एसटीएफ ने राजगीर पुलिस के सहयोग से राजगीर में छापेमारी करते हुए 2 पिस्टल, एक हजार जिंदा कारतूस,2 मैगजीन के साथ 3 तस्कर को किया गया गिरफ्तार
एसटीएफ ने राजगीर पुलिस के सहयोग से राजगीर में छापेमारी करते हुए 2 पिस्टल, एक हजार जिंदा कारतूस,2 मैगजीन के साथ 3 तस्कर को किया गया गिरफ्तार
एसटीएफ ने राजगीर पुलिस के सहयोग से राजगीर क्षेत्र के अंबेडकर चौक के पास छापेमारी करते हुए हथियार और भारी संख्या में जिंदा कारतूस बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार पंचायत चुनाव में हथियार और जिंदा कारतूस को खपाने के लिए दूसरे राज्यों से लाया गया था।एसटीएफ को इसकी गुप्त सूचना मिली और राजगीर पुलिस के सहयोग से बहुत गुप्त रूप से छापेमारी करते हुए लाए गए हथियार के साथ तीन तस्कर को ही मौके पर गिरफ्तार कर लिया है।वही मिली जानकारी के अनुसार इस धंधे में और भी जो लोग जुड़े हुए हैं जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी हुई है।राजगीर थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि 3 हथियार तस्कर के पास दो पिस्टल, 1000 जिंदा कारतूस,,दो बाइक 4 मोबाइल 2 मैगजीन एटीएम कार्ड ,पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइवरी लाइसेंस भी बरामद किया गया है।गिरफ्तार लोगों में नारदीगंज निवासी प्रभात कुमार राजगीर के बक्सु निवासी विजय कुमार एवं औरंगाबाद जिले के अनिल सिंह सामिल है, उन्होने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।
एसटीएफ ने राजगीर पुलिस के सहयोग से राजगीर में छापेमारी करते हुए 2 पिस्टल, एक हजार जिंदा कारतूस,2 मैगजीन के साथ 3 तस्कर को किया गया गिरफ्तार
Reviewed by News Bihar Tak
on
September 30, 2021
Rating:

No comments: