अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा राजगीर के भिन्न-भिन्न कोचिंग संस्थानों में छात्र छात्राओं के बीच सदस्यता अभियान चलाया गया
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा राजगीर के भिन्न-भिन्न कोचिंग संस्थानों में छात्र छात्राओं के बीच सदस्यता अभियान चलाया गया
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा राजगीर के भिन्न-भिन्न कोचिंग संस्थानों में छात्र छात्राओं के बीच सदस्यता अभियान चलाया गया।यह सदस्यता अभियान विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनजीत प्रभाकर के नेतृत्व में चलाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि यह राजगीर अच्छे कार्यकर्ताओं एवं मार्गदर्शक का स्थल रहा है। राजगीर नगर इकाई में विद्यार्थी परिषद की अथक प्रयास एवं आंदोलनों के कारण ही आज राजगीर मे डिग्री कॉलेज सबसे बड़ा प्रमाण है। इस वर्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान करीबन 800 लोगो को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमे 450 सौ से ऊपर तक के छात्र छात्राओं को जोड़ दिया गया है।उन्होंने बताया कि इस सदस्यता अभियान के बाद पूरे राजगीर नगर का गठन किया जाएगा,जिसमें सभी छात्र छात्राओं को दायित्व देकर इस राजगीर नगर इकाई के लिए समाज हित एवं छात्र हित जैसे कार्यक्रमों के साथ सभी युवाओं को विद्यार्थी परिषद् के विचारधारा से जोड़ने का काम करेंगे।मंजीत प्रभाकर ने बताया कि आने वाले समय में छात्राओं की भी एक बड़ी संख्या में इकाई बनाने की योजना है तथा राजकीय डिग्री कॉलेज, आर डी एच इंटर कॉलेज, पीटीजेएम कॉलेज जैसे कॉलेज कैंपसों में भी कॉलेज इकाई बनाने की योजना है।जिससे आने वाले आगामी छात्र संघ चुनाव में कई छात्र छात्राओं को भरपूर लाभ मिलेगा एवं उन्हें शिक्षा के हर गतिविधियों से वंचित होना नहीं पड़ेगा। सदस्यता अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं को छात्र हित, समाज हित एवं राष्ट्र हित जोड़ना है। इस सदस्यता अभियान में जेपी कुमार, कुंदन सर, राहुल कुमार, बिट्टू कुमार, गुलशन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा राजगीर के भिन्न-भिन्न कोचिंग संस्थानों में छात्र छात्राओं के बीच सदस्यता अभियान चलाया गया
Reviewed by News Bihar Tak
on
September 14, 2021
Rating:
Reviewed by News Bihar Tak
on
September 14, 2021
Rating:
No comments: