आयुध निर्माणी परिसर में स्थित केन्द्रीय विद्यालय राजगीर में विश्व शान्ति दिवस मनाया गया
आयुध निर्माणी परिसर में स्थित केन्द्रीय विद्यालय राजगीर में विश्व शान्ति दिवस मनाया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अजय कुमार ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शान्ति आज पूरे विश्व की आवश्यकता है। संघर्ष, आतंक और अशांति के इस दौर में शान्ति और अमन की अहमियत का प्रचार प्रसार करना बेहद जरूरी और प्रासंगिक हो गया है। स्काउट मास्टर संजय कुमार ने प्रार्थना सभा के अपने सम्बोधन मेंकहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा विश्व शान्ति दिवस हर वर्ष 21 सितम्बर को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी देशों के बीच शान्ति और अहिंसा स्थापित करना है। हर वर्ष संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा विश्व शान्ति दिवस की एक थीम निर्धारित की जाती है।इस वर्ष की थीम है,एक समान और सतत विश्व के लिए बेहतर रिकवरी"। मीडिया प्रभारी डॉ आनंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि परस्पर प्रेम भावना और मानवता को संजोए रखने वाले विश्व शान्ति दिवस के अवसर पर हमारे विद्यालय के विद्यार्थियों ने शान्ति मार्च निकालकर लोगों को शान्ति और अहिंसा का संदेश दिया। विद्यार्थियों के द्वारा पौधारोपण किया गया तथा विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाकर विश्व में शान्ति और स्वच्छता और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।इस अभियान में स्काउट गाइड और कब बुलबुल के विद्यार्थियों ने विशेष सक्रियता दिखाई। इस अवसर पर डॉ वी एन भारती, संजय कुमार, ऋषिकेश कुमार, मृत्युञ्जय कुमार, गीतिका गुप्ता, अनुपमा सिन्हा, गोपाल शरण सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारीगण तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।
आयुध निर्माणी परिसर में स्थित केन्द्रीय विद्यालय राजगीर में विश्व शान्ति दिवस मनाया गया
Reviewed by News Bihar Tak
on
September 21, 2021
Rating:
Reviewed by News Bihar Tak
on
September 21, 2021
Rating:
बहुत बहुत धन्यवाद और शुभकामनाएं
ReplyDelete