जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ का बैठक राजगीर में आयोजित किया गया।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष हुए शामिल
जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ का बैठक राजगीर में आयोजित किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता जदयू के वरिष्ठ नेता एवं वार्ड पार्षद डॉ अनिल कुमार के द्वारा किया गया।बैठक में चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर सुनिल कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों के किए गए कार्य के बारे में उन्होंने विस्तार पूर्वक कार्यकर्ताओं को बताया।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार बहुत तेजी गति से आगे बढ़ रहा है।गांव से लेकर शहर तक उत्तरा विकास का काम दिख रहा है।आज हर गरीब परिवार सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सोच है कि बिहार को सबसे ज्यादा विकसित राज्य बनाना है।उन्होंने कहा कि संगठन को प्रदेश स्तर से लेकर जिला,अनुमंडल, प्रखंड, एवं पंचायत स्तर पर विस्तार किया जा रहा है। इस अवसर पर जदयू के वरिष्ठ नेता एवं वार्ड पार्षद डॉ अनिल कुमार ने कहा कि बिहार के विकास में माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिन रात लगे हुए हैं,आज गांव से लेकर शहर तक तेजी गति से विकास हो रहा है, राज्य में आज हर दिन नए नए आयाम जोड़े जा रहे हैं जिसका लाभ जनता को मिल रहा है, इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार शर्मा, प्रदेश सचिव डाक्टर जावेद, डॉ मिथिलेश कुमार, डॉक्टर विरेश, डाक्टर बर्षा रानी सहित अन्य लोग उपस्थित थे
जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ का बैठक राजगीर में आयोजित किया गया।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष हुए शामिल
Reviewed by News Bihar Tak
on
September 19, 2021
Rating:
Reviewed by News Bihar Tak
on
September 19, 2021
Rating:
No comments: