राजगीर केन्द्रीय विद्यालय में हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह आयोजित किया गया,छात्र छात्राओं के बीच कई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी की गई

राजगीर केन्द्रीय विद्यालय में हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह आयोजित किया गया,छात्र छात्राओं के बीच कई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी की गई

राजगीर।।

आयुध निर्माणी नालंदा राजगीर परिसर में स्थित केन्द्रीय विद्यालय में हिंदी पखवाड़ा  समापन समारोह आयोजित किया गया।इस दौरान विद्यालय में विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राजभाषा से संबंधित  नारा लेखन,वादविवाद, निबन्ध लेखन, भाषण, समूह गान,नाटक,आशुभाषण, कविता पाठ आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने इन प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि आयुध निर्माणी नालंदा के वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी ज्ञानेन्द्र मोहन ज्ञान ने प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों व शिक्षकों  को प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान करके सम्मानित किया।इस अवसर पर प्राचार्य अजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके हिन्दी पखवाड़ा समापन समारोह का शुभारम्भ किया।प्राचार्य अजय कुमार ने पुष्पगुच्छ से अतिथियों का स्वागत किया और अपने संबोधन में कहा कि हिन्दी हर क्षेत्र में प्रगति की ओर अग्रसर है। हिन्दी हृदय की भाषा है। विद्यालय की राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सदस्य सचिव डॉ. आनन्द कुमार त्रिपाठी ने कहा कि केन्द्रीय विद्यालय आयुध निर्माणी नालंदा राजगीर में राजभाषा के सभी नियमों का अक्षरशःपालन हो रहा है। विद्यालय के शत प्रतिशत शिक्षक एवं कर्मचारीगण राजभाषा में प्रवीण हैं और अपना कार्य हिन्दी में करते हैं।उन्होंने कहा कि हिन्दी केवल भावों की अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं है। यह हमारी संस्कृति की भी संवाहिका है हिन्दी भाषा के साथ हम संस्कार सीखते हैं और अपनी संस्कृति से सुपरिचित होते हैं। मुख्य अतिथि ज्ञानेन्द्र मोहन ज्ञान ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि केन्द्रीय विद्यालय राजगीर के विद्यार्थियों और शिक्षकों के द्वारा राजभाषा के लिए किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं।मैं विद्यार्थियों के द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की झलकियों से अनुमान लगा सकता हूं कि यहां के बच्चे अपनी मातृ भाषा  हिंदी के प्रति अनुराग रखते हैं और उसे आत्मसात करते हुए सद्गुण और संस्कार सीख रहे हैं।विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले 180 विद्यार्थियों और 25 शिक्षकों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कृत होने वाले शिक्षकों में एके सिंह, एससी साह, राजेन्द्र प्रसाद,  शालिक राम तिवारी,आरके सिन्हा, कुमारी वीणा,शहबाज कमाल, संजय कुमार, एसके रंजन,ऋषिकेश कुमार, अनुपमा सिन्हा,गोपालशरण तथा विद्यार्थियों में में सृष्टि वत्स, भव्या सिन्हा, अमर्त्य अभिनव,रिमझिम, अद्वितीय,महामंडलेश्वर, प्रतिभा प्रभा, संस्कृति,समृद्धि, दिशिता भण्डारी, अदिति कुमारी, उपासना, श्रुति सिंह, तान्या कुमारी आदि सहित सैकड़ों विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन शालिक राम तिवारी और धन्यवाद ज्ञापन एस के रंजन ने किया। 
राजगीर केन्द्रीय विद्यालय में हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह आयोजित किया गया,छात्र छात्राओं के बीच कई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी की गई राजगीर केन्द्रीय विद्यालय में हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह आयोजित किया गया,छात्र छात्राओं के बीच कई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी की गई Reviewed by News Bihar Tak on September 29, 2021 Rating: 5

No comments:

Subscribe Us

Powered by Blogger.