आउटसोर्सिंग के विरोध में राजगीर में नगर परिषद के कर्मचारी और सफाई कर्मियों ने अपने हड़ताल को नहीं किया खत्म
आउटसोर्सिंग के विरोध में राजगीर में नगर परिषद के कर्मचारी और सफाई कर्मियों ने अपने हड़ताल को नहीं किया खत्म
कोर्ट के आदेश के बाद नगर निकाय के कर्मचारी एवं सफाई कर्मियों का हड़ताल खत्म हो गया है।पर वंही राजगीर में नगर परिषद के सभी सफाई कर्मियों एवं कर्मचारियों ने अपना हड़ताल को खत्म नहीं किया है।जिसके कारण नगर में साफ सफाई नहीं हो पाई है।वही लोगों ने कार्यपालक पदाधिकारी के उपर कई गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ हाई कोर्ट जाने की बात कही है।इस अवसर नगर परिषद कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मुक्ति शंकर सिंह ने कहा की हाई कोर्ट के दिशा निर्देश के अनुसार हम लोग सभी कर्मचारी काम पर वापस लौटना चाहते हैं। पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कोर्ट के निर्देशों को अवहेलना कर हम लोगों के तानाशाही का रवैया अपना रहे हैं।नगर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के दबाव में कोर्ट की अवहेलना करते हुए हम लोगों से आउटसोर्सिंग के माध्यम से काम काम करवाना चाहते हैं।लेकिन हाईकोर्ट ने अपने निर्देशों में कहा है कि कर्मी हड़ताल वापस ले और आउटसोर्सिंग से फिलहाल किसी से काम नहीं लिया जाए।पर यहां मोटी रकम कमीशन के रूप में बंदरबांट को लेकर यहां इस तरह का हरकत किया जा रहा है। इसलिए हमलोगों ने निर्णय लिया है कि कार्यपालक पदाधिकारी के उपर करवाई को लेकर हम लोग हाईकोर्ट जाएंगे।नगर परिषद कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।यहां नियम कानून को ताक पर रखकर सभी भ्रष्टाचार का खेल हो रहे है। हम लोग नगर विकास आवास विभाग के अधिकारी और और जिला प्रशासन अब अनुमंडल प्रशासन से भी मांग करते हैं कि इनके ऊपर जांच कर कारवाई किया जाए।उन्होंने कहा कि जब हम लोग अपनी बातों को रखते हैं तो झूठा केस में फंसाने की लगातार धमकी दी जाती है।इस अवसर भारतीय डोम समाज कल्याण संघ के अध्यक्ष बादल कुमार ने बताया हम लोग सभी सफाई कर्मी कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए काम पर लौटना चाहते हैं पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा आउटसोर्सिंग के माध्यम से काम करवाना चाहते हैं,और हटाए गए 22 सफाई कर्मियों को भी काम पर वापस नहीं रखा जा रहा।जिसके विरोध में हम लोग नहीं लौटे हैं आप सभी सफाई कर्मी हड़ताल पर हैं।उन्होने कहा कि कार्यपालक पदाधिकारी का तानाशाही रवैया हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। लोगों का चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।आज कार्यपालक पदाधिकारी हाईकोर्ट के निर्देशों को नजरअंदाज आज भ्रष्टाचार का खेल खेल रहे है।वहीं सफाई कर्मियों 28 दिनों से हड़ताल पर हैं।और इतने लंबे समय से हड़ताल होने के कारण पूरे शहर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है गली मोहल्लों में काफी गंदगी पसरा हुआ है पर्यटक स्थलों पर भी गंदगी पसरा हुआ है लोगों को काफी परेशानी हो गई है।काफी गंदगी होने के कारण शहर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है जिसके कारण बीमारियों का खतरा डर सता रहा है।
आउटसोर्सिंग के विरोध में राजगीर में नगर परिषद के कर्मचारी और सफाई कर्मियों ने अपने हड़ताल को नहीं किया खत्म
Reviewed by News Bihar Tak
on
September 15, 2021
Rating:

No comments: