राजगीर में लोगों को जागरुक करने के लिए हैरिटेज वॉक के तीसरे कार्यक्रम 'द राजगीर वॉक' का आयोजन किया गया
राजगीर में लोगों को जागरुक करने के लिए हैरिटेज वॉक के तीसरे कार्यक्रम 'द राजगीर वॉक' का आयोजन किया गया
नालंदा विश्वविद्यालय ने विरासत के संरक्षण और लोगों को जागरुक करने के लिए हैरिटेज वॉक के तीसरे कार्यक्रम 'द राजगीर वॉक' का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय छात्रों और विश्वविद्यालय के कर्मचारियों समेत लगभग 45 सदस्यों ने भाग लिया। करीब 6 किमी लंबी यह हेरिटेज वॉक ब्रह्मकुंड से शुरू हुई थी। इस दौरान टीम ने जरा देवी मंदिर, मनियार मठ, सोन भंडार गुफा और जरासंध का अखाड़ा जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थलों का दौरा किया। इस वॉक का समापन मखदूमकुंड पहुंच कर हुआ। राजीगर वॉक के दौरान टीम के सदस्यों को इन स्थलों के ऐतिहासिक, पुरातात्विक, दार्शनिक और पारिस्थितिक महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही उन स्थलों की पवित्रता और पर्यावरण के बीच के सामंजस्य को लेकर भी चर्चा हुई। टीम ने स्थानीय समुदाय के लोगों के साथ भी सार्थक चर्चा करके विरासतों को संरक्षित करने के लिए जागरुक करने की पहल की। कुलपति प्रो. सुनैना सिंह के नेतृत्व में, नालंदा विश्वविद्यालय विरासत और ऐतिहासिक महत्व की पहाड़ियों के संरक्षण के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इसके साथ ही संग्रहालय के दौरे और विरासत के संरक्षण के लिए लोगों को जागरुक करने की भी कोशिश की जा रही है। विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ हिस्टोरिकल स्टडीज, स्कूल ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज और स्कूल ऑफ इकोलॉजी एंड एन्वायरन्मेंट स्टडीज इन कार्यक्रमों के आयोजन में सक्रिय रूप से जुटा हुआ है।नालंदा विश्वविद्यालय की टीम ने इससे पहले,राजगीर में वैभारगिरी और गृद्धकूट पहाड़ियों पर पहुंच कर उसके संरक्षण के लिए अभियान की शुरुआत की,नालंदा विश्वविद्यालय पहाड़ियों और प्राचीन विरासतों को संरक्षित करने के लिए आगे भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करेगा और इन कार्यक्रमों के साथ शिक्षाविदों, विशेषज्ञों और स्थानीय समुदाय के लोगों को जोड़ेगा। ये उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में इस तरह के कार्यक्रमों में अन्य राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के सदस्यों की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
राजगीर में लोगों को जागरुक करने के लिए हैरिटेज वॉक के तीसरे कार्यक्रम 'द राजगीर वॉक' का आयोजन किया गया
Reviewed by News Bihar Tak
on
September 11, 2021
Rating:
Reviewed by News Bihar Tak
on
September 11, 2021
Rating:
No comments: