राजगीर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास कर रहा है
राजगीर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास कर रहा है
पर्यटन की दृष्टि से राजगीर का देश में बड़ा स्थान है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरा बिहार तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने सूबे के पर्यटन स्थलों को विकसीत करने का काम किया। राजगीर में जंगल के बीच बनाया गया ग्लास स्काई वाक ब्रिज अपने आप में अद्वितीय है। ये बातें जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने ब्लॉक मोड़ स्थित जदयू कार्यालय में अभिनंदन समारोह के मौके पर कार्यकर्ताओं से कहीं।उन्होंने कहा कि 15 पहले आया हुआ व्यक्ति अगर बिहार आये तो वह यहां के विकास कामों को देखकर अचरज में पड़ जायेगा। सीएम नीतीश कुमार का सभी पर्यटन स्थलों के विकास पर नजर रहती है। उन्होंने जदयू कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर सही मायने में कार्यकर्ता सीएम द्वारा किये गये कामों को गांव-गांव जाकर लोगों को बतायें तो नीतीश कुमार एक बार नहीं कई बार तक मुख्यमंत्री रहेंगे। उन्होंने कहा कि जदयू संगठन को मजबूत बनाना है। पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर लेकर जाना है।इसके लिए सबों को मिलकर काम करना होगा। इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में गांवों का विकास हो रहा है।गांवों को स्मार्ट बनाया जा रहा है। गांव के लोगों को अब शहरों जैसी सुविधाएं मिलने लगी है।उन्होंने कहा कि सूबे के हर गांव को सड़क से जोड़ा गया है।राजगीर व आस-पास के इलाके में कई विश्वस्तरीय योजनाओं पर काम चल रहा है। इससे राजगीर व बिहार की पहचान अब विश्व पटल पर उभर कर सामने आया है। सूबे के सभी पर्यटन स्थलों का विकास तेजी से हो रहा है।इससे पहले शनिवार की शाम को ही पूर्व मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा राजगीर पहुंचे थे।रविवार की सुबह उन्होंने राजगीर के नेचर सफारी का भ्रमण किया।इस अवसर पर सांसद कौशलेन्द्र कुमार, पूर्व विधायक चन्द्रसेन प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष जयराम सिंह,जदयू नेता मुन्ना कुमार राकेश कुमार ,आशुतोष कुमार पांडे राजीव रंजन पटेल,वीरेन्द्र कुमार दांगी,डॉ. अनिल कुमार, मोहम्मद एहतेशाम मलिक, सुबेन्द्र राजवंशी,गौतम कुमार, बबलू कुमार,, सहीत अन्य लोग उपस्थित थे।
राजगीर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास कर रहा है
Reviewed by News Bihar Tak
on
September 26, 2021
Rating:

No comments: