आयुध निर्माणी नालंदा परिसर में स्थित केन्द्रीय विद्यालय में गुरुवार को मेधा सम्मान समारोह आयोजित किया गया

आयुध निर्माणी नालंदा परिसर में स्थित केन्द्रीय विद्यालय में गुरुवार को मेधा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
राजगीर।।
आयुध निर्माणी नालंदा परिसर में स्थित केन्द्रीय विद्यालय में गुरुवार को मेधा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।जिसमें शैक्षणिक और सह शैक्षणिक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेघावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया।मुख्य अतिथि मनोज श्रीधर वाघ, महाप्रबंधक आयुध निर्माणी नालंदा -सह- अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति केवि ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान करके सम्मानित किया।इस अवसर पर प्राचार्य अजय कुमार ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंट किया और स्वागत सम्बोधन में कहा कि यह मेधा सम्मान समारोह विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जी की प्रेरणा से आयोजित किया जा रहा है।इससे पुरस्कृत होने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन  होगा और अन्य विद्यार्थीगण भी प्रेरित होंगे।इस अवसर पर बोर्ड परीक्षा में कक्षा बारहवीं विज्ञान और वाणिज्य वर्ग में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों क्रमश: अंकित कुमार और आरुषि प्रभाकर तथा दसवीं कक्षा के मैनाक डॉन को पुरस्कृत किया गया। दसवीं कक्षा की छात्रा रीया महिपाल को सामाजिक विज्ञान विषय में पूर्णांक 100अंक प्राप्त करने पर सीबीएसई द्वारा प्रेषित प्रमाण पत्र और पुरस्कार दिया गया।इसके अतिरिक्त केन्द्रीय विद्यालय संगठन भारत स्काउट एवं गाइड, नई दिल्ली के द्वारा विद्यालय के पाँच कब्स और बुलबुल को स्वर्ण तीर बैज प्रमाण पत्र और एक हजार रुपए नकद पुरस्कार दिए। पुरस्कृत होने वाले कब्स और बुलबुल में उत्कर्ष कंधवे, अद्वितीय, कौशिकी पण्डित, स्मृति राज और स्मिता कुमारी का नाम है।मुख्य अतिथि ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में पुरस्कृत होने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं।उन्हें ऐसी शिक्षा और संस्कार दिए जाएं कि आने वाले दिनों में वे एक सजग नागरिक बनकर राष्ट्रसेवा में अपना योगदान दें। राष्ट्रधर्म सर्वोपरि है। उन्होंने केन्द्रीय विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि केन्द्रीय विद्यालय राजगीर अपने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रयत्नशील है और शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।मीडिया प्रभारी डॉ आनंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थी जब  स्काउट एवं गाइड की मुहिम से जुड़ते हैं तो छात्रों को कब(शेर बच्चा) और छात्राओं को बुलबुल कहा जाता है। यह पहला अवसर है जब केवि राजगीर के कब्स और बुलबुल को स्वर्ण तीर बैज से सम्मानित किया जा रहा है। यह पुरस्कार इनके लिए उच्चतम उपलब्धि है। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा स्वागत गीत, समूह नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्याध्यापक एसके रंजन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।इस मौके पर ऋषिकेश कुमार,आर के सिन्हा , अनुप्रिया, अनुपमा,अरुण कुमार, एके सिंह, डॉ वी एन भारती, एससी साह, राजेन्द्र प्रसाद, समिता दास, शालिक राम तिवारी, सन्तोष कुमार, आरके प्रसाद सहित अनेक विद्यार्थी और अभिभावक मौजूद थे।
आयुध निर्माणी नालंदा परिसर में स्थित केन्द्रीय विद्यालय में गुरुवार को मेधा सम्मान समारोह आयोजित किया गया आयुध निर्माणी नालंदा परिसर में स्थित केन्द्रीय विद्यालय में गुरुवार को मेधा सम्मान समारोह आयोजित किया गया Reviewed by News Bihar Tak on September 09, 2021 Rating: 5

No comments:

Subscribe Us

Powered by Blogger.