राजगीर सीआरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया गया,ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भी हुए शामिल

राजगीर सीआरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया गया,ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भी हुए शामिल

राजगीर।।

राजगीर सीआरपीएफ केन्द्र में भगवान बुद्ध की आदमकद प्रतिमा स्थापित की गयी। प्रतिमा का अनवारण ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार व चाइनिज टेम्पल के प्रमुख डॉ. यू पइंया लिंकारा ने किया। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि भगवान बुद्ध के रास्ते पर चलकर ही विश्व में अमन व शांति स्थापित की जा सकती है। उन्होंने दुनिया को अहिंसा का संदेश दिया था। बोधगया में उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी और उसके बाद वे गया से राजगीर को आये थे। राजगीर की धरती काफी पावन धरती है। यहीं वह जगह है जहां पर भगवान बुद्ध ने कई वर्षावास किया और महीनों तक बीताये। वहीं गृद्धकूट पर्वत पर वे जाकर शिष्यों को उपदेश देते थे। भगवान बुद्ध की यह कर्मभूमि है। सूबे की सरकार बौद्ध सर्किट का काफी विकास कर रही है। इससे पर्यटन क्षेत्र में विकास हुआ है। देश-दुनिया के लोग अब बिहार आकर बौद्ध सर्किटों का भ्रमण कर रहे हैं। राजगीर में स्थित विश्व शांति स्तूप विश्व में मैत्री व शांति का प्रतिक है। सूबे की सरकार पर्यटन क्षेत्रों के विकास के लिए काफी काम कर रही है। गांवों को शहरों की तरह स्मार्ट बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरा बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है। हर क्षेत्र चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, ग्रामीण इलाका हो चाहे शहरी क्षेत्र सभी जगहों का विकास हुआ है। छात्रों से लेकर किसानों को अनुदान दी जा रही है। वहीं आम लोगों को भी तरह-तरह की स्कीम के जरिये उनको योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। राजगीर व आसपास के इलाके में कई विश्वस्तरीय योजनाओं पर काम चल रहा है। सीएम ने इसे विश्व पटल पर उभारा है। सीआरपीएफ के प्राचार्य ब्रिगेडियर के बिरेन्द्र सिंह ने कहा कि भगवान बुद्ध के बताये रास्ते पर चलने की जरूरत है।इससे ही शांति मिलेगी और देश का असल विकास हो सकेगा। यहां पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा को स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य है कि यह भगवान बुद्ध की कर्मभूमि है। इसके बरकरार रखना है।इनके सिद्धान्तों का तभी पालन हो सकता है जब हम सब सच्चे मन से देश की सेवा करें। मीडिया प्रभारी सहायक कमांडेंट ज्योति कुमार वर्मा ने बताया कि भगवान बुद्ध की यह प्रतिमा चाइनिज टेम्पल के प्रमुख डॉ. यू पइंया लिंकारा ने दान में दी है। भगवान बुद्ध की प्रतिमा के पास मंत्री श्रवण कुमार ने ने पीपल का पौधा लगाया। इस मौके पर प्राचार्य ब्रिगेडियर के बिरेन्द्र सिंह, कमांडेंट अरविन्द कुमार, सहायक कमांडेंट जेके वर्मा, चाइनिज टेम्पल के प्रमुख डॉ. यू पइंया लिंकारा, जदयू नेता मुन्ना कुमार, एसडीओ अनीता सिन्हा, डीएसपी प्रदीप कुमार, जेएच मंडल, फिरोज अली,अंजन मंडल, नीलकमल भारद्वाज, हरे राम, अजीत कुमार, राकेश कुमार, विनोद कुमार, पामिया कीटा, हिमकर, बुद्धा पामिया सहित अन्य मौजूद थे। 
राजगीर सीआरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया गया,ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भी हुए शामिल राजगीर सीआरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया गया,ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भी हुए शामिल Reviewed by News Bihar Tak on September 28, 2021 Rating: 5

No comments:

Subscribe Us

Powered by Blogger.