नगर विकास आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने नगर परिषद के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ राजगीर में बैठक किया
नगर विकास आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने नगर परिषद के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ राजगीर में बैठक किया
नगर विकास आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने नगर परिषद के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ राजगीर में बैठक किया। बैठक में उन्होंने शहर की साफ सफाई और विभाग के द्वारा चल रहे योजनाओं के बारे में कार्यपालक पदाधिकारी से पूछताछ किया। उन्होंने कहा कि राजगीर पर्यटक स्थल है यहां साफ-सफाई एवं अन्य चीजों पर ठीक तरह से आप लोग ध्यान दीजिए। किसी प्रकार की कोई पदाधिकारी करनी लापरवाही पकड़ता है तो उस पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वही मौके पर वार्ड पार्षदों ने भी कहा कि राजगीर में हर घर नल जल योजना का काम बहुत धीमा चल रहा है जिसके कारण लोगों को पेयजल में काफी परेशानी हो रही है।पीएचडी विभाग के द्वारा कुछ वार्डो मे अधुरा काम करके छोड़ दिया गया है कई वार्डो में काम भी शुरू नहीं किया गया है।इस मामले की जांच उन्होंने तुरंत मौके पर जिलाधिकारी को दिया।उन्होंने स्पष्ट कहा कि लापरवाही बरतने पर कार्रवाई होगी उन्होंने कहा कि कई लोगों पर कार्रवाई भी की गई है। वही मौके पर भाजपा नेता जमा सिंह ने नगर परिषद कार्यालय में सरकारी योजनाओं में करोड़ों का गबन एवं योजनाओं मे गडबडी की जांच और आरोपी पदाधिकारी एवं कर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पत्र दिया।इस पर प्रधान सचिव ने कहा कि इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
नगर विकास आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने नगर परिषद के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ राजगीर में बैठक किया
Reviewed by News Bihar Tak
on
September 11, 2021
Rating:

No comments: