स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत अपने संबंधित पदाधिकारियों के साथ राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल का किया निरीक्षण
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत अपने संबंधित पदाधिकारियों के साथ राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल का किया निरीक्षण
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत अपने संबंधित पदाधिकारियों के साथ राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया,इनके आगमन पर अनुमंडल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट दिखा।प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचते ही सिविल सर्जन और अस्पताल के प्रभारी से पूछताछ किया।और कई दिशा निर्देश दिए।उन्होने पदाधिकारियों को मौके पर ही दिशा निर्देश दिया कि अस्पताल का जो भी पुराना भवन है।उस भवन को तोड़कर नया भवन का निर्माण कार्य जल्द किया जाए।साथ ही कर्मचारी एवं डॉक्टरों का जो भी क्वार्टर है।वह काफी पुराना और जर्जर को देखते हुए उसे भी तोड कर नया भवन बनाने का भी निर्देश दिया है।वही उन्होंने संबंधित विभाग के पदाधिकारी से इसकी रिपोर्ट भी मांगी है।वंही उन्होंने मौके पर ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया।और इसकी सेफ्टी और सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने इसकी बाउंड्री को और उचा करने का निर्देश दिया है।मौके पर उन्होंने डॉक्टर एवं कर्मीयो की उपस्थिति की भी जांच की।उन्होंने कहा कि आप लोग ड्यूटी पूरी ईमानदारी पूर्वक से निर्वहन करें।जो भी समस्या है उसको जल्द ठीक किया जाएगा। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ सुनील कुमार,उप विकास आयुक्त, एसडीओ अनीता सिन्हा,अस्पताल प्रभारी डॉ विपिन कुमार सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत अपने संबंधित पदाधिकारियों के साथ राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल का किया निरीक्षण
Reviewed by News Bihar Tak
on
September 19, 2021
Rating:

No comments: