ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के बैनर तले राजगीर के सहायक मंडल अभियंता कार्यालय के समक्ष मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के बैनर तले राजगीर के सहायक मंडल अभियंता कार्यालय के समक्ष मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया
राजगीर।।
ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के बैनर तले राजगीर के सहायक मंडल अभियंता कार्यालय के समक्ष मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया।ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा के आवाहन पर पूर्व मध्य जोन के सभी मंडलों के सहायक मंडल अभियंता कार्यालय के समक्ष ट्रैक मेंटेनेंस से संबंधित मांगों एवं रेलवे आवासों तथा रेलवे कॉलोनियों की जर्जर हालत पर प्रशासनिक समाधान के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों की अध्यक्षता दिलीप कुमार ने किया। प्रदर्शनकारियों द्वारा जर्जर रेलवे आवासों को अविलंब मरम्मत कराने और नया क्वार्टर बनाने तथा क्वार्टर के टूटे हुए खिड़की - दरवाजों को मरम्मत करने की पुरजोर मांग की गयी. रेलवे क्वार्टरों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति करने, रेलवे कालोनियों में बेहतर साफ-सफाई और जर्जर सड़क की मरम्मत करने की मांग भी की गई है।कर्मचारियों द्वारा बकाया टीए, एनएच, एनडीए आदि का भुगतान अभिलंब करने की मांग की गई है।कर्मचारियों द्वारा वर्षों से जर्जर पाइप लाइन को बदलने और सभी ग्रुप डी /सी कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति देने की मांग के साथ छोटी मोटी गलतियों पर कठोर दंड देने की प्रक्रिया बंद करने के लिए आवाज बुलंद किया गया है।इस प्रदर्शन में बख्तियारपुर शाखा के सचिव अनिल कुमार गुप्ता, शाखा अध्यक्ष प्रदीप कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप कुमार, सहायक सचिव नीरज कुमार सिंह ,श्याम शंकर प्रसाद, चंद्रशेखर प्रसाद, अनिल कुमार, विकास कुमार सहीत अन्य लोग उपस्थीत थे।
ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के बैनर तले राजगीर के सहायक मंडल अभियंता कार्यालय के समक्ष मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के बैनर तले राजगीर के सहायक मंडल अभियंता कार्यालय के समक्ष मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया Reviewed by News Bihar Tak on September 23, 2021 Rating: 5

No comments:

Subscribe Us

Powered by Blogger.