राजगीर में ई- श्रम कार्ड महा अभियान का शुभारंभ किया गया
राजगीर में ई- श्रम कार्ड महा अभियान का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर नालंदा के श्रम अधीक्षक यदुवंश नारायण पाठक, राजगीर के एसडीएम अनीता सिन्हा,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अमृता कुमारी इस महाअभियान का शुभारंभ किया,राजगीर स्थित राम हरि पिंड स्थान पर ई- श्रम कार्ड निबंधन महा अभियान के शुभारंभ के मौके पर राजगीर के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अमृता कुमारी ने ई- श्रम कार्ड के लाभ के बारे मे विस्तारपूर्वक जानकारी दी।और उन्होने सभी असंगठित श्रमिकों को अपना रजिस्ट्रेशन कार्ड Eshram.gov.in portal पर बनवाने की अपील की उन्होंने सभी मजदूरो को इस कार्ड के बारे मे अवगत कराते हुये इससे जुड़ने की अपील की।उन्होने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए सभी असंगठित श्रमिक जिनकी उम्र 16 से 59 वर्ष तक की हो और आवश्यक दस्तावेज के रूप में आधार कार्ड बैंक पासबुक अनिवार्य है।आयकर दाता, ईपीएफओ एवं ईएसआईसी के सदस्य ई- श्रम कार्ड के लिये पात्र नहीं है। इस अवसर पर सीएससी केजिला प्रबन्धक कुमारी आरती रानी, सीएससी संचालक गुलशन कुमार,ऑपरेटर विकास कुमार एवं कुमार अनीश ,मोनू कुमार ,डॉक्टर विनोदानंद शर्मा ,मुन्नी देवी, प्रियंका देवी, उषा देवी,फेकू रविदास
सुबोध कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे,
राजगीर में ई- श्रम कार्ड महा अभियान का शुभारंभ किया गया
Reviewed by News Bihar Tak
on
September 17, 2021
Rating:

No comments: