,विधान पार्षद रीना यादव, विधायक कौशल किशोर, विधायक राकेश कुमार रौशन,विधायक कृष्ण मुरारी शरण ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पहली बार गोपाष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया है।और बिहार सरकार सांस्कृतिक विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस कार्यक्रम में भगवान कृष्ण के जीवन के बारे में एवं उनके लीला के बारे में चर्चा हो रही है। उन्होंने की भगवान कृष्ण का जन्म अन्याय करने वाले लोगों को नाश करने के लिए हुआ था। उन्होंने भगवान कृष्ण के संदेशों को अपनाकर समाज और राज्य एवं देश की सेवा लोगों को करनी चाहिए।मंत्री ने कहा कि हर धर्म का ग्रंथ यह नहीं सीखता है कि आपस में बैर करना।समाज में सभी लोग एकजुट होकर चलें।इससे और समाज का विकास होता है। उन्होंने कहा आज नफरत आगे आ रहा है।और प्रेम भाईचारा आपस में घटते जा रहा है।

राज्य सरकार के द्वारा कराई गई जातीय जनगणना से जातियों की आबादी कितनी है बह सामने आई है। इससे लोगों का विकास होगा जिनके पास रोजगार नहीं है जिनके पास घर नहीं है।उन लोगों को विकास से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि गलत अफवाहों पर लोग ध्यान नहीं दें। उन्होंने कहा कि पूरे देश भर में जातीय जनगणना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 9 सालों में अडानी और अंबानी की संपत्ति कई गुना बढ़ी है लेकिन आज गरीब परिवार देश में और गरीब होते जा रहा है।केंद्र में बैठे लोगों को विकास से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि आज राज्य सरकार बिहार में विकास का काम तेजी गति से पूरी कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा पंचवर्षीय योजना लाई गई है जिसमें जिन गरीब परिवारों का घर नहीं है।जिन लोगों के पास रोजगार नहीं है उन लोगों को योजनाओं का लाभ विशेष रूप से दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभ्यता की रक्षा और संस्कृति की रक्षा के लिए हम करते हैं।संस्कृति और सभ्यता की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है।धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम से संस्कृति की पहचान होती है।लोक परम्परा के अनेकों कार्यक्रम से नई पीढ़ी हमारी भारतीय संस्कृति को जानती है।

इस अवसर पर सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि बिहार के बिकास में  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पुरी तरह से लगे हुए हैं। आज हर गरीब परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।शिक्षा, स्वास्थ्य पर सरकार निरंतर कार्य कर रही है।बच्चो,बच्चियों को पढ़ने और आगे बढ़ने के लिए राज्य सरकार पुरी तरह से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के बताए रास्तों पर हम लोगों को चलना चाहिए। उन्होंने कहा नालंदा में कई महोत्सव का आयोजन किया जा रहे हैं ।और आने वाले दिनों में और भी संख्या में बढ़ेगी।प्राचीन परंपराओं को जीवित रखने के लिए हर कदम पर सरकार काम कर रही है।

इस अवसर पर विधान परिषद रीना यादव ने कहा कि सरकार के द्वारा यह महोत्सव का आयोजन कराया गया है। प्राचीन संस्कृति और परंपराओं को इस तरह के महोत्सवों के माध्यम से जोड़ा जा रहा है।ताकि आने वाली युवा पीढ़ी भी इसे रूबरू हो सके। उन्होंने कि आज राज्य सरकार हर धर्म के लोगों को एक साथ लेकर चलती है। उन्होंने कहा कि केंद्र में बैठे लोग धर्म के नाम पर लोगो में तनाव पैदा करते हैं।

इस अवसर पर पूर्व विधान परिषद राजू यादव,पूर्व विधायक रवि ज्योति,पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील कुमार,पूर्व विधायक प्रोफेसर कृष्णनंदन प्रसाद, मेयर अनीता देवी, डिप्टी मेयर मोहम्मद दानिश मलिक,अधिवक्ता रणविजय सिंह, महासचिव मोहम्मद एहतेशाम मलिक, नगर परिषद उपाध्यक्ष मुन्नी देवी, जिला परिषद उपाध्यक्ष अनुराधा देवी,हिलसा नगर परिषद अध्यक्ष धनंजय कुमार, नीति राजकुमार, उमराव प्रसाद निर्मल,आशुतोष कुमार पांडे,अशोक यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।





 

राजगीर में पहली बार कला संस्कृति एवं युवा विभाग के द्वारा गोपाष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया,ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया उद्घाटन राजगीर में पहली बार कला संस्कृति एवं युवा विभाग के द्वारा गोपाष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया,ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया उद्घाटन Reviewed by News Bihar Tak on November 15, 2023 Rating: 5

पहली बार राजगीर में कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा 23 नवंबर को राजगीर जरासंध महोत्सव का आयोजन होगा,तैयारी को लेकर डीएम ने किया बैठक

November 14, 2023


राजगीर में 23 नवंबर को एक दिवसीय जरासंध महोत्सव का आयोजन होगा।इस महोत्सव को पहली बार कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार द्वारा महोत्सवों के कैलेंडर में शामिल किया गया है।महोत्सव की रूप रेखा को लेकर डीएम शशांक शुभंकर ने आर आई सी सी सभागार में पदाधिकारियों एवं स्थानीय समिति के प्रतिनिधियों के साथ बैठक किया।

समिति सदस्यों से महोत्सव की रुप रेखा को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किया गया। महोत्सव का आयोजन महाराजा जरासंध के मंदिर के समीप किया जायेगा। 23 नवंबर को सम्राट जरासंध की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पवित्र गदा भेंट कर महोत्सव का शुभारंभ किया जायेगा। 24 नवंबर को महाराजा जरासंध की प्रतिमा के साथ नगर शोभा यात्रा का आयोजन किया जायेगा।महोत्सव के अवसर पर सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था का निदेश दिया गया।

राजगीर आने वाले मार्गों पर तोरणद्वार बनाने हेतु भी स्थल चिन्हित कर कार्रवाई को कहा गया। बैठक के उपरांत डीएम ने सम्राट जरासंध के मंदिर के समीप महोत्सव स्थल का निरीक्षण किया। स्टेज के निर्माण एवं बैठने की व्यवस्था को लेकर कार्यपालक अभियंता भवन प्रमण्डल एवं अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर को आवश्यक दिशा निदेश दिया।

इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास अहलावत, अनुमंडल पदाधिकारी कुमार ओमकेश्वर,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप कुमार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी  सहित स्थानीय समिति के सदस्यगण में श्याम किशोर भारती ,मिलन सिंह,नागेंद्र नाथ सिन्हा, वीरू चंद्रवंशी, सनोज सिंह,उपेंद्र कुमार,भागवत प्रसाद, नंदलाल सिंह, कृष्णा चंद्रवंशी,मुन्ना कुमार, अरुण कुमार वर्मा,राकेश कुमार, शीतल राम एवं अन्य लोग उपस्थित थे।




 

पहली बार राजगीर में कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा 23 नवंबर को राजगीर जरासंध महोत्सव का आयोजन होगा,तैयारी को लेकर डीएम ने किया बैठक पहली बार राजगीर में कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा 23 नवंबर को राजगीर जरासंध महोत्सव का आयोजन होगा,तैयारी को लेकर डीएम ने किया बैठक Reviewed by News Bihar Tak on November 14, 2023 Rating: 5

राजगीर में रोज बर्बाद हो रहा है गंगाजल,जिम्मेदार पदाधिकारियों और कर्मचारियों को भी गंगाजल बर्बादी रोकने में कोई रुचि नहीं दिखती है

November 12, 2023


पर्यटक स्थल राजगीर में प्रतिदिन गंगाजल हजारों लीटर प्रतिदिन बर्बाद हो रहा है।लेकिन इसे रोकने के लिए कोई विशेष पहल नहीं की जा रही है।गली मोहल्ले एवं सड़क के किनारे सहित अधिकांश जगहों पर पाइप लिकिज देखा जाता है कहीं नल लगे हुए हैं तो उसमें बिना टोटी के नल से गंगाजल की बर्बादी हो रही है।कहीं मेन पाइप ही  लीकेज हो गया है।

जिसके कारण गंगाजल की बर्बादी हो रहा है।वहीं कहीं पानी पहुंचाने की व्यवस्था ही अब तक नहीं हो सकी है।इस कारण शहर के नागरिकों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।वहीं बोरिंग भी सफल नहीं होने के कारण की स्थानों पर नागरिकों को टैंकर से पानी मंगा कर प्यास बुझानी पड़ रही है। राजगीर नगर परिषद में कुल 32 वार्ड हैं।और उनमें से मात्र 19 वार्ड में हर घर गंगाजल की आपुर्ति करने का दावा किया जाता है।वहीं शहर में अभी भी ऊंची जगहों पर ठीक तरह से पानी नहीं पहुंच पा रहा है।नियमित और पर्याप्त जलापूर्ति नहीं होने से पी नागरिकों को परेशानी झेलना पड़ रहा है।गंगाजल की आपूर्ति होने से शहर में पिए जल संकट का समाधान हद तक हुई है।

लेकिन गंगाजल की बर्बादी भी चरम पर है।व्यवस्था दोष, उपेक्षा, लापरवाही और संवेदनहीनता के कारण हजारों लीटर गंगाजल की बर्बांदी हर दिन राजगीर में हो रही है।इस पर नकेल कसने के लिए पीएचईडी और नगर परिषद के पास न तो कोई रणनीति है।और न ही ठोस व्यवस्था है।जल संरक्षण के लिए कोई संबंधित कार्रवाई होते दिखती है। इतना ही नहीं जिम्मेदार पदाधिकारियों और कर्मचारियों को भी गंगाजल बर्बादी रोकने में कोई रुचि नहीं दिखती है।लोगों की माने तो गंगाजल घरों में पहुंचने से ज्यादा रास्ते में ही बर्बाद हो रहा है।इस अवसर पर पीएचडी विभाग के एसडीओ हरजोत कौर ने बताया कि जहां-जहां पाइप लीकेज है और जहां पानी बर्बाद हो रहा है उसे रोका जा रहा है।ताकि लोगों को ठीक तरह से पिए जल की आपूर्ति हो सके।



 

राजगीर में रोज बर्बाद हो रहा है गंगाजल,जिम्मेदार पदाधिकारियों और कर्मचारियों को भी गंगाजल बर्बादी रोकने में कोई रुचि नहीं दिखती है राजगीर में रोज बर्बाद हो रहा है गंगाजल,जिम्मेदार पदाधिकारियों और कर्मचारियों को भी गंगाजल बर्बादी रोकने में कोई रुचि नहीं दिखती है Reviewed by News Bihar Tak on November 12, 2023 Rating: 5

पुलिस ने राजगीर में महिला से मोबाइल छीनने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार करके भेजा जेल,एसआईटी टीम गठन कर की गई करवाई

November 11, 2023


पुलिस ने महिला से मोबाइल छीनने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।राजगीर थाना अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि 15 अक्टूबर को राजगीर पुलिस को लिखित रूप में सूचना प्राप्त हुयी कि परबलपुर निवासी पायल कुमार राजगीर बाजार में खरिदारी करने के लिए आई थी।

और खरिदारी करने के दौरान राजगीर थाना अन्तर्गत गिरियक रोड स्थिति स्मार्ट प्वाइंट के पास दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति के द्वारा उनका मोबाईल छिनकर भाग गये थे।और इस घटना को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस धटना कि गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा के थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एस०आई०टी० टीम का गठन किया गया।और एस० आई० टी0 टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना का सफल उदभेदन किया गया।

उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले दोनों को व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है एवं और घटना में छिना हुआ मोबाइल भी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों में राजगीर शिवस्थान कॉलोनी निवासी बिरजू चौधरी उर्फ छोटू,और  बंगाली पाड़ा निवासी सूरज डोम शामिल हैं।थाना अध्यक्ष ने बताया कि 10 अक्टूबर को राजगीर में ही बीएसएनएल टावर में चोरी करने के दौरान में सुरक्षा गार्ड को मारपीट करते हुए जख्मी कर दिया गया था।और घटना में दोनों की ही संलिप्त पाई गई है।

साथ ही अन्य आपराधिक इतिहास को भी इन लोगों का खंगाला जा रहा है। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दीपक कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रवि कुमार, राजकुमार चौधरी उपस्थित थे।

 

पुलिस ने राजगीर में महिला से मोबाइल छीनने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार करके भेजा जेल,एसआईटी टीम गठन कर की गई करवाई पुलिस ने राजगीर में महिला से मोबाइल छीनने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार करके भेजा जेल,एसआईटी टीम गठन कर की गई करवाई Reviewed by News Bihar Tak on November 11, 2023 Rating: 5

Subscribe Us

Powered by Blogger.